भारत की परिवहन व्यवस्था से जुड़े ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं व्याख्या - GK Quiz (Set-4)

भारत की परिवहन व्यवस्था (Transport system) से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ, जो प्रतियोगी परीक्षा जैसे एसएससी, बैंकिंग, रेलवे इत्यादि लिए महत्वपूर्ण है।

भारत की परिवहन व्यवस्था समान्य ज्ञान

व्याख्या: जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह या न्हावा शेवा अरब सागर तट पर मुंबई के दक्षिण में स्थित एक प्रमुख बंदरगाह है। इसका निर्माण मुंबई बंदरगाह के यातायात के दबाव को कम करने के लिये किया गया है और मुख्य रूप से यहाँ मालवाहक जहाजों का आवागमन होता है। यह भारत का सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह है।

व्याख्या: पारादीप बंदरगाह भारत के ओड़िशा राज्य के जगतसिंहपुर ज़िले में बंगाल की खाड़ी पर स्थित एक प्राकृतिक बंदरगाह है। यह महानदी के बंगाल की खाड़ी में बह जाने के स्थान पर है और एक गहरे पानी की बंदरगाह है, जिस कारणवश यहाँ बड़े समुद्री जहाज़ आ और जा सकते हैं।
कंडला भारत के गुजरात प्रान्त में कच्छ जिले में स्थित देश का सब से बड़ा बंदरगाह है। आयात-निर्यात से पूरे विश्व के साथ जुड़ा हुआ है।

व्याख्या: हल्दिया बंदरगाह या कलकत्ता बंदरगाह पश्चिम बंगाल राज्य में हुगली नदी के पास स्थित एक प्रमुख बंदरगाह है। हल्दिया के बंदरगाह कलकत्ता के लिए एक प्रमुख व्यापार केंद्र में से एक है और रसायन, पेट्रोकेमिकल्स और तेलों के बल्क कार्गो प्राप्त करता है।

व्याख्या: सेतुसमुद्रम जहाजरानी नहर परियोजना भारत एवं श्रीलंका के मध्य पाक जलडमरूमध्य और मन्नार की खाड़ी को जोड़ने का प्रस्ताव है।इस परियोजना में 44.9 नॉटिकल मील (83 कि.मी) लम्बा एक गहरा जल मार्ग खोदा जायेगा जिसके द्वारा पाक जलडमरुमध्य को मनार की खाड़ी से जोड़ दिया जायेगा।

व्याख्या: गंगा नदी से गुजरने वाले 1680 किलोमीटर लंबे इलाहाबाद-हल्दिया जलमार्ग को जल मार्ग विकास परियोजना (जेएमवीपी) के तहत भारत में राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-1 का दर्जा दिया गया है।

व्याख्या: चेन्नई भारत का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह (प्रथम-मुंबई) तथा सबसे बड़ा कृत्रिम बंदरगाह है। यह एक खुला सागरीय बन्दरगाह भी है। कांडला गुजरात जबकि पाराद्वीप ओडिशा राज्य में स्थित है।

व्याख्या: सेतुसमुद्रम जहाजरानी नहर परियोजना भारत एवं श्रीलंका के मध्य पाक जलडमरूमध्य और मन्नार की खाड़ी को जोड़ने का प्रस्ताव है। इसके द्वारा सेतुसमुद्रम क्षेत्र के छिछले सागर में एक जहाजरानी उपयुक्त नहर बनाकर भारतीय प्रायद्वीप की परिधि पर एक नौवहन मार्ग सुलभ होगा।

व्याख्या: खुला बन्दरगाह उसे कहते हैं जहाँ पोत तट से दूर खुले सागर में लंगर डालते हैं। देश में इस प्रकार का बन्दरगाह चेन्नई बंदरगाह है। आन्ध्र प्रदेश का विशाखापत्तनम बंदरगाह देश का सबसे गहरा बन्दरगाह है। जहाँ लौह अयस्क के निर्यात के लिए एक बाहरी बंदरगाह बनाया गया है। यह एक बहुउद्देशीय बंदरगाह है। इसके पोताश्रय में डालफिन नोज नामक पहाड़ी भाग निकल जाने से यह पत्तन मानसूनी पवन के झकोरों से सुरक्षित रहता है।

व्याख्या: भारत में अंत:स्थलीय जलमार्ग के लिए प्रयोग की जाने वाली नदी गंगा है।

व्याख्या: यमुना एक्सप्रेस वे ग्रेटर नोएडा से आगरा तक है।

व्याख्या: स्वर्णिम चतुर्भुज (Golden Quadrilateral) भारत का एक प्रसिद्ध राजमार्ग है जो कई औद्योगिक, सांस्कृतिक एवं कृषि सम्बन्धी नगरों को जोड़ता है। इसका आकार बहुत सीमा तक चतुर्भुज के समान दिखता है, इस कारण इसका नामक सार्थक है। इस मार्ग पर स्थित प्रमुख नगर हैं- दिल्ली, मुम्बई, चेन्नै, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, जयपुर, कानपुर, पुणे, सूरत, गुंटुर, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम।

व्याख्या: जीरो माइल स्टोन नागपुर में है। अंग्रेजों के शासन काल में यह जगह भारत का केंद्र बिंदु थी। अंग्रेजों ने ही यहां पर जीरो माइल स्टोन लगाया और उस समय यहीं से देश के अन्य हिस्सों की दूरी मापी जाती थी।


Correct Answers:

CLOSE
0/12
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.