भारत की कृषि से जुड़े ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं व्याख्या - GK Quiz (Set-1)

भारत की कृषि (Agriculture) से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ, जो प्रतियोगी परीक्षा जैसे एसएससी, बैंकिंग, रेलवे इत्यादि लिए महत्वपूर्ण है।

भारत की कृषि समान्य ज्ञान

व्याख्या: भारतीय कृषि को दुष्प्रभावित करने वाला सबसे प्रमुख तत्त्व वृष्टि (वर्षा) हैं। भारत की कृषि का अधिकाँश भाग वर्षा पर निर्भर हैं। यदि वर्षा अधिक हो गयी तो पैदावार भी अच्छी हो जाती है तथा वर्षा कम हो गयी तो सूखा पड़ जाता हैं। इसी कारण भारतीय कृषि को मानसून का जुआ कहा जाता हैं।

व्याख्या: गेहूं एक नकदी फसल में सम्मिलित नहीं हैं। गेहूं (Wheat ; वैज्ञानिक नाम : Triticum aestivum.), मध्य पूर्व के लेवांत क्षेत्र से आई एक घास है जिसकी खेती दुनिया भर में की जाती हैं। विश्व भर में, भोजन के लिए उगाई जाने वाली धान्य फसलों मे मक्का के बाद गेहूं दूसरी सबसे ज्यादा उगाई जाने वाले फसल है, धान का स्थान गेहूं के ठीक बाद तीसरे स्थान पर आता हैं।

व्याख्या: रबी की फ़सल सामान्यतः अक्तूबर-नवम्बर के महिनों में बोई जाती हैं। इन फसलों की बुआई के समय कम तापमान तथा पकते समय खुश्क और गर्म वातावरण की आवश्यकता होती हैं। उदाहरण के तौर पर गेहूँ, जौ, चना, मसूर, सरसों आदि की फ़सलें रबी की फ़सल मानी जाती हैं।

खरीफ फसलों में धान (चावल), मक्का, ज्वार, बाजरा, मूँग, मूँगफली, गन्ना, सोयाबीन, उडद, तुअर, कुल्थी, जूट, सन, कपास प्रमुख हैं।

व्याख्या: पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल भारत में चावल का सबसे बड़ा उत्पादक है, इसके बाद उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और पंजाब राज्य आते हैं।

व्याख्या: धान के बीज को चावल कहते हैं। यह धान से ऊपर का छिलका हटाने से प्राप्त होता हैं। चावल सम्पूर्ण पूर्वी जगत में प्रमुख रूप से खाए जाने वाला अनाज हैं। भारत में भात, खिचड़ी सहित काफी सारे पकवान बनते हैं। चावल का चलन दक्षिण भारत और पूर्वी-दक्षिणी भारत में उत्तर भारत से अधिक हैं।

व्याख्या: कृष्णा-गोदावरी डेल्टा क्षेत्र को ऐतिहासिक रूप से "भारत का धान का कटोरा" कहा जाता है, हालाँकि यही शब्द छत्तीसगढ़ के लिए भी प्रयोग किया जाता है। आंध्र प्रदेश में ही पूर्वी गोदावरी जिले को आंध्र प्रदेश का धान का कटोरा कहा जाता है।

व्याख्या: उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश भारत में सबसे जादा गेहूँउगाने वाला राज्य हैं। और देश के कुल गेहूँ उत्पाद के 34% यहाँ उगाई जाती हैं। यह फसल उत्तर प्रदेश के पूर्वी, पश्चिमी और उत्तरी भाग में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के 96 लाख हेक्टेयर भूमि में उगाई जाती हैं।

व्याख्या: भारत में खाद्यान्नो का सर्वाधिक उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है, पंजाब व् मध्य प्रदेश का इस मामले में क्रमश: दूसरा व् तीसरा स्थान है

व्याख्या: धान एक प्रमुख फसल है जिससे चावल निकाला जाता हैं। यह भारत सहित एशिया एवं विश्व के बहुत से देशों का मुख्य भोजन हैं। विश्व में मक्का के बाद धान ही सबसे अधिक उत्पन्न होने वाला अनाज हैं।

व्याख्या: धान के बीज को चावल कहते हैं। यह धान से ऊपर का छिलका हटाने से प्राप्त होता हैं। चावल सम्पूर्ण पूर्वी जगत में प्रमुख रूप से खाए जाने वाला अनाज हैं। भारत में भात, खिचड़ी सहित काफी सारे पकवान बनते हैं। चावल का चलन दक्षिण भारत और पूर्वी-दक्षिणी भारत में उत्तर भारत से अधिक हैं।

व्याख्या: हरित क्रांति हरित क्रांति सन् 1940-60 के मध्य कृषि क्षेत्र में हुए शोध विकास, तकनीकि परिवर्तन एवं अन्य कदमों की श्रृंखला को संदर्भित करता है जिसके परिणाम स्वरूप पूरे विश्व में कृषि उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई

व्याख्या: गेहूंँ, चावल, ज्वार, बाजरा और मक्का सहित सभी खाद्यान्न का उत्पादन क्रांति स्तर पर हुआ परंतु अन्य फसलों जैसे- मोटे अनाज, दलहन और तिलहन को हरित क्रांति के दायरे से बाहर रखा गया था।

व्याख्या: पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य हैं। यहां गेंहू की सबसे अधिक बिजाई की जाती हैं। अन्य मुख्य फसलों में चावल, कपास, गन्ना, बाजरा, मक्का, चना और फल शामिल हैं। प्रमुख उद्योगों में कपड़ा और आटा शामिल हैं।

पंजाब पृथ्वी का सर्वाधिक उपजाऊ क्षेत्र रहा हैं। यह गेहूं उत्पादन के लिए आदर्श क्षेत्र हैं। चावल, गन्ना, सब्जियों एंव फलों भी यहां अच्छा उत्पादन होता हैं। भारतीय पंजाब को भारत का 'अन्न-भण्डार' कहा जाता हैं।

व्याख्या: हरित क्रांति सन् 1940-60 के मध्य कृषि क्षेत्र में हुए शोध विकास, तकनीकि परिवर्तन एवं अन्य कदमों की श्रृंखला को संदर्भित करता है जिसके परिणाम स्वरूप पूरे विश्व में कृषि उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई। इसने हरित क्रांति के पिता कहे जाने वाले नौरमन बोरलोग के नेतृत्व में संपूर्ण विश्व तथा खासकर विकासशील देशों को खादान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। उच्च उत्पादक क्षमता वाले प्रसंसाधित बीजों का प्रयोग, आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल, सिंचाई की व्यवस्था, कृत्रिम खादों एवं कीटनाशकों के प्रयोग आदि के कारण संभव हुई इस क्रांति को लाखों लोगों की भुखमरी से रक्षा करने का श्रेय दिया जाता हैं। 

व्याख्या: एस. स्वामीनाथन जन्‍म 7 अगस्‍त, 1925 को हुआ था. हरित क्रांति के बाद ही भारत अनाज के मामले में आत्मनिर्भर हो पाया. भारत में हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन ने भारत में कृषि क्षेत्र की हालत बेहतर बनाने की ज़रूरत हैं।

व्याख्या: गुजरात कपास, तम्बाकू और मूँगफली का उत्‍पादन करने वाला देश का प्रमुख राज्‍य है तथा यह कपड़ा, तेल और साबुन जैसे महत्‍वपूर्ण उद्योगों के लिए कच्‍चा माल उपलब्‍ध कराता हैं। यहाँ की अन्‍य महत्‍वपूर्ण नकदी फसलें हैं - इसबगोल, धान, गेहूँ और बाजरा। गुजरात के वनों में उपलबध वृक्षों की जातियाँ हैं-सागवान, खैर, हलदरियो, सादाद और बाँस।

व्याख्या: भारत मे सबसे अधिक सोयाबीन का उत्पादन मध्यप्रदेश करता हैं। मध्यप्रदेश में इंदौर में सोयाबीनरिसर्च सेंटर हैं।
सोयाबीन का भारत में 12 मिलियन टन उत्पादन होता हैं। यह भारत में खरीफ की फसल हैं। भारत में सबसे ज्यादा सोयाबीन मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान में उत्पादित होती हैं। मध्य प्रदेश का सोयाबीन उत्पादन में 45% जबकि महाराष्ट्र का 40% हिस्सा हैं।

व्याख्या: पश्चिमी घाट की पहाडि़यों से घिरा हुआ केरल प्रांत भारतीय प्रायद्वीप का दक्षिण पश्चिमी भाग हैं। केरल काजू का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है साथ ही काली मिर्च, इलायची, जायफल, दालचीनी आदि जैसे मसालों का भी सबसे बड़ा उत्पादक हैं।

व्याख्या: मध्य प्रदेश देश में सबसे ज्यादा दालों का उत्पादन करता है। इसका दाल उत्पादन में 24% योगदान है। मसूर, चना, उड़द, मूंग, अरहर आदि दालों का उत्पादन मध्य प्रदेश में प्रमुख रूप से होता है।

व्याख्या: केसर का उत्पादन भारत में जम्मू-कश्मीर राज्य में होता हैं। केसर के उत्पादन के लिए निम्न तापमान की आवश्यकता होती हैं। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ व् पंपोर में इसकी खेती होती हैं।

केसर का वानस्पतिक नाम क्रोकस सैटाइवस (Crocus sativus) हैं। अंग्रेज़ी में इसे सैफरन (saffron) नाम से जाना जाता हैं। यह इरिडेसी (Iridaceae) कुल का क्षुद्र वनस्पति है जिसका मूल स्थान दक्षिण यूरोप हैं। 'आइरिस' परिवार का यह सदस्य लगभग 80 प्रजातियों में विश्व के विभिन्न भू-भागों में पाया जाता हैं। विश्व में केसर उगाने वाले प्रमुख देश हैं - फ्रांस, स्पेन, भारत, ईरान, इटली, ग्रीस, जर्मनी, जापान, रूस, आस्ट्रिया, तुर्किस्तान, चीन, पाकिस्तान के क्वेटा एवं स्विटज़रलैंड। आज सबसे अधिक केसर उगाने का श्रेय स्पेन को जाता है, इसके बाद ईरान को। कुल उत्पादन का 80% इन दोनों देशों में उगाया जा रहा है, जो लगभग 300 टन प्रतिवर्ष हैं।


Correct Answers:

CLOSE
0/20
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.