जनसंख्या एवं नगरीकरण से जुड़े ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं व्याख्या - GK Quiz (Set-1)

जनसंख्या एवं नगरीकरण (Population and Urbanization) से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ, जो प्रतियोगी परीक्षा जैसे एसएससी, बैंकिंग, रेलवे इत्यादि लिए महत्वपूर्ण है।

जनसंख्या एवं नगरीकरण समान्य ज्ञान

व्याख्या: जनसंख्या जनगणना वह माध्यम है जिसके द्वारा उस देश के प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित जनसांख्यिकीय, सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक डेटा को 10 वर्षों में एक विशिष्ट समय पर संकलित, एकत्र, विश्लेषण और प्रसारित किया जाता है।

भारत में पहली जनगणना 1872 में हुई थी लेकिन नियमित जनगणना 1881 में शुरू हुई। पूरे भारत में पहली जनगणना ब्रिटिश राज अधिकारियों द्वारा आयोजित की गई थी।

व्याख्या: 1872 में यह ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड मेयो के अधीन पहली बार कराई गयी थी। उसके बाद यह हर 10 वर्ष बाद कराई गयी। हालाकि भारत की पहली संपूर्ण जनगणना 1881 में हुई। 1949 के बाद से यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त द्वारा कराई जाती है।

व्याख्या: 1881ईसवी में प्रथम नियमित दस वर्षीय जनगणना शुरू हुई थी। उस समय भारत के वायसराय लॉर्ड रिपन थे। लॉर्ड रिपन सारे काम नस्ली भेदभाव से प्रेरित थे और वे भारत मे अशांति का कारण बने उसने एक भी ऐसा कार्य नही किया जिस से भारत के लोग खुश होते वो भारत मे असंतोष का कारण बन गया।

व्याख्या: 11 मई 2000 को आस्था अरोड़ा के जन्म ने उन्हें रिकॉर्ड बुक में शामिल कर दिया। बच्ची के जन्म के साथ ही भारत की आबादी आधिकारिक तौर पर एक अरब हो गई।

व्याख्या: जनसंख्या की दृष्टि से भारत दुसरे और चीन प्रथम स्थान पर है। सन् 2019 में, लगभग 1.15 अरब की जनसंख्या के साथ भारत विश्व का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है। भारत के पास विश्व की कुल भूक्षेत्र का 2.4% भाग है, लेकिन यह विश्व की 17% जनसंख्या का निवास स्थान है।

व्याख्या: भारत की जनगणना 2011 के अनुसार बिहार में साक्षरता दर 61.80% है। बिहार में पुरुष साक्षरता दर 73.39% है और महिला साक्षरता दर 53.33% है।

व्याख्या: 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की जनसंख्या 10.41 करोड़ है। यह भारत की कुल जनसंख्या का 8.60% है जो 121.08 करोड़ है।

व्याख्या: भारत की मौजूदा आबादी 1 अरब 21 करोड़ है। - 2001 से 2011 में भारत की जनसंख्या 17.6 प्रतिशत की दर से 18 करोड़ बढ़ी है। - ये वर्ष 1991-2001 की वृद्धि दर, 21.5 प्रतिशत, से करीब 4 प्रतिशत कम है। एक सर्वे के अनुसार भारत में प्रतिवर्ष आस्ट्रेलिया देश की जनसंख्या के बराबर वृद्धि हो रही है।

व्याख्या: भारत में 1921 को जनसांख्यिकी विभाजन कहा जाता है। जनसंख्या की वृद्धि दर आम तौर पर 1921 से पहले कम थी। लेकिन इस वर्ष के बाद, जनसंख्या में काफी और निरंतर वृद्धि हुई है। तब से यह बढ़ता जा रहा है।

व्याख्या: जनगणना 2011 देश की 1872 से 15वीं जनगणना थी और आजादी के बाद 7वीं थी।

व्याख्या: स्वतंत्र भारत की पहली जनगणना 1951 में हुई थी उस समय भारत की जनसंख्या को 361,088,090 थी। उसके बाद वर्ष 2011 तक 10 बार जनगणना का कार्य हो गया है। 2021 में भारत की 16वीं और स्वतंत्र भारत की 11वीं जनगणना की जायेगी।

व्याख्या: जनगणना प्रत्येक दशक के बाद की जाती है। इसमें व्यक्तिगत रूप से घर घर जाकर आंकड़े इक्कठा किये जाते है। 1881ईसवी में प्रथम नियमित दस वर्षीय जनगणना शुरू हुई थी।

व्याख्या: 2011 की जनगणना के आधार पर उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है। 2011 के जनसंख्या आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 19,95,81,477 है। उत्तर प्रदेश को 18 मण्डलों के अंतर्गत 75 जिलों में विभाजित किया गया है। उत्तर प्रदेश में भारत की 16.49 प्रतिशत आबादी यहां निवास करती है। 45,42,184 की जनसंख्या के साथ कानपुर राज्य का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है।

व्याख्या: जनसंख्या की दृष्टि से सिक्किम भारत का सबसे छोटा राज्य है। राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। गोवा राज्य का कुल क्षेत्रफल 3,702 वर्ग किलोमीटर है।

व्याख्या: 2011 के जनगणना के अनुसार बिहार का जनसंख्या की दृष्टि से भारतीय राज्यों में तीसरे स्थान पर है पहले स्थान और उत्तर प्रदेश दुसरे पर महाराष्ट्र है। बिहार की कुल जनसंख्या 10,40,99,452 है। बिहार का राज्य के रूप में गठन 26 जनवरी,1950 में हुआ था। हिंदी और ऊर्दू राज्य की राजकीय भाषाएँ हैं।

व्याख्या: बिहार राज्य का जनसख्या घनत्व सबसे अधिक है। 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में प्रति वर्ग किमी में 1106 व्यक्ति रहते है।

व्याख्या: जनसंख्या की दृष्टि से भारत के तीन सबसे बड़े राज्यों का सही क्रम है उत्तर प्रदेश (199,812,341), महाराष्ट्र (11,23,74,333), बिहार (10,40,99,452)। भारत की कुल जनसंख्या का प्रतिशत --उत्तर प्रदेश (16.50), महाराष्ट्र (9.28), बिहार (8.60)।

व्याख्या: जनसंख्या की दृष्टि से भारत के तीन सबसे छोटे राज्यों का सही क्रम है सिक्किम(6,10,577),मिजोरम(10,97,206),अरुणाचल प्रदेश (13,83,727),भारत की कुल जनसंख्या का प्रतिशत -सिक्किम(0.05),मिजोरम(0.09),अरुणाचल प्रदेश (0.11)।

व्याख्या: जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश है दिल्ली है। दिल्ली की कुल जनसंख्या 1,67,87,941 है। भारत की जनसंख्या में प्रतिशत 1.04 है।जनगणना-2011 के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र; दिल्ली का घनत्व(केंद्र शासित प्रदेशों में) सबसे अधिक 11,320 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है

व्याख्या: जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है लक्षद्वीप है इसकी जनसंख्या 64,473 है। भारत की जनसंख्या में प्रतिशत 0.01 है। सन् 2011 में लक्षद्वीप का जनसंख्या घनत्व सिर्फ 2013 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर था।


Correct Answers:

CLOSE
0/20
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.