भारत के वन से जुड़े ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं उत्तर - GK Quiz

भारत के वन (Forest) से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ, जो प्रतियोगी परीक्षा जैसे एसएससी, बैंकिंग, रेलवे इत्यादि लिए महत्वपूर्ण है।

भारत के वन समान्य ज्ञान

व्याख्या: केन्द्र सर्कार द्वारा वन नीति, 1925 को, वर्ष 1988 में संशोधित कर नई वन नीति की घोषणा की गई।

व्याख्या: भारतीय वन सर्वेक्षण (Forest Survey of India (FSI / भवस) भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय अधीन एक संस्थान है। इसका प्रमुख अधिदेश, देश में वन सर्वेक्षण करना एवं वन संसाधनों का आकलन करना है।

व्याख्या: वन अनुसंधान संस्थान भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद का एक संस्थान है और भारत में वानिकी अनुसंधान के क्षेत्र में एक प्रमुख संस्थान है। यह उत्तराखंड में देहरादून में स्थित है और अपने समय का सबसे पुराने संस्थानों में से एक है। 1991 में यह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा एक डीम्ड विश्वविद्यालय घोषित किया गया था। यह 1906 में इंपीरियल वन अनुसंधान संस्थान के रूप में स्थापित हुआ था, वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) देहरादून भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) के तहत एक प्रमुख संस्थान है।

व्याख्या: राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (NEERI नीरी) सीएसआईआर का एक उपक्रम है। यह नागपुर में स्थित है। यह पर्यावरण विज्ञान एवं इंजीनियरी से सम्बन्धित अनुसंधान एवं एवं व्यावहारिक सुझाव देता है। सतत पोषणीय विकास (संपोषित विकास) हेतु पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में नेतृत्व।

व्याख्या: भारत सरकार द्वारा वृक्षारोपण को प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष जुलाई माह के प्रथम सप्ताह को वन महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। तत्कालीन कृषि मंत्री कन्हैया लाल मणिकलाल मुंशी ने इसका सूत्रपात किया था।

व्याख्या: भारतीय वन सर्वेक्षण (Forest Survey of India (FSI / भवस) भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय अधीन एक संस्थान है। इसका प्रमुख अधिदेश, देश में वन सर्वेक्षण करना एवं वन संसाधनों का आकलन करना है।

व्याख्या: देहरादून स्थित भारतीय वन सर्वेक्षण (Forest Survey of India) द्वारा प्रत्येक दो वर्ष पर सुदूर संवेदन (Remote Sensing) आधारित उपग्रह चित्रण प्रस्तुत करता है

व्याख्या: सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाले राज्य:
मध्य प्रदेश 77,482 वर्ग किमी.
अरुणाचल प्रदेश 66,688 वर्ग किमी.
छत्तीसगढ़ 55,611 वर्ग किमी.
ओडिशा 51,619 वर्ग किमी.
महाराष्ट्र 50,778 वर्ग किमी.

व्याख्या: पारिस्थितिक संतुलन बनाये रखने के लिए न्यूनतम वन आवरण सम्पूर्ण भूमि का 33% अनिवार्य है।

व्याख्या: स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद वर्ष 1952 में पहली बार राष्ट्रीय वन नीति की घोषणा की गई। इस नीति के अनुसार, वनों से अधिकतम आय प्राप्त करना सरकार का मुख्य लक्ष्य हो गया। सरकार की वन नीति के कारण ही वर्ष 1952 से वर्ष 1981 के बीच कृषि फसलों के अंतर्गत क्षेत्र 1187.5 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 1429.4 लाख हेक्टेयर हो गया।

व्याख्या: भारतीय वन सर्वेक्षण या Forest Survey of India (FSI) की स्थापना 1 जून, 1981 को हुई।

व्याख्या: 1986 का पर्यावरण संरक्षण अधिनियम (ईपीए) भारतसरकार द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 253 के तहत अधिनियमित किया गया था। यह अधिनियम भोपाल गैस त्रासदी के बाद भारत की प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप जून 1972 में मानव पर्यावरण को ले कर संयुक्त राष्ट्र की बैठक, जो स्काटहोम में संपन्न हुई, का अनुसरण करते हुए आया था।

व्याख्या: सागौन या टीकवुड द्विबीजपत्री पौधा है। यह चिरहरित यानि वर्ष भर हरा-भरा रहने वाला पौधा है। सागौन का वृक्ष प्रायः 80 से 100 फुट लम्बा होता है। इसका वृक्ष काष्ठीय होता है। इसकी लकड़ी हल्की, मजबूत और काफी समय तक चलनेवाली होती है। इसके पत्ते काफी बड़े होते हैं। फूल उभयलिंगी और सम्पूर्ण होते हैं। सागौन का वानस्पतिक नाम टेक्टोना ग्रैंडिस (Tectona grandis) यह बहुमूल्य इमारती लकड़ी है।

व्याख्या: सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यानभारत के पश्चिम बंगाल राज्य के दक्षिणी भाग में गंगा नदीके सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान,बाघ संरक्षित क्षेत्र एवं बायोस्फ़ीयर रिज़र्व क्षेत्र है। यह क्षेत्र मैन्ग्रोव के घने जंगलों से घिरा हुआ है और रॉयल बंगाल टाइगर का सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र है। हाल के अध्ययनों से पता चला है कि इस राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की संख्या 103है। 4 मई 1984 को इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।

व्याख्या: भारत के में सागौन का वन मध्य प्रदेश में पाया जाता है।
सागौन या टीकवुड द्विबीजपत्री पौधा है। यह चिरहरित यानि वर्ष भर हरा-भरा रहने वाला पौधा है। सागौन का वृक्ष प्रायः 80 से 100 फुट लम्बा होता है। इसका वृक्ष काष्ठीय होता है। इसकी लकड़ी हल्की, मजबूत और काफी समय तक चलनेवाली होती है। इसके पत्ते काफी बड़े होते हैं। फूल उभयलिंगी और सम्पूर्ण होते हैं। सागौन का वानस्पतिक नाम टेक्टोना ग्रैंडिस (Tectona grandis) यह बहुमूल्य इमारती लकड़ी है।

व्याख्या: सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यानभारत के पश्चिम बंगाल राज्य के दक्षिणी भाग में गंगा नदीके सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान,बाघ संरक्षित क्षेत्र एवं बायोस्फ़ीयर रिज़र्व क्षेत्र है। यह क्षेत्र मैन्ग्रोव के घने जंगलों से घिरा हुआ है और रॉयल बंगाल टाइगर का सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र है। हाल के अध्ययनों से पता चला है कि इस राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की संख्या 103है।


Correct Answers:

CLOSE
0/16
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.