गाँधी युग ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं व्याख्या - राष्ट्रीय आंदोलन GK Quiz (Set-3)

गाँधी युग से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ। आधुनिक भारत के इतिहास - गाँधी युग MCQ क्विज़, आगामी परीक्षाओं जैसे बैंकिंग, SSC, रेलवे, UPSC, State PSC की तैयारी करें।

गाँधी युग (1917 ई.-1947 ई.)

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 3)

व्याख्या: भारत का विभाजन माउंटबेटन योजना के आधार पर निर्मित भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 के आधार पर किया गया। इस अधिनियम में काहा गया कि 15 अगस्त 1947 को भारत व पाकिस्तान अधिराज्य नामक दो स्वायत्त्योपनिवेश बना दिए जाएंगें और उनको ब्रिटिश सरकार सत्ता सौंप देगी।

व्याख्या: गांधी की हत्या 30 जनवरी 1948 की शाम को नई दिल्ली स्थित बिड़ला भवन में गोली मारकर की गयी थी। वे रोज शाम को प्रार्थना किया करते थे। 30 जनवरी 1948 की शाम को जब वे संध्याकालीन प्रार्थना के लिए जा रहे थे तभी नाथूराम गोडसे ने पहले उनके पैर छुए और फिर सामने से उन पर बैरेटा पिस्तौल से तीन गोलियाँ दाग दीं।

व्याख्या: अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन थे। और भारत की स्वतंत्रता के बाद लॉर्ड माउंटबेटन स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल बने। स्वतंत्र भारत के अंतिम गवर्नर जनरल 'सी. राजगोपालाचारी ' थे।

व्याख्या: मोहम्मद अली जिन्ना (जन्म: 25 दिसम्बर 1876 मृत्यु: 11 सितम्बर 1948) बीसवीं सदी के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ थे जिन्हें पाकिस्तान के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। वे मुस्लिम लीग के नेता थे जो आगे चलकर पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल बने। पाकिस्तान में, उन्हें आधिकारिक रूप से क़ायदे-आज़म यानी महान नेता और बाबा-ए-क़ौम यानी राष्ट्र पिता के नाम से नवाजा जाता है।

व्याख्या: सरदार वल्लभभाई पटेल (अंग्रेज़ी: Sardar Vallabhbhai Patel; जन्म- 31 अक्टूबर, 1875, गुजरात; मृत्यु- 15 दिसंबर, 1950, महाराष्ट्र) प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री थे। वे 'सरदार पटेल' के उपनाम से प्रसिद्ध हैं। सरदार पटेल भारतीय बैरिस्टर और प्रसिद्ध राजनेता थे। भारत के स्वाधीनता संग्राम के दौरान 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के नेताओं में से वे एक थे।

1947 में भारत की आज़ादी के बाद पहले तीन वर्ष वे उप प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, सूचना मंत्री और राज्य मंत्री रहे थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद क़रीब पाँच सौ से भी ज़्यादा देसी रियासतों का एकीकरण एक सबसे बड़ी समस्या थी। कुशल कूटनीति और ज़रूरत पड़ने पर सैन्य हस्तक्षेप के जरिए सरदार पटेल ने उन अधिकांश रियासतों को तिरंगे के तले लाने में सफलता प्राप्त की। इसी उपलब्धि के चलते उन्हें लौह पुरुष या भारत का बिस्मार्क की उपाधि से सम्मानित किया गया।

उन्हें मरणोपरांत वर्ष 1991 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया। वर्ष 2014 में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में मनाई जाती है।

व्याख्या: द्वितीय गोलमेज सम्मेलन 7 सितम्बर ,1931 को शुरू हुआ था ,जिसमें कांग्रेस ने भी भाग लिया था और 1 दिसम्बर 1931 को समाप्त हुआ था। यह सम्मेलन भी लन्दन में ही था। यह सम्मेलन साम्प्रदायिक समस्या पर विवाद के कारण असफल रहा। लन्दन से वापस आकर गाँधीजी ने पुनः सविनय अवज्ञा आन्दोलन प्रारम्भ किया।

व्याख्या: अंग्रेजों के अत्याचार के राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने एक अगस्त 1920 को असहयोग आंदोलन शुरू किया था। अंग्रेजों द्वारा प्रस्तावित अन्यायपूर्ण कानूनों और कार्यों के विरोध में देशव्यापी अहिंसक आंदोलन था। इस आंदोलन के दौरान विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में जाना बंद कर दिया था।

फ़रवरी 1922 में किसानों के एक समूह ने संयुक्त प्रांत के गोरखपुर जिले के चौरी चौरा में एक पुलिस थाने पर आक्रमण कर उसमें आग लगा दी। इस अग्निकांड में कई पुलिस वालों की जान चली गई। हिंसा की इस कार्यवाही से गाँधी जी को यह आन्दोलन तत्काल वापस लेना पड़ा।

व्याख्या: चित्तरंजन दास (सी. आर. दास) का जन्म 5 नवंबर 1870 को बंगाल प्रेसीडेंसी के तेलिरबाग में हुआ था, जो वर्तमान में बांग्लादेश में है। उन्होंने इंग्लैंड से कानून की पढ़ाई पूरी की और 1893 में भारत लौट आए। वे एक विपुल लेखक और कवि थे। उन्होंने 'मलंचा और’ माला’ नामक दो खंडों में अपना कविता संग्रह प्रकाशित किया।

दार्जिलिंग में 16 जून 1925 को दास की एक गंभीर बुखार से मृत्यु हो गई। उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए कलकत्ता लाया गया। उनके अंतिम संस्कार के लिए सैकड़ों लोग उमड़ पड़े। गांधी ने अंतिम संस्कार जुलूस का नेतृत्व किया।

व्याख्या: उधम सिंह के लंदन पहुंचने से पहले जनरल डायर की साल 1927 में बीमारी से मौत हो गई। ऐसे में उधम सिंह ने अपना पूरा ध्यान माइकल ओ डायर को मारने पर लगाया और किसी तरह से वो छिपते-छिपाते साल 1934 में लंदन पहुंचे।

व्याख्या: साइमन कमीशन जिसका गठन नवम्बर, 1927 में लंदन में किया गया, जो 1928 में पहली बार भारत आया। साइमन कमीशन का गठन 1919 ई. के सुधारों की जांच के लिए हुआ था। इसके सभी सदस्य अंग्रेज थे। अतः भारत में आयोग का जोरदार विरोध हुआ।

व्याख्या: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) (अंग्रेज़ी: Communist Party of India) भारत का एक साम्यवादी दल है। इस दल की स्थापना 26 दिसम्बर 1925 को कानपुर नगर में हुई थी। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी की स्थापना एम एन राय ने की।

व्याख्या: महात्मा गांधी गोपाल कृष्ण गोखले को अपना राजनीतिक गुरु मानते थे, जबकि गोपाल कृष्ण गोखले आध्यात्मिक और राजनीतिक गुरु एम.जी. रानाडे को मानते थे।

व्याख्या: सारे जहाँ से अच्छा या तराना-ए-हिन्दी उर्दू भाषा में लिखी गई देशप्रेम की एक ग़ज़ल है जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश राज के विरोध का प्रतीक बनी और जिसे आज भी देश-भक्ति के गीत के रूप में भारत में गाया जाता है। इसे अनौपचारिक रूप से भारत के राष्ट्रीय गीत का दर्जा प्राप्त है। इस गीत को प्रसिद्ध शायर मुहम्मद इक़बाल ने 1905 में लिखा था और सबसे पहले सरकारी कालेज, लाहौर में पढ़कर सुनाया था।

व्याख्या: चार्ल्स फ्रीर एंड्रयूज को 'दीनबंधु' के नाम से भी जाना जाता है। यह नाम उन्हें महात्मा गांधी द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के लिए दिया गया था।

देश बन्धु के नाम से चितरंजन दास को जाना जाता है।

व्याख्या: ‘माई एक्सपेरिमेंट विथ टूथ' गांधीजी द्वारा लिखित आत्मकथा है। यह सर्वप्रथम गुजराती भाषा में लिखी गई तथा 1925 - 1929 के बीच नवजीवन पत्रिका में साप्ताहिक प्रकाशित होती रही।


Correct Answers:

CLOSE
0/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.