राष्ट्रीय उद्यान, पक्षी विहार व अन्य जीव अभ्यारण्य जीके प्रश्नोत्तरी - GK Quiz (Set-1)

राष्ट्रीय उद्यान, पक्षी विहार व अन्य जीव अभ्यारण्य से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ, जो प्रतियोगी परीक्षा जैसे एसएससी, बैंकिंग, रेलवे इत्यादि लिए महत्वपूर्ण है।

राष्ट्रीय उद्यान, पक्षी विहार व अन्य जीव अभ्यारण्य समान्य ज्ञान

व्याख्या: बायोस्फीयर रिजर्व एक विशेष पारिस्थितिकी तंत्र या वनस्पति और जीवों का एक विशेष वातावरण होता है, जिसे सुरक्षा और पोषण की आवश्यकता होती है। ये रिजर्व पूरी तरह से व्यवस्थित होते हैं और दुनियाभर में पाए जाने वाले विभिन्न जीवों के संरक्षण के लिए इन रिजर्वों की स्थापना की जाती है। यह रिजर्व वैज्ञानिक और प्राकृतिक रूचि विषयों पर आधारित होते हैं।

व्याख्या: सुल्तानपुर नेशनल पार्क गुड़गांव स्थित है। सुल्तानपुर को सन् 1972 में 'वाटर बर्ड रिर्जव' के रूप में घोषित किया गया। इसे सलीम अली पक्षी विहार के नाम से भी जाना जाता है। 1989 में नेशनल पार्क बनाया गया। पहले यह केवल पक्षी विहार ही था। यह साइबेरियन सारस के लिए प्रसिद्ध है।

व्याख्या: दुधवा राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश (भारत) के लखीमपुर खीरी जनपद में स्थित संरक्षित वन क्षेत्र है। इसका कुल क्षेत्रफ़ल 490 वर्ग किलोमीटर है। यह भारत और नेपाल की सीमाओं से लगे विशाल वन क्षेत्र में फैला है। यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एवं समृद्ध जैव विविधता वाला क्षेत्र है। यह राष्ट्रीय उद्यान बाघों और बारहसिंगा के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

व्याख्या: पेरियार राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य (PNP) केरल, दक्षिण भारत में इडुक्की और पथानामथिट्टा जिले में एक स्थित है। यह एक हाथी रिजर्व और एक बाघ अभयारण्य के रूप में उल्लेखनीय है। संरक्षित क्षेत्र 925 km2 (357 वर्ग मील) के एक क्षेत्र को शामिल किया गया। 1982 में पेरियार नेशनल पार्क के रूप में घोषित किया गया था।

व्याख्या: केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान या केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान भारत के राजस्थान में स्थित एक विख्यात पक्षी अभयारण्य है। इसको पहले भरतपुर पक्षी विहार के नाम से जाना जाता था।

व्याख्या: दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान के तथ्य–दाचीगाम भारत देश में जम्मू और कश्मीर में श्रीनगर स्थित है। यह उद्यान हंगुल या कश्मीरी हिरण के घर के तौर पर जाना जाता है।

व्याख्या: दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान के तथ्य–दाचीगाम भारत देश में जम्मू और कश्मीर में श्रीनगर स्थित है।उद्यान की स्थापना 1981 में हुई थी।यह 141 किमी में फैला है। इस उद्यान के महत्वपूर्ण वन्यजीव प्रजातियां हैं– तेंदुआ, हिम तेंदुआ, काला भालू, भूरा भालू, जंगली बिल्ली, हिमालयी मार्मोट, कस्तूरी मृग, सीरो और लाल लोमड़ी (red fox)। पक्षियों में तीतर के कोकलास और मोनल, बुलबुल, मिनिवेट, बार्ड वल्चर, सुनहरे चील आम हैं। यह उद्यान हंगुल या कश्मीरी हिरण के घर के तौर पर जाना जाता है।

व्याख्या: दुनिया के सबसे छोटे समुद्री कछुए ओलिव रिडले (Olive Ridleys) हर साल ओडिशा के समुद्री तट पर अंडे देने आते हैं। ध्यातव्य है कि ओडिशा के गहिरमाथा तट पर पहले ही बड़े पैमाने पर ओलिव रिडले (Olive Ridleys) कछुओं के प्रजनन की शुरुआत हो चुकी है। ओलिव रिडले समुद्री कछुओं (Lepidochelys Olivacea) को ‘प्रशांत ओलिव रिडले समुद्री कछुओं’ के नाम से भी जाना जाता है।

व्याख्या: सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान (भारत) के अलवर ज़िले में स्थित है। यह भारत के बाघ संरक्षित अभ्यारण्यों में से एक है। यह अभ्यारण्य 1958 ई. में बना था। इसके विकास के लिए 'विश्व वन्यजीव कोष' से भी सहायता प्राप्त हो रही है।

व्याख्या: केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान भारत में मणिपुर राज्य के विष्णुपुर जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है।यह पूर्वोत्तर भारत में स्थित 40 वर्ग कि॰मी॰ के क्षेत्रफल वाला विश्व में इकलौता तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है और मणिपुर की विश्व प्रसिद्ध लोकतक झील का एक अभिन्न हिस्सा है। इसकी स्थापना 28 मार्च 1977।

व्याख्या: काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत के असम राज्य का एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह उद्यान एक सींग का गैंडा (भारतीय गेंडा) के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। ये 430 वर्ग किमी में फैला हुआ है। इसकी स्थापना 1908 में हुई थी।

व्याख्या: अहमदाबाद से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नल सरोवर बर्ड सेंचुरी भारत की सबसे बड़ी वाटर बर्ड सेंचुरी में से एक है। इसलिए यहां पानी में रहने वाले पक्षियों की संख्या ज्यादा है। नलसरोवर को 1969 में पक्षी अभ्यारण्य का दर्जा मिला। 120 वर्ग किमी में फैली ये सेंचुरी सिर्फ पक्षियों के ही नहीं जानवरों और जलीय पौधों के भी काफी अनुकूल है। नल सरोवर में खानपान की कमी के कारण पक्षी आसपास के इलाकों में चले जाते हैं जो मानसून के बाद वापस लौट आते हैं। 

व्याख्या: घुड़खर एक वन्य पशु है जो दक्षिण एशिया का देशज है। घुड़खर यानी घोड़ा और गधा (खर)। इसे 'गुजरात का जंगली गधा' या 'बलूची जंगली गदहा' भी कहते हैं। गुजरात में कच्छ के रण में पाया जाने वाला एक अनोखा प्राणी, जो न गधा है, न घोड़ा है, न दोनों के मेल से बनने वाला खच्चर है। घुड़खर अभयारण्य, गुजरात के लघु कच्छ रण में स्थित है। यह 4954 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है और भारत का सबसे बड़ा अभयारण्य है।

व्याख्या: पेरियार राष्ट्रीय उद्यान दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित है। यह राष्ट्रीय उद्यान एक बाघ संराक्षित क्षेत्र है। उद्यान सन 1040 से पेरियार नदी के परिक्षेत्र में स्थित है। पेरियार उद्यान को वर्ष 1998 से 'हाथी संरक्षण परियोजना' के अंतर्गत भी लाया गया है। यहाँ नदी के गहरे जल में हाथी तैरने का अभ्यास भी करते हैं। नील गाय, साम्भर, भालू, चीता तथा तेन्दुआ आदि जंगली जानवर भी यहाँ पाए जाते हैं।

व्याख्या: चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य वाराणसी के पास चंदौली जिले में स्थित है। यह एक सुंदर जगह है, जहाँ पिकनिक स्पॉट, जंगल और राजदारी एवं देवदारी जैसे सुरम्य झरनें हैं। ये जगह वर्ष भर पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। इस जगह में कई गुफाएँ, पहाड़ और कई वन्य जानवर हैं जैसे कृष्ण मृग, चीतल, सांभर, नीलगाय, जंगली सूअर, साही और भारतीय बारहसिंघा, जो इसे एक आदर्श साहसिक और वन्य पर्यटक स्थल बनाते हैं। मानसून के दौरान यह जगह लुभावनी दिखती है।

व्याख्या: काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत के असम राज्य का एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह उद्यान एक सींग का गैंडा (भारतीय गेंडा) के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।

व्याख्या: केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान या केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान भारत के राजस्थान में स्थित एक विख्यात पक्षी अभयारण्य है। इसको पहले भरतपुर पक्षी विहार के नाम से जाना जाता था। इसमें हजारों की संख्या में दुर्लभ और विलुप्त जाति के पक्षी पाए जाते हैं, जैसे साईबेरिया से आये सारस, जो यहाँ सर्दियों के मौसम में आते हैं।

व्याख्या: नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान अर्थात् नन्दादेवी राष्ट्रीय अभयारण्य एक विश्व धरोहर का नाम है। यह भारत के उत्तराखण्ड राज्य में नन्दा देवी पर्वत के आस-पास का इलाका है, जिसे नन्दादेवी राष्ट्रीय अभयारण्य के नाम से भी जाना जाता है।

व्याख्या: मानस राष्ट्रीय उद्यान या मानस वन्यजीव अभयारण्य, असम, भारत में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान हैं। यह अभयारण्य यूनेस्को द्वारा घोषित एक प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थल, बाघ के आरक्षित परियोजना, हाथियों के आरक्षित क्षेत्र एक आरक्षित जीवमंडल हैं। हिमालय की तलहटी में स्थित यह अभयारण्य भूटान के रॉयल मानस नेशनल पार्क के निकट है।

व्याख्या: पचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्व एक गैर-उपयोग संरक्षण क्षेत्र है यह मध्य भारत के सतपुड़ा रेंज में स्थित है। इस संरक्षण क्षेत्र को 1999 में भारत सरकार द्वारा बनाया गया था। यूनेस्को ने 2009 में इसे बायोस्फीयर रिजर्व नामित किया था।


Correct Answers:

CLOSE
0/20
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.