नदियों के किनारे अवस्थित नगर जीके प्रश्नोत्तरी - GK Quiz

नदियों के किनारे अवस्थित नगर से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ, जो प्रतियोगी परीक्षा जैसे एसएससी, बैंकिंग, रेलवे इत्यादि लिए महत्वपूर्ण है।

नदियों के किनारे अवस्थित नगर समान्य ज्ञान

व्याख्या: दिल्ली, आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली भारत की राजधानी और एक केंद्र-शासित प्रदेश है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है।

व्याख्या: चित्रकूट (Chitrakoot) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के सतना ज़िले में स्थित एक नगरपंचायत है। यह बुन्देलखण्ड क्षेत्र में स्थित है और बहुत सांस्कृतिक,ऐतिहासिक, धार्मिक और पुरातात्विक महत्व रखता है। चित्रकूट मंदाकिनी नदी के किनारे पर बसा भारत के सबसे प्राचीन तीर्थस्थलों में एक है।

व्याख्या: पटना या पाटलिपुत्र भारत के बिहार राज्य की राजधानी एवं सबसे बड़ा नगर है। पटना का प्राचीन नाम पाटलिपुत्र,पुष्पपुरी, कुसुमपुर था।पटना गंगा नदी के दक्षिणी किनारे पर अवस्थित है जहां पर गंगा घाघरा, सोन और गंडक जैसी सहायक नदियों से मिलती है। शेरशाह ने पटना नगर के भौगोलिक एवं सामरिक महत्व को जानने के बाद 1541 ई. में यहां एक मजबूत किले का निर्माण किया तथा इसे बिहार राज्य की प्रांतीय राजधानी बनाया।

व्याख्या: इलाहाबाद (प्रयागराज) भारत के उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित एक नगर, प्रयागराज जिले का प्रशासनिक मुख्यालय तथा हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थस्थान है।हिन्दू धर्मग्रन्थों में वर्णित प्रयाग स्थल पवित्रतम नदी गंगा और यमुना के संगम पर स्थित है। यहीं सरस्वती नदी गुप्त रूप से संगम में मिलती है, अतः ये त्रिवेणी संगम कहलाता है, जहां प्रत्येक बारह वर्ष में कुंभ मेला लगता है।

व्याख्या: पणजी भारत के गोवा राज्य की राजधानी है। यह मांडवी नदी के मुहाने के तट पर, उत्तरी गोवा के जिले में निहित है।माण्डवी नदी जिसे मांडोवी, महादायी या महादेई तथा कुछ स्थानों पर गोमती नदी के नाम से भी जाना जाता है, भारत के राज्य कर्नाटक और गोवा से होकर बहने वाली एक नदी है।इस नदी का उद्गम पश्चिमी घाट के तीस सोतों के एक समूह से होता है जो कर्नाटक के बेलगाम जिले, के भीमगढ़ में स्थित हैं।

व्याख्या: आगरा भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के तट पर स्थित एक नगर है। आगरा अपनी कई मुगलकालीन इमारतों के कारण एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, विशेषकर ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी के लिये, जो सभी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। आगरा शहर को सिकंदर लोदी ने सन् 1506 ई. में बसाया था।

व्याख्या: खम्माम मुन्नेरु नदी के तट पर स्थित एक सुंदर शहर है, यह कृष्णा नदी की एक उप-नदी है।
गोदावरी दक्षिण भारत की एक प्रमुख नदी है। यह नदी दूसरी प्रायद्वीपीय नदियों में से सबसे बड़ी नदी है। इसे दक्षिण गंगा भी कहा जाता है। इसकी उत्पत्ति पश्चिमी घाट में त्रयंबक पहाड़ी से हुई है। यह महाराष्ट्र में नासिक जिले से निकलती है।

व्याख्या: कश्मीर घाटी के मध्य में बसा यह नगर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से हैं। ये झेलम नदी के तट पर स्थित है।झेलम उत्तरी भारत में बहनेवाली एक नदी है। कश्मीरी भाषा में इसे व्यथ कहते हैं। झेलम नदी का उदगम स्थल जम्मू कश्मीर के शेषनाग या बेरीनाग से निकलती है।

व्याख्या: सूरत गुजरात प्रान्त का एक प्रमुख शहर है।तापी नदी सूरत शहर के मध्य से होकर गुजरती है। सूरत शहर को सिल्क सिटी और डायमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

ताप्ती नदी का उद्गम स्थल मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मुल्ताई नामक स्थान है। तापी नदी मध्य से पश्चिम की ओर बहती हुई महाराष्ट्र के खानदेश के पठार एवं सूरत के मैदान को पार करती और अरब सागर में गिरती है।

व्याख्या: उज्जैन (उज्जयिनी) भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो क्षिप्रा नदी के किनारे बसा है। यह एक अत्यन्त प्राचीन शहर है। यह विक्रमादित्य के राज्य की राजधानी थी। इसे कालिदास की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। उज्जैन में कुम्भ का मेला क्षिप्रा नदी के किनारे लगता है।

व्याख्या: जमशेदपुर जिसका दूसरा नाम टाटानगर भी है स्वर्ण रेखा नदी के किनारे स्थित है। ये  भारत के झारखंड राज्य का एक शहर है। स्वर्णरेखा भारत के झारखंड प्रदेश में बहने वाली एक पहाड़ी नदी है। भारत का प्रसिद्ध एवं पहला लोहे तथा इस्पात का कारखाना इसके किनारे स्थापित हुआ।

व्याख्या: नासिक भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक शहर है। नासिक पवित्र गोदावरी नदी के तट पर स्थित है। गोदावरी दक्षिण भारत की एक प्रमुख नदी है। यह नदी दूसरी प्रायद्वीपीय नदियों में से सबसे बड़ी नदी है। इसे दक्षिण गंगा भी कहा जाता है। इसकी उत्पत्ति पश्चिमी घाट में त्रयंबक पहाड़ी से हुई है।

व्याख्या: जौनपुर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख ऐतिहासिक शहर है जो गोमती नदी के तट पर बसा है। मध्यकालीन भारत में शर्की शासकों की राजधानी रहा  है। गोमती नदी उत्तर भारत में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। इसका उद्गम पीलीभीत जिले की तहसील माधौटान्डा के पास फुल्हर झील(गोमत ताल) से होता है।

व्याख्या: भोपाल भारत देश में मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी है और भोपाल ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। भोपाल को राजा भोज की नगरी तथा झीलों की नगरी कहा जाता है। भोपाल में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) का एक कारखाना है।

व्याख्या: कानपुर भारतवर्ष के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक नगर है। यह नगर गंगा नदी के बसा सबसे बड़ा शहर है। यहाँ नगर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। गंगा भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण नदी है।
गंगा नदी की प्रधान शाखा भागीरथी है जो गढ़वाल में हिमालय के गौमुख नामक स्थान पर गंगोत्री हिमनद(GURUKUL) से निकलती हैं।

व्याख्या: दिल्ली, आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली भारत की राजधानी और एक केंद्र-शासित प्रदेश है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है।

व्याख्या: राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, (एन.आई.टी) राउरकेला, भारत का प्रमुख राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान है। इसकी स्थापना 1960 में की गई थी तथा इसे 26 जून 2002 को राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के रूप में स्तरोन्नत किया गया था। ये संस्थान ब्राह्मी नदी के तट पर स्थित है।
ब्राह्मणी नदी का उदगम दुमका ज़िले के उत्तर में स्थित दुधवा पहाड़ी से होता है। ब्राह्मणी नदी की प्रमुख सहायक नदियों में गुमरो और एरो हैं।

व्याख्या: अयोध्या भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक अति प्राचीन धार्मिक नगर है। यह फ़ैज़ाबाद(अयोध्या) जिले के अन्तर्गत आता है। यह पवित्र सरयू नदी के दाएं तट पर बसा है। इसे 'कौशल देश' भी कहा जाता था। अयोध्या हिन्दुओं का प्राचीन और पवित्र तीर्थस्थलों में एक है।
सरयू नदी (अन्य नाम घाघरा, सरजू, शारदा) हिमालय से निकलकर उत्तरी भारत के गंगा मैदान में बहने वाली नदी है जो बलिया और छपरा के बीच में गंगा में मिल जाती है।

व्याख्या: तिरुचिरापल्ली भारत के तमिलनाडु राज्य का एक शहर है जो कावेरी नदी के तट पर अवस्थित है। प्राचीन काल में चोल साम्राज्‍य का एक महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा रहा है।
कावेरी कर्नाटक तथा उत्तरी तमिलनाडु में बहनेवाली एक सदानीरा नदी है।

यह पश्चिमी घाट के पर्वत ब्रह्मगिरी से निकली है। दक्षिण पूर्व में प्रवाहित होकर कावेरी नदी बंगाल की खाड़ी में मिली है। कावेरी के पानी पर कर्नाटक और तमिलनाडू में विवाद है जिसे कावेरी जल विवाद कहा जाता है।

व्याख्या: अहमदाबाद गुजरात प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है। भारतवर्ष में यह नगर का सातवें स्थान पर है। ये शहर, साबरमती नदी के किनारे बसा हुआ है।शहर का नाम सुलतान अहमद शाह पर पड़ा था। इस शहर को भारत का मेनचेस्टर भी कहा जाता है। साबरमती नदी का उद्गम राजस्थान के उदयपुर जिले में अरावली पर्वतमालाओं से होता है। धरोई बाँध योजना साबरमती नदी पर है।


Correct Answers:

CLOSE
0/20
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.