भारत के उद्योग से जुड़े ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं व्याख्या - GK Quiz (Set-3)

भारत के उद्योग (Industries of India) से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ, जो प्रतियोगी परीक्षा जैसे एसएससी, बैंकिंग, रेलवे इत्यादि लिए महत्वपूर्ण है।

भारत के उद्योग समान्य ज्ञान

व्याख्या: बिहार में तेल शोधक कारखाना बेगूसराय के बरौनी में है जो सोवियत संघ की मदद से स्थापित किया गया था

व्याख्या: कागज बनाने की कला का आविष्कार चीन में हुआ। भारत में कागज बनाने का प्रथम प्रयास 1816 में मद्रास राज्य (वर्तमान तमिलनाडु) में तंजौर जिले के ट्रंकुबार नामक स्थान पर किया गया। 1879 में लखनऊ तथा 1881 में टीटागढ़ में कागज के कारखाने स्थापित किये गए, यही से कागज उद्योग की सफलता की शुरुआत हुई। 1918 में नैहाटी पेपर मिल की स्थापना हुई। यह उद्योग पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं मध्य प्रदेश राज्यों में मुख्य रूप से स्थापित हुआ है। देश का 70% कागज उत्पादन इन्हीं राज्यों में केन्द्रित है।} शेष 30% बिहार हरियाणा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, गुजरात, केरल व नागालैण्ड से प्राप्त होता है। महाराष्ट्र के बल्लारपुर में देश का सबसे बड़ा कागज कारखाना है। हरियाणा में 15 कारखाने स्थित है।

व्याख्या: पीथमपुर अपने ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। यह मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित है। इसे भारत का डेट्रायट भी कहा जाता है। पीथमपुर को ऑटोमोबाइल उद्योग का केंद्र कहा जाता है।

व्याख्या: पेट्रो-केमिकल उद्योग के लिए सर्वाधिक उपयुक्त दशाएं गुजरात राज्य की है यहाँ का समुद्र तटीय क्षेत्र पेट्रोलियम उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। गुजरात में समुद्री बंदरगाह होने के साथ-साथ यहाँ अनेक तेल शोध कारखाने भी स्थित है। जो पेट्रो रसायन के लिए एक अच्छी अवस्था है। भारत का प्रथम पेट्रो केमिकल उद्योग गुजरात के अंकलेश्वर में स्थापित किया गया था।

व्याख्या: पहली जूट मिल 1855 में कलकत्ता के निकट हुगली नदी पर रिष्रा में स्थापित की गयी थी, जब श्री जॉर्ज एक्लैंड ने दंडी से जूट की कताई मशीनरी लायी थी।

व्याख्या: 1950 ई. में भारत सरकार द्वारा चितरंजन में चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स स्थापित किया गया।

व्याख्या: मढ़ौरा में कानपुर सुगर वर्क्स ने 1904 में चीनी मिल की स्थापना की थी। यह बिहार की सबसे पुरानी चीनी मिल थी।

व्याख्या: कपास एक रेशे वाली फसल है। विश्व के आधे से अधिक कपड़े के रेशे से तैयार किए जाते हैं। उद्योगों की स्थापना केवल उन्ही स्थानों पर होती है, जहाँ उनके विकास के लिए अनुकूल परिस्थितियां उपस्थित हो। उद्योगों को प्रभावित करने वाले कारकों में भौगोलिक, आर्थिक तथा राजनैतिक कारक महत्वपूर्ण है। सामान्यत: उद्योग उन्ही स्थानों पर स्थापित किए जाते हैं, जहाँ कच्चा माल उपलब्ध होता है। कच्चा माल उद्योगों के लिए चुम्बक का कार्य करता है।

व्याख्या: झारखण्ड के मुरी में ऐलुमिनियम उद्योग स्थापित है। 1938 में 'इण्डियन ऐलुमिनियम लि.' की चार शाखाओं- झारखण्ड के मुरी, कर्नाटक के अलवाय, पश्चिम बंगाल के बेलूर,उड़ीसा के हीराकुंड में स्थापित की गयीं।

व्याख्या: टाटीपाका तेल रिफाइनरी आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में स्थित है। इसकी स्थापना 3 सितंबर 2001 को की गई थी। यह पेट्रो उत्पादों का उत्पादन करने वाली ONGC की पहली तेल रिफाइनरी है। यह नेफ्था, केरोसीन, डीजल और कच्चे तेल का उत्पादन कर रही है।

व्याख्या: डिगबोई भारत के असम राज्य के तिनसुकिया जिले के उत्तर पूर्वी हिस्से में स्थित एक छोटा सा नगर है। 19वीं सदी के अंतिम वर्षों में यहाँ कच्चे तेल की खोज की गयी थी। डिगबोई असम के तेल नगरी के रूप में जाना जाता है। डिगबोई में एशिया में पहली बार तेल कुएँ का खनन हुआ था। 1901 में यहाँ एशिया की पहली रिफाइनरी को शुरू किया गया था। डिगबोई में अभी तक उत्पादन करने वाली कुछ सबसे पुराने तेल कुएँ हैं।

व्याख्या: गुजरात का जामनगर तेलशोधक कारखाना देश का सबसे बड़ा तेलशोधक कारखाना है। भारत का प्रथम तेलशोधक कारखाना 1901 में डिगबोई (असम) में स्थापित किया गया था। बॉम्बे हाई देश का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस उत्पादक है। यहाँ देश के कुल भंडार का 75% पाया जाता है।


Correct Answers:

CLOSE
0/12
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.