भारत के खनिज संसाधन से जुड़े ऑब्जेक्टिव प्रश्न - GK Quiz (Set-3)

भारत के खनिज संसाधन (Mineral resources) से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ, जो प्रतियोगी परीक्षा जैसे एसएससी, बैंकिंग, रेलवे इत्यादि लिए महत्वपूर्ण है।

भारत के खनिज संसाधन समान्य ज्ञान

व्याख्या: दामोदर घाटी परियोजना भारत की ऐसी पहली परियोजना है जहाँ कोयला जल और गैस तीनों स्त्रोतों से विद्युत् उत्पन्न की जाती है।यहीं मैथन में सर्वप्रथम भूमिगत विद्युत् गृह बनाया गया है।

व्याख्या: अपक्षय एवं अपरदन के विभिन्न साधनों द्वारा मौलिक चट्टनों के विघटन, वियोजन और टूटने से परिवहन तथा किसी स्थान पर जमाव के परिणामस्वरुप उनके अवसादों से निर्मित शैल कोअवसादी शैल (sedimentary rock) कहा जाता हैं। वायु, जल और हिम के चिरंतन आघातों से पूर्वस्थित शैलों का निरंतर अपक्षय एवं विदारण होता रहता है।

व्याख्या: डिगबोई को असम के तेल शहर के रूप में जाना जाता है जहां एशिया में पहला तेल का कुआं खोदा गया था। पहली शोधनशाला यहां 1901 की शुरुआत में असम ऑयल कंपनी लिमिटेड द्वारा शुरू की गई थी। डिगबोई में सबसे पुराना तेल का कुआं है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOC) ने 1981 से असम ऑयल कंपनी लिमिटेड की शोधनशाला और व्यापार प्रबंधन का अधिग्रहण किया और एक अलग विभाग बनाया।

डिगबोई की शोधनशाला की प्रति वर्ष 0.50 मिलियन टन की स्थापित क्षमता थी। असम में 4 शोधनशाला हैं- नूनमती शोधनशाला, नमुलीगढ़ शोधनशाला, बोंगाईगांव शोधनशाला और डिगबोई शोधनशाला।

व्याख्या: तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) भारत की सबसे बड़ी तेल और प्राकृतिक गैस अन्वेषण कंपनी है जिसकी स्थापना 1956 में भारत सरकार ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में की थी। इसे भारत सरकार द्वारा 1997 में नवरत्नों में से एक के रूप में मान्यता दी गई थी और इसकी दृष्टि energy सतत विकास, ज्ञान उत्कृष्टता और अनुकरणीय शासन प्रथाओं के माध्यम से एकीकृत ऊर्जा कारोबार में एक वैश्विक नेता बनने की है ’

व्याख्या: बॉम्बे हाई लगभग 75 मीटर पानी में मुंबई, भारत के तट से 165 किलोमीटर (103 मील) दूर एक अपतटीय तेल क्षेत्र है।तेल संचालन भारत के तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) द्वारा चलाया जाता है।

व्याख्या: अंकलेश्वर गुजरात में स्थित एक नगर है। भड़ौच से 5 मील (लगभग 8 कि.मी.) है। प्राचीन समय में नर्मदा अंकलेश्वर से बहती थी, अब तीन मील दूर हट गई है। कहा जाता है कि मांडव्य ऋषि और शांडिली जिनकी कथा महाभारत में है, इसी स्थान के निवासी थे।

व्याख्या: जादूगोड़ा झारखंड प्रान्त के पूर्वी सिंहभूमजिले का एक शहर है जो शहर के दक्षिण पश्चिम हिस्से में स्थित है। जादूगोड़ा अपने यूरेनियम की खानों के लिये मशहूर है। जादूगोड़ा का पुराना नाम जारागोरा हुआ करता था, जादूगोड़ा में एक छोटी सी कॉलोनी है जिसमें यूरेनियम खान को नियंत्रित करने वाली कंपनी यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में काम करने वाले लोग रहते हैं। कॉलोनी के आसपास अन्य लोग भी रहते हैं और इन छोटे छोटे गांवों के अलग अलग नाम हैं।

व्याख्या: वंग या रांगा या टिन (Tin) एक रासायनिक तत्त्व है। लैटिन में इसका नाम स्टैन्नम इसका रासायनिक प्रतीक Sn है। छत्तीसगढ़ भारत का एकमात्र टिन उत्पादक राज्य है। यह भारत के टिन अयस्क भंडार का 35.4% हिस्सा है।

व्याख्या: सिंहभूमि बिहार राज्य के छोटा नागपुर के अंतर्गत स्थित एक ऐतिहासिक स्थान है।सिंहभूमि मयूरभंज के निकट बागनमती में रोम सम्राट कोंस्टेंटाइन के स्वर्ण के सिक्के मिले हैं, जिससे यह सूचित होता है कि प्राचीन काल में ताम्रलिप्ति के बन्दरगाह से एक व्यापारिक मार्ग यहाँ होकर उत्तर की ओर जाता था।

व्याख्या: गंधक या सल्फर,आवर्त सारणी के उपवर्ग VIA का एक तत्त्व है। 'सल्फर' शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द शुल्वारि से हुई है, जिसका अर्थ होता है - ताँबे का शत्रु। इसका संकेत 'S', परमाणु संख्या 16 तथा परमाणु भार 32.1 होता है।

व्याख्या: बैलाडीला लोहे के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है जिसका उपयोग इस्पात बनाने के लिए किया जाता है। बैलाडीला छत्तीसगढ़ में एक पहाड़ी श्रृंखला है जो बहुत उच्च श्रेणी के हेमेटाइट के लिए प्रसिद्ध है जो बैलाडीला में पाया जाता है।


Correct Answers:

CLOSE
0/12
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.