भारत की नदी से जुड़े जीके प्रश्न एवं व्याख्या - GK Quiz (Set-4)

भारत की नदियाँ से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ, जो प्रतियोगी परीक्षा जैसे एसएससी, बैंकिंग, रेलवे इत्यादि लिए महत्वपूर्ण है।

भारत की नदियाँ समान्य ज्ञान

व्याख्या: गोदावरी सबसे बड़ी प्रायद्वीपीय नदी प्रणाली है। इसे दक्षिण गंगा भी कहते हैं। यह पश्चिमी घाट में त्र्यंबक पहाड़ी से निकलती है और महाराष्ट्र में नासिक जिले से गुजरती है और बंगाल की खाड़ी में गिरती है। इसकी सहायक नदियाँ महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश राज्यों से होकर गुजरती हैं। यह 1,465 किमी लम्बी है। 

व्याख्या: भागीरथी भारत की एक नदी है जो उत्तरांचल में से बहती है। भागीरथी नदी, पश्चिम बंगाल राज्य, पूर्वोत्तर भारत, गंगा नदी के डेल्टा की पश्चिमी सीमा का निर्माण करती है। गंगा की एक सहायक भागीरथी जंगीपुर के ठीक पूर्वोत्तर में इससे अलग होती है और 190 किमी के प्रवाह के बाद नबद्वीप में जलांगी से मिलकर हुगली नदी बनाती है। पौराणिक गाथाओं के अनुसार भागीरथी गंगा की उस शाखा को कहते हैं जो गढ़वाल (उत्तर प्रदेश) में गंगोत्री से निकलकर देवप्रयाग में अलकनंदा में मिल जाती है व गंगा का नाम प्राप्त करती है।

गंगा का एक नाम जिसका संबंध महाराज भागीरथ से है। महाभारत में भी भागीरथी गंगा का वर्णन पांडवों की तीर्थयात्रा के प्रसंग में हैं और बदरीनाथ का वर्णन भी है।

व्याख्या: बांग्लादेश में प्रवेश करने के बाद गंगा नदी को पद्मा नदी के नाम से जाना जाता है। यह आगे दक्षिण की ओर बहती है और अंततः बांग्लादेश के चांदपुर शहर के पास ब्रह्मपुत्र नदी से मिल जाती है। संयुक्त नदी को तब मेघना नदी के नाम से जाना जाता है।

व्याख्या: बेतवा भारत के मध्य प्रदेश राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह यमुना की सहायक नदी है। यह मध्य-प्रदेश में रायसेन के कुम्हारा गांव से निकलकर उत्तर-पूर्वी दिशा में बहती हुई भोपाल, विदिशा, झाँसी, ललितपुर आदि जिलों में होकर बहती है।

व्याख्या: गण्डकी नदी, नेपाल और बिहार में बहने वाली एक नदी है जिसे बड़ी गंडक या केवल गंडक भी कहा जाता है। इस नदी को नेपाल में सालिग्रामि या सालग्रामी और मैदानों मे नारायणी और सप्तगण्डकी कहते हैं।

व्याख्या: हेमवती,भवानी और अमरावती ये कावेरी नदी की सहायक नदियां है। कावेरी भारत के दक्षिणी भाग में बहनेवाली एक मुख्य नदी है। यह नदी कर्नाटक और तमिलनाडु राज्यों से बहती है।

व्याख्या: लूनी यह नदी अरावली पर्वत के निकट नाग पहाड (snake mount) से उत्पन्न होकर दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में प्रवाहित होते हुए कच्छ के रन में जाकर मिलती है।

व्याख्या: नर्मदा, जिसे रेवा के नाम से भी जाना जाता है, मध्य भारत की एक नदी और भारतीय उपमहाद्वीप की पांचवीं सबसे लंबी नदी है। यह गोदावरी नदीऔर कृष्णा नदी के बाद भारत के अंदर बहने वाली तीसरी सबसे लंबी नदी है। मध्य प्रदेश राज्य में इसके विशाल योगदान के कारण इसे 'मध्य प्रदेश की जीवन रेखा' भी कहा जाता है। यह उत्तर और दक्षिण भारत के बीच एक पारंपरिक सीमा की तरह कार्य करती है। यह अपने उद्गम से पश्चिम की ओर 1,312 किमी चल कर खंभात की खाड़ी, अरब सागर में जा मिलती है।

व्याख्या: भारत में डेल्टा बनाने वाली नदियाँ है : कावेरी, गंगा, महानदी।
गंगा ब्रम्हपुत्र का डेल्टाई भाग पश्चिमी बंगाल तथा बांग्लादेश में विस्तृत है। गंगा का डेल्टा विश्व में सबसे बड़ा डेल्टा (75000 वर्ग किमी.) है। कावेरी,कृष्णा व गोदावरी डेल्टा का निर्माण करती हैं जबकि नर्मदा एस्टूरी का निर्माण करती हैं । एस्टूरी(मुहाना) ,एक ऐसा क्षेत्र होता है जहां समुद्र का खारा पानी नदियों के ताजे पानी के साथ मिलाता है।

व्याख्या: देवप्रयाग भारत के उत्तराखण्ड राज्य में स्थित एक नगर एवं प्रसिद्ध तीर्थस्थान है। यह अलकनंदा तथा भागीरथी नदियों के संगम पर स्थित है। इसी संगम स्थल के बाद इस नदी को पहली बार 'गंगा' के नाम से जाना जाता है। यहाँ श्री रघुनाथ जी का मंदिरहै, जहाँ हिंदू तीर्थयात्री भारत के कोने कोने से आते हैं।

नर्मदा, जिसे रेवा के नाम से भी जाना जाता है, मध्य भारत की एक नदी और भारतीय उपमहाद्वीप की पांचवीं सबसे लंबी नदी है। यह गोदावरी नदीऔर कृष्णा नदी के बाद भारत के अंदर बहने वाली तीसरी सबसे लंबी नदी है। मध्य प्रदेश राज्य में इसके विशाल योगदान के कारण इसे 'मध्य प्रदेश की जीवन रेखा' भी कहा जाता है। यह उत्तर और दक्षिण भारत के बीच एक पारंपरिक सीमा की तरह कार्य करती है। यह अपने उद्गम से पश्चिम की ओर 1,312 किमी चल कर खंभात की खाड़ी, अरब सागर में जा मिलती है।

व्याख्या: सुंदरवन डेल्टा का निर्माण करने वाली नदियाँ गंगा और ब्रहमपुत्र है।
सुंदरवन या सुंदरबोन भारत तथा बांग्लादेश में स्थित विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा है।

व्याख्या: अरावली भारत के पश्चिमी भाग राजस्थान में स्थित एक पर्वतमाला है। भारत की भौगोलिक संरचना में अरावली प्राचीनतम पर्वत है। यह संसार की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है जो राजस्थान को उत्तर से दक्षिण दो भागों में बांटती है।

व्याख्या: गोदावरी दक्षिण भारत की एक प्रमुख नदी है। यह नदी दूसरी प्रायद्वीपीय नदियों में से सबसे बड़ी नदी है। इसे दक्षिण गंगा भी कहा जाता है। इसकी उत्पत्ति पश्चिमी घाट में त्रयंबक पहाड़ी से हुई है। यह महाराष्ट्र में नासिक जिले से निकलती है। इसकी लम्बाई प्रायः 1465 किलोमीटर है। इस नदी का पाट बहुत बड़ा है। गोदावरी की उपनदियों में प्रमुख हैं प्राणहिता, इन्द्रावती, मंजिरा। यह महाराष्ट,तेलंगना और आंध्र प्रदेश से बहते हुए राजहमुन्द्री शहर के समीप बंगाल की खाड़ी मे जाकर मिलती है।

व्याख्या: यमुना भारत की एक नदी है। यह गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है जो यमुनोत्री(उत्तरकाशी से 30 किमी उत्तर, गढ़वाल में) नामक जगह से निकलती है और प्रयाग(इलाहाबाद) में गंगा से मिल जाती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियों में चम्बल, सेंगर, छोटी सिन्ध, बतवा और केनउल्लेखनीय हैं। यमुना के तटवर्ती नगरों में दिल्ली और आगरा के अतिरिक्त इटावा, काल्पी, हमीरपुर और प्रयाग मुख्य है। प्रयाग में यमुना एक विशाल नदी के रूप में प्रस्तुत होती है और वहाँ के प्रसिद्ध ऐतिहासिक किले के नीचे गंगा में मिल जाती है। ब्रज की संस्कृति में यमुना का महत्वपूर्ण स्थान है।

व्याख्या: नर्मदा, मध्य भारत के मध्य प्रदेशऔर गुजरात राज्य में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। मैकल पर्वत के अमरकण्टक शिखर से नर्मदा नदी की उत्पत्ति हुई है। इसकी लम्बाई प्रायः 1312 किलोमीटर है। यह नदी पश्चिम की तरफ जाकर खम्बात की खाड़ी में गिरती है।

व्याख्या: हुगली नदी या भागीरथी-हुगलीनदी, गंगा नदी के एगो शाखा (डिस्ट्रिब्यूटरी) हवे जे भारत में बहे ले। गंगा नदी के बांग्लादेसमें प्रवेश से पहिले मुर्शिदाबाद जिला में गिरिया के लगे दू गो धारा हो जालीं सऽ आ दुसरकी धारा पदमा के नाँव से पूरुब मुँह के बहे ले आ बांग्लादेस में प्रवेश करे ले जबकि ई धारा दक्खिन मुँह के बहे ले जे शुरुआत में भागीरथी नदी के नाँव से आ आगे बढ़ के जलंगी नदी के आके एह में मिल जाये पर हुगली के नाँव से आगे बढ़े ले।

व्याख्या: कोसी नदी या कोशी नदी नेपाल में हिमालयसे निकलती है और बिहार में भीम नगर के रास्ते से भारत में दाखिल होती है। इसमें आने वाली बाढ से बिहार मेंबहुत तबाही होती है जिससे इस नदी को 'बिहार का अभिशाप' भी कहा जाता है।

व्याख्या: हुगली नदी या भागीरथी-हुगलीनदी, गंगा नदी के एगो शाखा (डिस्ट्रिब्यूटरी) हवे जे भारत में बहे ले। गंगा नदी के बांग्लादेसमें प्रवेश से पहिले मुर्शिदाबाद जिला में गिरिया के लगे दू गो धारा हो जालीं सऽ आ दुसरकी धारा पदमा के नाँव से पूरुब मुँह के बहे ले आ बांग्

व्याख्या: सिंधु की पांच उपनदियां हैं। इनके नाम हैं: वितस्ता, चन्द्रभागा, ईरावती, विपासा एंव शतद्रु. इनमें शतद्रु सबसे बड़ी उपनदी है। सतलुज/शतद्रु नदी पर बना भाखड़ा-नंगल बांध के द्वारा सिंचाई एंव विद्दुत परियोजना को बहुत सहायता मिली है। इसकी वजह से पंजाब (भारत) एंव हिमाचल प्रदेश में खेती ने वहां का चेहरा ही बदल दिया है। वितस्ता (झेलम) नदी के किनारे जम्मू व कश्मीर की राजधानी श्रीनगर स्थित है।


Correct Answers:

CLOSE
0/20
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.