भारत की नदी से जुड़े जीके प्रश्न एवं व्याख्या - GK Quiz (Set-3)

भारत की नदियाँ से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ, जो प्रतियोगी परीक्षा जैसे एसएससी, बैंकिंग, रेलवे इत्यादि लिए महत्वपूर्ण है।

भारत की नदियाँ समान्य ज्ञान

व्याख्या: गोदावरी दक्षिण भारत की सबसे बड़ी नदी है। यह महाराष्ट्र में नासिक जिले में पश्चिमी घाट से निकलती है। इसकी सहायक नदियाँ वेनगंगा, पेनगंगा, इन्द्रावती आदि हैं।

व्याख्या: एक मुहाना एक नदी का मुख है जहाँ ज्वार के प्रभाव स्पष्ट हैं और जहाँ मीठा जल और समुद्री जल एक दूसरे के साथ मिलता है। पूर्व की ओर बहने वाली नदियाँ मुहाना नहीं बनाती हैं। पश्चिम की ओर बहने वाली नदियाँ मुहाना बनाती हैं। भारत की सबसे लंबी नदी जो मुहाना बनाती है वह नर्मदा है।

व्याख्या: महानदी, गोदावरी, कृष्णा व कावेरी पूर्व की ओर प्रवाहित होने वाली तथा नर्मदा एवं ताप्ती पश्चिम की ओर बहने वाली प्रमुख प्रायद्वीपीय नदियां हैं। कावेरी नदी पश्चिमी घाट की ब्रह्मगिरि श्रेणी (कर्नाटक) से निकलती है तथा कावेरीपतनम के पास बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले 800 किमी. की दूरी तय करती है। यह केरल, कर्नाटक व तमिलनाडु तीन राज्यों में विस्तृत है।

व्याख्या: कावेरी कर्नाटक तथा उत्तरी तमिलनाडु में बहनेवाली एक सदानीरा नदी है। यह पश्चिमी घाट के पर्वत ब्रह्मगिरी से निकली है। इसकी लम्बाई प्रायः 800 किलोमीटर है। दक्षिण पूर्व में प्रवाहित होकर कावेरी नदी बंगाल की खाड़ी में मिली है। 

व्याख्या: कावेरी नदी के डेल्टा पर अच्छी खेती होती है। इसके पानी को लेकर दोनो राज्यों में विवाद है। इस विवाद को लोग कावेरी जल विवाद कहते हैं। कावेरी नदी पर तमिलनाडु में होगेनक्कल जलप्रपात तथा कर्नाटक राज्य में भारचुक्की और बालमुरी जलप्रपात अवस्थित है। इसे दक्षिण भारत की गंगा भी कहते है।

व्याख्या: दक्षिण की गंगा कहलाने वाली कावेरी का वर्णन कई पुराणों में बार-बार आता है। कावेरी को बहुत पवित्र नदी माना गया है। तथा गोदावरी भारत की सबसे लंबी प्रायद्वीपीय नदी है। यह 1465 किमी. लंबी है। इसका 44% भाग महाराष्ट्र में, 23% अांध्र प्रदेश में तथा 20% मध्य प्रदेश में पड़ता है। प्राय: इसके विशाल आकार तथा विस्तार के कारण इसे वृहद् गंगा या दक्षिणी गंगा भी कहते हैं।

व्याख्या: कृष्णा भारत में बहनेवाली एक नदी है। यह पश्चिमी घाट के पर्वत महाबलेश्वर से निकलती है। इसकी लम्बाई प्रायः1400 किलोमीटर है। यह दक्षिण-पुर्व राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगणा, आंध्र प्रदेश में बहती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है। कृष्णा नदी की उपनदियों में प्रमुख हैं: तुंगभद्रा, घाटप्रभा, मूसी और भीमा. कृष्णा नदी के किनारे विजयवाड़ा एंव मूसी नदी के किनारे हैदराबाद स्थित है। इसके मुहाने पर बहुत बड़ा डेल्टा है। इसका डेल्टा भारत के सबसे उपजाऊ क्षेत्रों में से एक है। 

व्याख्या: कृष्णा भारत में बहनेवाली एक नदी है। यह पश्चिमी घाट के पर्वत महाबलेश्वर से निकलती है। इसकी लम्बाई प्रायः1400 किलोमीटर है। यह दक्षिण-पुर्व राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगणा, आंध्र प्रदेश में बहती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है। कृष्णा नदी की उपनदियों में प्रमुख हैं: तुंगभद्रा, घाटप्रभा, मूसी और भीमा. कृष्णा नदी के किनारे विजयवाड़ा एंव मूसी नदी के किनारे हैदराबाद स्थित है। इसके मुहाने पर बहुत बड़ा डेल्टा है। इसका डेल्टा भारत के सबसे उपजाऊ क्षेत्रों में से एक है। 

व्याख्या: कुछ भूवैज्ञानिकों द्वारा यह माना जाता है कि सिवालिक या इंडो-ब्रह्मा नामक एक शक्तिशाली नदी थी। यह असम से पंजाब से उत्तर-पश्चिम में बहती हुई हिमालय की तराई के साथ-साथ लंबी चौड़ी घाटी में बहती है।

व्याख्या: दामोदर नदी झारखण्ड के छोटा नागपुर क्षेत्र से निकलकर पश्चिमी बंगाल में पहुँचती है। हुगली नदी के समुद्र में गिरने के पूर्व यह उससे मिलती है। इसकी कुल लंबाई 368 मील है। इस नदी के द्वारा 2.500 वर्ग मील क्षेत्र है

व्याख्या: लूनी नदी भारत की एकमात्र अन्तर्वाही नदीहैं। यह नदी अरावलीपर्वत के निकट आनासागर से उत्पन्न होकर दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में प्रवाहित होते हुए कच्छ के रन में जाकर मिलती है।यह नदी जैतारण के लोटोती से भी निकलती है व रास से भी निकलती है इस नदी का पानी उद्गम स्थान से लेकर बालोतरा तक मीठा होता है लेकिन बालोतरा में पहुंचता है उसके बाद उसका पानी खारा हो जाता है

व्याख्या: भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण नदीहै। यह भारतऔर बांग्लादेशमें कुल मिलाकर 2525 किलोमीटर (कि॰मी॰) की दूरी तय करती हुई उत्तराखण्डमें हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी के सुन्दरवन तक विशाल भू-भाग को सींचती है।

व्याख्या: ब्रह्मपुत्र की लंबाई लगभग 2900 किलोमीटर है। ब्रह्मपुत्र का नाम तिब्बत में सांपो, अरुणाचल में डिहं तथा असम में ब्रह्मपुत्र है।ब्रह्मपुत्र नदी बांग्लादेश की सीमा में जमुना के नाम से दक्षिण में बहती हुई गंगा की मूल शाखा पद्मा के साथ मिलकर बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है। भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण नदीहै। यह भारतऔर बांग्लादेशमें कुल मिलाकर 2525 किलोमीटर (कि॰मी॰) की दूरी तय करती हुई उत्तराखण्डमें हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी के सुन्दरवन तक विशाल भू-भाग को सींचती है।

व्याख्या: सोन नदी भारत के मध्य भाग में बहने वाली एक नदी है। यमुना के बाद यह गंगा नदी की दक्षिणी उपनदियों में सबसे बड़ी है। यह मध्य प्रदेश के अनूपपुर ज़िले में अमरकंटक के पास उत्पन्न होती है, जो विंध्याचल पहाड़ियों में नर्मदा नदी के स्रोतस्थल से पूर्व में स्थित है।

अमरकंटक (Amarkantak) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के अनूपपुर ज़िले में स्थित एक नगर है।

अमरकंटक नर्मदा नदी, सोन नदी और जोहिला नदी का उदगम स्थान है।

व्याख्या: मानस नदी दक्षिणी भूटान और भारत के बीच हिमालयी तलहटी में एक नदी है।इसका नाम हिंदू पौराणिक कथाओं में सांप भगवान मनसा के नाम पर रखा गया है। यह भूटान की सबसे बड़ी नदी प्रणाली है। इसकी चार प्रमुख नदी प्रणालियों में से एक है; अन्य तीन अमो चू या टोरसा नदी, वोंग चू या रायक, मो चू या संकोष हैं। यह पश्चिमी असम में फिर से भारत में आने से पहले तीन अन्य प्रमुख धाराओं से बहती है। मानस नदी उद्यान के पश्चिमी भाग से होकर बहती है, जहां वह तीन अलग-अलग नदियों में बंट जाती है और 64 कि. मी. आगे दक्षिण की ओर पहुंच कर ब्रह्मपुत्र नदी से जा मिलती है।

व्याख्या: नर्मदा, जिसे रेवा के नाम से भी जाना जाता है, मध्य भारत की एक नदी और भारतीय उपमहाद्वीप की पांचवीं सबसे लंबी नदी है। यह गोदावरी नदीऔर कृष्णा नदी के बाद भारत के अंदर बहने वाली तीसरी सबसे लंबी नदी है। मध्य प्रदेश राज्य में इसके विशाल योगदान के कारण इसे 'मध्य प्रदेश की जीवन रेखा' भी कहा जाता है। यह उत्तर और दक्षिण भारत के बीच एक पारंपरिक सीमा की तरह कार्य करती है। यह अपने उद्गम से पश्चिम की ओर 1,312 किमी चल कर खंभात की खाड़ी, अरब सागर में जा मिलती है।

व्याख्या: अमरकंटक नर्मदा नदी, सोन नदी और जोहिला नदी का उदगम स्थान है। यह हिंदुओं का पवित्र स्थल है। मैकाल की पहाडि़यों में स्थित अमरकंटक मध्‍य प्रदेश के अनूपपुर जिले का लोकप्रिय हिन्‍दू तीर्थस्‍थल है। समुद्र तल से 1065 मीटर ऊंचे इस स्‍थान पर ही मध्‍य भारत के विंध्य और सतपुड़ा की पहाडि़यों का मेल होता है। चारों ओर से टीक और महुआ के पेड़ो से घिरे अमरकंटक से ही नर्मदा और सोन नदी की उत्‍पत्ति होती है। नर्मदा नदी यहां से पश्चिम की तरफ और सोन नदी पूर्व दिशा में बहती है।

व्याख्या: कोसी नदी या कोशी नदी नेपाल में हिमालयसे निकलती है और बिहार में भीम नगर के रास्ते से भारत में दाखिल होती है। इसमें आने वाली बाढ से बिहार मेंबहुत तबाही होती है जिससे इस नदी को 'बिहार का अभिशाप' भी कहा जाता है।

व्याख्या: अपवाह तब विकसित होता है, जब कोई नदी अपने मार्ग में आने वाली भौतिक बाधाओं को काटते हुए अपनी पुरानी घाटी में ही प्रवाहित होती है। इस अपवाह प्रतिरूप की नदियों द्वारा सरित अपहरण का भी उदाहरण प्रस्तुत किया जाता है। हिमालय से निकलने वाली सिन्धु, सतलुज, ब्रह्मपुत्र, भागीरथी, तिस्ता आदि नदियाँ पूर्ववर्ती अपवाह प्रतिरूप का निर्माण करती हैं।

व्याख्या: नर्मदा, जिसे रेवा के नाम से भी जाना जाता है, मध्य भारत की एक नदी और भारतीय उपमहाद्वीप की पांचवीं सबसे लंबी नदी है। यह गोदावरी नदीऔर कृष्णा नदी के बाद भारत के अंदर बहने वाली तीसरी सबसे लंबी नदी है। मध्य प्रदेश राज्य में इसके विशाल योगदान के कारण इसे 'मध्य प्रदेश की जीवन रेखा' भी कहा जाता है। यह उत्तर और दक्षिण भारत के बीच एक पारंपरिक सीमा की तरह कार्य करती है। यह अपने उद्गम से पश्चिम की ओर 1,312 किमी चल कर खंभात की खाड़ी, अरब सागर में जा मिलती है।


Correct Answers:

CLOSE
0/20
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.