भारत की स्थिति एवं विस्तार से जुड़े ऑब्जेक्टिव प्रश्न - GK Quiz (Set-2)

भारत की स्थिति एवं विस्तार से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ, जो प्रतियोगी परीक्षा जैसे एसएससी, बैंकिंग, रेलवे इत्यादि लिए महत्वपूर्ण है।

भारत की स्थिति एवं विस्तार समान्य ज्ञान

व्याख्या: वर्तमान में भारत के 9 राज्यों व 5 केन्द्रशासित प्रदेशों की सीमाएँ समुद्री तटरेखा से लगे हैं। ये राज्य हैं - कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल। केन्द्रशासित प्रदेशों में पुदुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव की सीमाएं भी समुद्र से लगती है।

व्याख्या: अरब सागर गुजरात राज्य को इसकी व्यापक तटरेखा देता है। गुजरात की 1214.7 किलोमीटर लंबी समुद्र तट, जो देश की कुल मुख्य भूमि के तट का लगभग 23% है, यह सबसे लंबी मुख्य भूमि के किनारे वाला राज्य है।

व्याख्या: भारत में कर्क रेखा  (Cancer Line) 8 राज्यों (गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिज़ोरम) से होकर गुज़रती है।

व्याख्या: कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों से होकर गुजरती है: गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, और मिजोरम। कर्क रेखा (Tropic of Cancer) भूमध्य रेखा से 23.5 डिग्री उत्तर में पृथ्वी पर अक्षांश के समानांतर है।

माही नदी भारत की एकमात्र नदी है जो दो बार कर्क रेखा को काटती है, पहली मध्य प्रदेश में जहाँ से यह राजस्थान की ओर बहती है और गुजरात में प्रवेश करती है जहाँ यह दूसरी बार कटती है।

व्याख्या: भारत में कर्क रेखा  (Cancer Line) 8 राज्यों (गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिज़ोरम) से होकर गुज़रती है।

व्याख्या: सियाचिन हिमानी या सियाचिन ग्लेशियर हिमालय की पूर्वी काराकोरम पर्वतमाला में भारत-पाक नियंत्रण रेखा के पास लगभग स्थित एक हिमानी (ग्लेशियर) है। यह काराकोरम की पांच बड़े हिमानियों में सबसे बड़ा और ध्रुवीय क्षेत्रों के बाहर (ताजिकिस्तान की फ़ेदचेन्को हिमानी के बाद) विश्व की दूसरी सबसे बड़ा हिमानी है।

सियाचीन समुद्र तल से करीब 5,753 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। कश्मीर क्षेत्र में स्थित इस ग्लेशियर पर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद है।

व्याख्या: उपरोक्त में से झारखण्ड राज्य से होकर कर्क रेखा गुजरती है।
भारत में कर्क रेखा  (Cancer Line) 8 राज्यों (गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिज़ोरम) से होकर गुज़रती है।

व्याख्या: भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा पॉइंट है, जो निकोबार द्वीप समूह मे स्थित है। इस ग्राम का नाम इंदिरा पॉइंट भारत की भूतपूर्व महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के ऊपर रखा गया है। इसके पूर्व के नाम है - ला हि चिंग, पिग्मेलियन पॉइंट तथा पारसन पॉइंट। लेकिन 21 फ़रवरी 1949 में इसका नामकरण परिवर्तित कर दिया गया। लेकिन आधिकारिक नामकरण समारोह 10 अक्टूबर 1945 में किया गया।

व्याख्या: जवाहर सुरंग (Jawahar Tunnel) भारत के जम्मू कश्मीर राज्य के रामबन ज़िले के बनिहाल दर्रे में स्थित है। जम्मू और श्रीनगर शहरों के बीच 300 किलोमीटर लम्बा राजमार्ग है जिसमें यह सुरंग बनी है। रामबाण से मात्र 18 किमी आगे है जवाहर सुरंग। 3.75 किमी लंबी यही सुरंग कश्मीर से जम्मू को जोड़ने का काम करती है।

व्याख्या: नेफ़ा (NEFA), जो नॉर्थ-ईस्ट फ़्रंटियर एजेंसी (North-East Frontier Agency, अर्थ: उत्तर-पूर्व सीमांत प्रदेश) का संक्षिप्तिकरण था, ब्रिटिश राज काल का और स्वतंत्र भारत में 1972 तक का एक प्रशासनिक विभाग था। 1972 में यह अरुणाचल प्रदेश नामक केन्द्र प्रशासित क्षेत्र बन गया और फिर 1987 में इसे पूर्ण राज्य का दर्जा मिल गया।

व्याख्या: भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा पॉइंट है, जो निकोबार द्वीप समूह मे स्थित है। इस ग्राम का नाम इंदिरा पॉइंट भारत की भूतपूर्व महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के ऊपर रखा गया है। इसके पूर्व के नाम है - ला हि चिंग, पिग्मेलियन पॉइंट तथा पारसन पॉइंट। लेकिन 21 फ़रवरी 1949 में इसका नामकरण परिवर्तित कर दिया गया। लेकिन आधिकारिक नामकरण समारोह 10 अक्टूबर 1945 में किया गया।

व्याख्या: भारत का सबसे उत्तरी बिंदु इंदिरा कॉल है, जो जम्मू-कश्मीर राज्य मे स्थित हैं।

व्याख्या: दादरा और नगर हवेली भारत के पश्चिमी तट के पास स्थित है और इसमें दो अलग-अलग हिस्से हैं। इनमें से दादरा गुजरात राज्य से घिरा हुआ है, और नगर हवेली महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा पर स्थित है।

व्याख्या: पम्बन प्रकाश स्तम्भ भारत के तमिल नाडु राज्य के रामेश्वरम द्वीप पर स्थित दो प्रकाश स्तम्भों में से एक है। सरकारी स्रोतों में यह 'पम्बन चैनल पश्चिमोत्तरी बिन्दु प्रकाशस्तम्भ' भी कहलाता है।

व्याख्या: तमिलनाडु, भारत के दक्षिण पूर्वी तट के किनारे रामेश्वरम द्वीप तथा श्रीलंका के उत्तर पश्चिमी तट पर मन्नार द्वीप के मध्य चूना पत्थर से बनी एक श्रृंखला है। भौगोलिक प्रमाणों से पता चलता है कि किसी समय यह सेतु भारत तथा श्रीलंका को भू मार्ग से आपस में जोड़ता था। हिन्दू पुराणों की मान्यताओं के अनुसार इस सेतु का निर्माण अयोध्या के राजा राम श्रीराम की सेना के दो सैनिक जो की वानर थे, जिनका वर्णन प्रमुखतः नल-नील नाम से रामायण में मिलता है, द्वारा किये गया था,

व्याख्या: दस डिग्री जलसन्धि (Ten Degree Channel) भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह में छोटे अण्डमान द्वीप को कार निकोबार द्वीप से अलग करने वाली जलसन्धि है, जो 10 अक्षांश उत्तर पर स्थित है। यह लगभग 155 किमी चौड़ी है और 10 डिग्री अक्षांश (लैटिट्यूड) के समीप पश्चिम में बंगाल की खाड़ी को पूर्व में अंडमान सागर से जोड़ती है।

व्याख्या: डंकन जलसन्धि (Duncan Passage) भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह में रटलैण्ड द्वीप को छोटे अण्डमान द्वीप से अलग करने वाली जलसन्धि है। यह लगभग 48 किमी चौड़ी है और पश्चिम में बंगाल की खाड़ी को पूर्व में अंडमान सागर से जोड़ती है।

व्याख्या: दीव अपने खूबसूरत सी बीचेज, चर्च और नैचरल ब्यूटी के लिए दुनियाभर में पॉप्युलर हैं। अरब सागर में एक द्वीप के रूप में बसा यह टूरिस्ट प्लेस गुजरात के एक छोर पर स्थित है।

व्याख्या: पाक जलडमरूमध्य (अंग्रेजी: Palk Strait), भारत के राज्य तमिलनाडु और द्वीप राष्ट्र श्रीलंका के उत्तरी भाग के बीच स्थित एक जलसंयोगी है। यह बंगाल की खाड़ी को पूर्वोत्तर में पाक खाड़ी और दक्षिणपश्चिम में मन्नार की खाड़ी के साथ को जोड़ता है।

व्याख्या: मैकमोहन रेखा पूर्वी-हिमालय क्षेत्र के चीन-अधिकृत एवं भारत अधिकृत क्षेत्रों के बीच सीमा चिह्नित करती है। 1937 में सर्वे ऑफ इंडिया के एक मानचित्र में मैकमहोन रेखा को आधिकारिक भारतीय सीमारेखा के रूप में पर दिखाया गया था।


Correct Answers:

CLOSE
0/20
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.