भारत के पर्वत से जुड़े जीके प्रश्न एवं व्याख्या - GK Quiz (Set-3)

भारत के पर्वत (Mountains of India) से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ, जो प्रतियोगी परीक्षा जैसे एसएससी, बैंकिंग, रेलवे इत्यादि लिए महत्वपूर्ण है।

भारत के पर्वत समान्य ज्ञान

व्याख्या: कार्डेमम पहाड़ियां​ जिन राज्यों की सीमाओं पर स्थित हैं वे केरल एवं तमिलनाडु हैं। दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी अनाइमुड़ी है, जिसकी ऊंचाई 2696 मी है। यह अन्नामलाई की पहाड़ी पर स्थित है। अनाइमुड़ी तीन पहाड़ियों का केन्द्र बिन्दु है, यहां से तीन पहाड़ी श्रृंखलाएं तीन दिशाओं में जाती हैं। दक्षिण की ओर इलायची (कार्डेमम) की पहाड़ियां, उत्तर की ओर अन्नामलाई की पहाड़ियां तथा उत्तर-पूर्व की ओर पालनी की पहाड़ियां हैं। 

व्याख्या: भारत के गुजरात राज्य के जूनागढ़ जिले स्थित पहाड़ियाँ गिरनार नाम से जानी जाती हैं। यह जैनों का सिद्ध क्षेत्र है यहाँ से नारायण श्री कृष्ण के सबसे बड़े भ्राता तीर्थंकर भगवन देवादिदेव 1008 नेमीनाथ भगवान ने मोक्ष प्राप्त किया है।

व्याख्या: मेघालय मिकिर उच्च भूमि जिसमें गारो, खारी, जयंतिया पहाड़िया पायी जाती हैं। चेरापूंजी गारो पहाड़ियों में स्थित न होकर पूर्वी खासी की पहाड़ी में स्थित है तथा समुद्र तल से 1484 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह प्रायद्वीपीय पठार से माल्दा गैप द्वारा अलग किया जाता है।

व्याख्या: प्रायद्वीपीय भारत में उच्चतम पर्वत चोटी अनाइमुडी है जो अन्नाइमलाई पर स्थित है और जिसकी ऊंचाई 2695 मीटर है। दूसरी सर्वोच्च चोटी दोदाबेट्टा है, जो तमिलनाडु में नीलगिरि पर स्थित है और इसकी ऊँचाई 2636 मीटर है।

व्याख्या: भारत और म्यांमार के मध्य अराकान-योमा (राखिन), नागा, चिन और लुशाई (मिजो) पहाड़ियाँ पायी जाती है। खासी पर्वत श्रेणी पटकाई रेंज का ही एक पार्ट है लेकिन इसका विस्तार मेघालय राज्य में है ना कि भारत म्यांमार सीमा पर।

व्याख्या: सतपुड़ा श्रेणियाँ नर्मदा और ताप्ती नदियों के बीच में स्थित हैं। सतपुड़ा विन्ध्याचल के दक्षिण में लगभग उसके समानान्तर स्थित है। यह पश्चिम में राजपीपला पहाड़ियों से प्रारम्भ होकर महादेव और मैकाल पहाड़ियों के रूप में छोटा नागपुर पठार के पश्चिमी सीमा तक विस्तृत हैं। सतपुड़ा की सबसे अधिक ऊँचाई महादेव पहाड़ी के पंचमढ़ी नगर के निकट धूपगढ़ (1350 मी.) में मिलती है।

व्याख्या: पारसनाथ पहाड़ी की ऊंचाई 1365 मीटर है। यह पर्वत भारत के झारखण्ड राज्य के गिरीडीह जिले में छोटा नागपुर पठार पर स्थित एक पहाड़ी है जो विश्व का सबसे महत्वपूर्ण जैन तीर्थ स्थल भी है।

व्याख्या: बुरहानपुर दरें के पूर्व में सतपुड़ा श्रेणी है। सतपुड़ा की सबसे ऊँची चोटी धूपगढ़ (1350 मी.) महादेव पहाड़ी के सोहागपुर तहसील में स्थित है, इसी के निकट प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंचमढ़ी बसा है। सतपुड़ा श्रेणी का पूर्वी भाग मैकाल का पठार कहलाता है।

व्याख्या: हिमालय चार पर्वत श्रेणियों से मिलकर बना है, जो एक-दूसरे के समान्तर फैली हुई है। इसमें पहला है महान हिमालय यह सबसे उत्तर की श्रेणी है। दूसरा है - लघु हिमालय - भारत के लगभग स्वास्थ्यवर्धक स्थान इसी हिमालय पर है। तीसरा है – ट्रांस हिमालय यह मुख्यतः तिब्बत में फैला हुआ है और चौथा है। शिवालिक—जो कि मूलत: हिमालय के दक्षिण में स्थित है और कम ऊचा होने के कारण इसे पर्वत पदीय भी कहते हैं। अरावली राजस्थान में स्थित है।

व्याख्या: नंदा देवी (7818 मी.) महान हिमालय में स्थित उत्तराखण्ड राज्य की सर्वोच्च चोटी है। यह हिमालय में स्थित भारत की दूसरी सर्वोच्च चोटी है।

व्याख्या: सिक्किम के उत्तर-पश्चिम भाग में नेपाल की सीमा पर स्थित कंचनजंघा विश्व की तीसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी है। कंचनजंगा विश्व की तीसरी सबसे ऊँची चोटी है। यह पूर्व के तीस्ता नदी और पश्चिम में ताकुर नदी के बीच स्थित कंचनजंगा हिमालय में स्थित है। एवरेस्ट विश्व की सर्वोच्च चोटी है। यह नेपाल और तिब्बत की सीमा पर स्थित है। इसकी ऊँचाई 8848 मी0 है। अन्नपूर्णा चोटी की स्थिति उत्तर-मध्य नेपाल में है। धौलागिरि चोटी भी नेपाल के मध्य में स्थित है।

व्याख्या: हिमालय का सर्वोच्च पर्वत शिखर माउन्ट एवरेस्ट नेपाल में है। भारत का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर गॉडविन ऑस्टिन या K2 (8611 मीटर) है। कंचनजंगा (8579 मीटर) दूसरा तथा नंदा पर्वत (8126 मीटर) को तीसरा स्थान प्राप्त है।

व्याख्या: पूर्व से पश्चिम की ओर पर्वत शिखरों का सही क्रम है – कंचनजंघा, एवरेस्ट, अन्नपूर्णा व धौलागिरि। कंचनजंगा विश्व की तीसरी सबसे ऊँची चोटी है। यह पूर्व के तीस्ता नदी और पश्चिम में ताकुर नदी के बीच स्थित कंचनजंगा हिमालय में स्थित है। एवरेस्ट विश्व की सर्वोच्च चोटी है। यह नेपाल और तिब्बत की सीमा पर स्थित है। इसकी ऊँचाई 8848 मी0 है। अन्नपूर्णा चोटी की स्थिति उत्तर-मध्य नेपाल में है। धौलागिरि चोटी भी नेपाल के मध्य में स्थित है।

व्याख्या: कोडाईकनाल तमिलनाडु में पालनी की पहाड़ी में स्थित है जबकि शिमला पीर पंजाल के स्थान पर धौलाधर श्रेणी में स्थित है।

व्याख्या: सबरीमला, केरल के पेरियार टाइगर अभयारण्य में स्थित एक प्रसिद्ध हिन्दू मन्दिर है। यहाँ विश्व का सबसे बड़ा वार्षिक तीर्थयात्रा होती है जिसमें प्रति वर्ष लगभग 2 करोड़ लोग श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं। सबरीमला शैव और वैष्णवों के बीच की अद्भुत कड़ी है। मलयालम में 'शबरीमला' का अर्थ होता है, पर्वत। वास्तव में यह स्थान सह्याद्रि पर्वतमाला से घिरे हुए पथनाथिटा जिले में स्थित है।

व्याख्या: गुरुशिखर (माउंट आबू, 1722 मी.) अरावली पर्वत श्रेणी का सर्वोच्च शिखर है। अरावली श्रेणी प्री-कैम्ब्रियन काल की चट्टानों से निर्मित अत्यधिक प्राचीन व अवशिष्ट पर्वतमाला है। यह विच्छिन्न पहाड़ियों की श्रृंखला के रूप में गुजरात से दिल्ली तक विस्तृत है। इसकी चौड़ाई दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर क्रमश: घटती चली जाती है।

व्याख्या: भारत के पश्चिमी तट पर स्थित पर्वत श्रृंखला को पश्चिमी घाट या सह्याद्रि कहते हैं। दक्‍कनी पठार के पश्चिमी किनारे के साथ-साथ यह पर्वतीय श्रृंखला उत्‍तर से दक्षिण की तरफ 1600 किलोमीटर लम्‍बी है।पश्चिम घाट एक भ्रंश कगार (भ्रंश के एक तरफ हलचल होने से निर्मित खड़ी चट्टानें।) या फाल्ट स्क्रैप है।

व्याख्या: गुरुशिखर (माउंट आबू, 1722 मी.) अरावली पर्वत श्रेणी का सर्वोच्च शिखर है। अरावली श्रेणी प्री-कैम्ब्रियन काल की चट्टानों से निर्मित अत्यधिक प्राचीन व अवशिष्ट पर्वतमाला है। यह विच्छिन्न पहाड़ियों की श्रृंखला के रूप में गुजरात से दिल्ली तक विस्तृत है। इसकी चौड़ाई दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर क्रमश: घटती चली जाती है।

व्याख्या: माण्डव पहाड़ियाँ गुजरात राज्य में स्थित है। महादेव की पहाड़ियाँ मध्य प्रदेश में, अजंता पर्वत श्रेणी महाराष्ट्र, शेवराय तथा सहयाद्रि पहाड़ियाँ तमिलनाडु में, गढ़जात पहाड़ियाँ उड़ीसा, नल्लमलाई पहाड़ियाँ अांध्र प्रदेश में स्थित है।


Correct Answers:

CLOSE
0/19
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.