राष्ट्रीय उद्यान, पक्षी विहार व अन्य जीव अभ्यारण्य जीके प्रश्नोत्तरी - GK Quiz (Set-3)

राष्ट्रीय उद्यान, पक्षी विहार व अन्य जीव अभ्यारण्य से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ, जो प्रतियोगी परीक्षा जैसे एसएससी, बैंकिंग, रेलवे इत्यादि लिए महत्वपूर्ण है।

राष्ट्रीय उद्यान, पक्षी विहार व अन्य जीव अभ्यारण्य समान्य ज्ञान

व्याख्या: यह भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान हैं। मध्य प्रदेश अपने राष्ट्रीय पार्को और जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां की प्राकृतिक सुन्दरता और वास्तुकला के लिए विख्यात कान्हा पर्यटकों के बीच हमेशा ही आकर्षण का केन्द्र रहा है। कान्हा शब्द कनहार से बना है जिसका स्थानीय भाषा में अर्थ चिकनी मिट्टी है। यहां पाई जाने वाली मिट्टी के नाम से ही इस स्थान का नाम कान्हा पड़ा। इसके अलावा एक स्थानीय मान्यता यह रही है कि जंगल के समीप गांव में एक सिद्ध पुरुष रहते थे। जिनका नाम कान्वा था। कहा जाता है कि उन्‍हीं के नाम पर कान्हा नाम पड़ा।

व्याख्या: रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के सवाईमाधोपुर ज़िले में स्थित है। यह उत्तर भारत के बड़े राष्ट्रीय उद्यानों में गिना जाता है। 392 वर्ग किलोमीटर में फैले इस उद्यान में अधिक संख्या में बरगद के पेड़ दिखाई देते हैं। यह उद्यान बाघसंरक्षित क्षेत्र है। यह राष्ट्रीय अभयारण्य अपनी खूबसूरती, विशाल परिक्षेत्र और बाघों की मौजूदगी के कारण विश्व प्रसिद्ध है। अभयारण्य के साथ-साथ यहाँ का ऐतिहासिक दुर्ग भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। लंबे समय से यह राष्ट्रीय उद्यान और इसके नजदीक स्थित रणथंभौर दुर्ग पर्यटकों को विशेष रूप से प्रभावित करता है।

व्याख्या: जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय पार्क है और 1936 में लुप्तप्राय बंगाल बाघ की रक्षा के लिए हैंली नेशनल पार्क के रूप में स्थापित किया गया था। यह उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले में स्थित है और इसका नाम जिम कॉर्बेट के नाम पर रखा गया था जिन्होंने इसकी स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बाघ परियोजना पहल के तहत आने वाला यह पहला पार्क था। यह एक गौरवशाली पशु विहार है। 

व्याख्या: कर्नाटक में स्थित नागरहोल अपने वन्य जीव अभयारण्य के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यह उन कुछ जगहों में से एक है जहां एशियाई हाथी पाए जाते हैं। हाथियों के बड़े-बड़े झुंड यहां देखे जा सकते हैं। मानसून से पहले की बारिश में यहां बड़ी संख्या में रंगबिरंगे पक्षी दिखाई देते हैं। उस समय पूरा वातावरण उनकी चहचहाट से गूंज उठता है। पशुप्रेमियों के लिए यहां देखने और जानने के लिए बहुत कुछ है।

व्याख्या: नागार्जुन सागर राष्ट्रीय उद्यान भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य में स्थित है। यह राष्ट्रीय उद्यान एक बाघ संरक्षित क्षेत्र है। पर्यटकों के लिए यह एक आकर्षक उद्यान है। 'विश्व वन्यजीव कोष' से भी इसे सहायता प्राप्त हो रही है।

व्याख्या: महात्मा गांधी राष्ट्रीय समुद्री उद्यान अंडमान द्वीप समूह पर बना भारत का एक प्रसिद्ध समुद्री अभयारण्य है जो पोर्ट ब्लेयर से लगभग 29 किमी की दूरी पर स्थित है। अगर आप जलीय जीवन को करीब से देखना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं।

व्याख्या: आंकल वुड फॉसिल पार्क राजस्थान राज्य के जैसलमेर बाडमेर बस मार्ग पर जैसलमेर से 17 किलोमीटर दूर स्थित है।आंकल ग्राम में राष्ट्रीय स्तर का वुड फॉसिल पार्क (जीवाश्म उद्यान) स्थित हैं। इसमें 18 करोड़ वर्ष पुराने पेड़-पौधों के जीवाश्म पाए जाते हैं।

व्याख्या: दाचीगम वन्यजीव अभयारण्य, श्रीनगर का विख्‍यात पर्यटन स्‍थल है जो समुद्र स्‍तर से अधिकतम 14000 फीट और न्‍यूनतम 5500 फीट की ऊंचाई वाली क्षेत्र में बना हुआ है। दाचीगम वन्यजीव अभयारण्य को 1951 में एक राष्‍ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। यह सेंचुरी, 141 वर्ग किलोमीटर के व्‍यापक क्षेत्र में फैली हुई है। यह अभयारण्‍य मुख्‍य रूप से लाल हिरण जिसे हंगुल भी कहा जाता है के लिए काफी प्रसिद्ध है। पर्यटक यहां आकर काले और भूरे भालू, तेंदुए, कस्तूरी मृग, और प्रवासी पक्षियों को भी देख सकते हैं।

व्याख्या: इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर ज़िले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है।यह इंद्रावती नदी के किनारे बसा हुआ है जिससे इसको अपना नाम मिला है। यह दुर्लभ जंगली भैंसे, की अंतिम आबादी वाली जगहों में से एक है।

व्याख्या: इंदिरा गांधी वन्य जीवन अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान (आईजीडब्ल्यूएलएस और एनपी) एक संरक्षित क्षेत्र है जिसका नाम प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया है जिन्होंने 7 अक्टूबर 1961 को पार्क का दौरा किया था। इसे अक्सर टॉपस्लिप कहा जाता है जो पार्क के पूर्वोत्तर कोने में स्थित एक गांव है और आगंतुकों का मुख्य केंद्र है। यह नाम 19वीं सदी की एक स्थानीय प्रथा से उत्पन्न हुआ है जिसमें सागौन की लकड़ी के लट्ठों को पहाड़ियों से नीचे सरकाया जाता था। यह दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य के कोयंबटूर जिले में पोलाची, वेलपराई और उदुमलपेट तालुकों की अनाईमलाई पहाड़ियों में स्थित है।

व्याख्या: पेरियार राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य (PNP) केरल, दक्षिण भारत में इडुक्की और पथानामथिट्टा जिले में एक स्थित है। यह एक हाथी रिजर्व और एक बाघ अभयारण्य के रूप में उल्लेखनीय है। संरक्षित क्षेत्र 925 km2 (357 वर्ग मील) के एक क्षेत्र को शामिल किया गया। 1982 में पेरियार नेशनल पार्क के रूप में घोषित किया गया था।

व्याख्या: अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह  भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है।अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 9 राष्ट्रीय उद्यान और 96 वन्यजीव अभ्यारण्य हैं। अंडमान और निकोबार में वन्य जीवों के लिए आरक्षित क्षेत्र (वायोस्फियर रिजर्व) केवल एक है जैसे ग्रेट निकाबार बायोस्फियर रिजर्व। यह 1044 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

व्याख्या: जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान भारत के मध्य प्रदेश राज्य में मंडला ज़िले में स्थित एक पौधों के जीवाश्म का राष्ट्रीय उद्यान है जो मंडला ज़िले के सात गांवों में फैला हुआ है।

व्याख्या:

व्याख्या: बुक्सा टाइगर रिजर्व 1983 में भारत के 15वें टाइगर रिजर्व के तौर पर बनाया गया था।पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के अलीपुरद्वार उप–डिवीजन में स्थित है।

व्याख्या: मन्नार की खाड़ी भारत के तमिल नाडु राज्य में रामनाथपुरम जिले में मन्नार की खाड़ी में 21 (अब 19) द्वीपों पर आधारित एक राष्ट्रीय उद्यान है जिसका कुल क्षेत्रफल 6.23 वर्ग कि॰मी॰ है।

व्याख्या: काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत के असम राज्य का एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह उद्यान एक सींग का गैंडा (भारतीय गेंडा) के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।

व्याख्या: बुक्सा टाइगर रिजर्व 1983 में भारत के 15वें टाइगर रिजर्व के तौर पर बनाया गया था। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के अलीपुरद्वार उप–डिवीजन में स्थित है।


Correct Answers:

CLOSE
0/18
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.