हवाएं से सम्बंधित प्रश्न एवं व्याख्या - Wind GK Quiz (Set-2)

पवन (Wind) से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ, जो प्रतियोगी परीक्षा जैसे एसएससी, बैंकिंग, रेलवे इत्यादि लिए महत्वपूर्ण है।

पवन समान्य ज्ञान क्विज

व्याख्या: चिनूक - यह स्थानीय हवा हैँ, संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट से प्रारम्भ होकर रॉकी पर्वत को पार करके उसके नीचे उतरने वाली गर्म एवं शुष्क हवा, इसका औसत तापक्रम 40° फारेनहाइट/लगभग 4॰C अचानक तापक्रम कम होने पर बर्फ पिघलने लगती हैं,

व्याख्या: चिनूक — यह स्थानीय हवा हैँ, संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट से प्रारम्भ होकर रॉकी पर्वत को पार करके उसके नीचे उतरने वाली गर्म एवं शुष्क हवा, इसका औसत तापक्रम 40° फारेनहाइट/लगभग 4॰C अचानक तापक्रम कम होने पर बर्फ पिघलने लगती हैं,

व्याख्या: जोरान- जूरा पर्वत से जेनेवा झील तक रात्रि में चलने वालीहवा।

व्याख्या: सर्दियों में बर्फबारी के बाद उत्तरी अमेरिका में रॉकी पर्वत से पूर्व की ओर बहने वाली गर्म और शुष्क हवा। इसका यह नाम अमेरिका की एक स्थानीय जनजाति की भाषा से लिया गया है, चिनूक शब्द का अर्थ ‘बर्फ खाने वाला’ है।

व्याख्या: मिस्र देश के ऊपर दक्षिण से आने वाली गर्म एवं शुष्क पवनें जो पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्र तक बहती हैं। धूल भरी यह पवन फसलों को तबाह करने के साथ इसके रास्ते में आने वाले लोगों में भय उत्पन्न कर देती है। आमतौर से यह पवनें वसंत ऋतु के आखिर में और गर्मियों के आरंभ में चलती है।

व्याख्या: गर्म पवनें - हबूब(सूडान), नौर्वेस्टर (न्यूजीलैंड)

गर्म एवं शुष्क पवनें - लू (उत्तरी भारत - पाकिस्तान), चिनूक (रॉकी पर्वत), हरमटन (पश्चिम अफ्रीका), सिरोको (सहारा मरुस्थल), सिमुन (अरब मरुस्थल), ब्रिक फील्डर(आस्ट्रेलिया), खमसीन( मिस्र), सांता एना (कैलिफोर्निया), शामल (ईराक,इरान), जोंडा (अर्जेन्टीना)

ठण्डी पवनें - ब्लिजर्ड (टुंड्रा), लेवेंतर (स्पेन), फ्राईजेम (ब्राजील), पुर्गा (साइबेरिया), पैम्पेरो (पम्पास मैदान)

ठण्डी एवं शुष्क पवनें - पुनाज (इंडीज पर्वत), पापागयो (मैक्सिको), बोरा (इटली एवं हंगरी)

व्याख्या: यूरोप के एल्प्स पर्वत से बहने वाली गर्म तथा शुष्क हवा, लेकिन आजकल किसी भी पर्वत से मैदानी भागों की ओर बहने वाली हवा के लिए इसी नाम का प्रयोग किया जाता है। पहाड़ों से मैदानी भाग की ओर आने के समय हवा के संपीड़न से यह गर्म हो जाती है। इस पवन को इसके बहाव क्षेत्र के लोगों में सिरदर्द, अवसाद और आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है।

व्याख्या: चिनूक - यह स्थानीय हवा हैँ, संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट से प्रारम्भ होकर रॉकी पर्वत को पार करके उसके नीचे उतरने वाली गर्म एवं शुष्क हवा, इसका औसत तापक्रम 40° फारेनहाइट/लगभग 4॰C अचानक तापक्रम कम होने पर बर्फ पिघलने लगती हैं।

व्याख्या: गतिशील वायु को पवन (Wind) कहते हैं। यह गति पृथ्वी की सतह के लगभग समानांतर रहती है। पृथ्वी से कुछ मीटर ऊपर तक के पवन को सतही पवन और 200 मीटर या अधिक ऊँचाई के पवन को उपरितन पवन कहते हैं।

व्याख्या: सिरोक्को या सिरोकी पवन दक्षिणी हवाएं है जो बहुत गर्म एवं शुष्क होती हैं। ये पवनें उत्तरी अफ्रीका के मध्य भूमध्यसागरीय क्षेत्र में विकसित होती हैं। अनुकूल स्थिति होने पर यह पवन भूमध्यसागर को पार कर सागरीय नमी को सोखकर यूरोप तक पहुंच कर उष्ण, आर्द्र हवा को लाने के साथ निम्न स्तर के बादलों के निर्माण में सहायक होती हैं।

व्याख्या: सर्दियों में बर्फबारी के बाद उत्तरी अमेरिका में रॉकी पर्वत से पूर्व की ओर बहने वाली गर्म और शुष्क हवा। इसका यह नाम अमेरिका की एक स्थानीय जनजाति की भाषा से लिया गया है, चिनूक शब्द का अर्थ ‘बर्फ खाने वाला’ है।

व्याख्या: यह सहारा मरुस्थल से उत्तरी पूर्व दिशा में चलनें वाली गर्म तथा शुष्क हवा हैं। हरमटन के आने से अफ्रिका का उष्ण पश्चिमी तट सुहावना हो जाता है। इसी प्रभाव के कारण गिनी तट पर इस हवा को डाक्टर वायु के नाम से जाना जाता हैं क्योंकि यह वायु इस क्षेत्र के निवासियों को आर्द्र मौसम से राहत दिलाती हैं। इस प्रकार की पवन को उत्तरी अमेरिका में ब्लैक रोलर व फारस की खाड़ी के उत्तर-पूर्व में शामाल कहा जाता है।

व्याख्या: ग्रीष्म ऋतु में ईरान और पर्सियन की खाड़ी में बहने वाली उत्तर-पश्चिमी पवन, यह गर्म और शुष्क पवन सामान्यतः रात में विरल हो जाती है। इन पवनों को रेत उड़ाने के साथ कुछ मीटर तक दृश्यता क्षमता को प्रभावित करने के लिए जाना जाता है।

व्याख्या: सांता आना हवाएं मजबूत, बेहद शुष्क डाउन-ढलान वाली हवाएं हैं जो अंतर्देशीय उत्पत्ति करती हैं और तटीय दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया और उत्तरी बाजा कैलिफ़ोर्निया को प्रभावित करती हैं। वे ग्रेट बेसिन में ठंडा, सूखे उच्च दबाव वाले वायु द्रव्यमान से निकलते हैं। सांता आना हवाओं को गर्म, सूखे मौसम के लिए जाना जाता है जो वे शरद ऋतु (अक्सर साल के सबसे गर्म) में लाते हैं, लेकिन वे वर्ष के अन्य समय में भी पैदा हो सकते हैं। दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया इन कम आर्द्रता, गर्म, संपीड़ित-गर्म हवा द्रव्यमान के साथ संयुक्त, उच्च हवा की गति, गंभीर आग मौसम की स्थिति पैदा करते हैं। “शैतान हवाओं” के रूप में भी जाना जाता है सांता आना क्षेत्रीय जंगल की आग को फैन करने के लिए कुख्यात है।

व्याख्या: यूगोस्लाविया के एड्रियाटिक तट पर चलने वाली ठंडी हवा। एड्रियाटिक सागर के पूर्वी किनारों पर और इटली के उत्तरी भाग में जाड़े में उत्तर-पूर्व से चलने वाली ठंडी हवाओं को बोरा कहा जाता है स्थल से चलने के कारण यह अत्यंत ठंडी होती है। इसकी गति 125-200 किमी प्रति घंटा होती है। इसका प्रभाव क्षेत्र मुख्यत: इटली में होता है।

व्याख्या: ये दोनों गोलाद्धों में उपोष्ण उच्च वायुदाब (30° से 35°) कटिबन्धों से उपध्रुवीय निम्न वायुदाब (60° से 65°) कटिबन्धों की ओर चलने वाली स्थायी पवन हैं। इनकी पश्चमी दिशा के कारण इन्हे 'पछुवा पवन' (वेस्टर्लीज) कहते हैं।

व्याख्या: स्थलीय समीर एव जलीय समीर को अंग्रेजी में (Land and Sea Breeze) कहा जाता है। स्थलीय समीर एव जलीय समीर ये हररोज चलने वाली स्थानीय पवने हैऔर ये पवने खासकर समुद्री तटों पर महसूस की जाती है। स्थलीय समीर यह एक ऐसी पवन है जो स्थल से जलीय भाग यानी जमीन से समुद्र की और रात में चलती है


Correct Answers:

CLOSE
0/18
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.