प्रवाल भित्ति से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं उत्तर - GK Quiz

प्रवाल भिती (Coral reef) से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ।

महासागरीय जलधाराएं समान्य ज्ञान क्विज

व्याख्या: एक लघु समुद्री जीव (polyp) जो मुख्यतः उष्ण कटिबंधीय उथले सागरीय जल में समूह में विकसित होता है। प्रवाल जीव (coral polyps) चूना पदार्थों पर आश्रित होते हैं और अपने शरीर के चारों ओर चूने की एक खोल या घरौंदा बनाते हैं तथा असंख्य प्रवाल एक साथ समूह में रहते हैं। ये जीव अपने घरौंदों के भीतर ही मर जाते हैं।

व्याख्या: प्रवाल भित्तिः बृहत् विस्तार की एक भित्ति जिसकी रचना मुख्यतः प्रवाल खंडों, प्रवाल रेणु शैवाल और अन्य जैव निक्षेपों तथा रसायनतः अवेक्षेपित (precipitated) कैल्सियम एवं मैग्नीशियम कार्बोनेटों से होती है। प्रवाल तथा अन्य जैविक पदार्थों के निक्षेपों के ठोस होने से निर्मित कटक जो सागर तल के निकट तक ऊँचे होते हैं किंतु प्रायः सागरीय जल में डूबे रहते हैं। अधिकांश प्रवाल भित्तियां संकरे महाद्वीपीय मग्नतटों पर पायी जाती हैं जिनका सागरवर्ती पार्श्व तीव्र ढालयुक्त होता है।

व्याख्या: प्रवाल या मूगा (Coral) & प्रवालभित्ति (Coral Reefs): the Tropical Rain forests of the Sea ...... इस आर्टिकल से संबंधित जिज्ञासा के लिए कमेंट बॉक्स में लिखें एक लघु समुद्री जीव (polyp) जो मुख्यतः उष्ण कटिबंधीय उथले सागरीय जल में समूह में विकसित होता है। प्रवाल जीव (coral polyps) चूना पदार्थों पर आश्रित होते हैं और अपने शरीर के चारों ओर चूने की एक खोल या घरौंदा बनाते हैं तथा असंख्य प्रवाल एक साथ समूह में रहते हैं। ये जीव अपने घरौंदों के भीतर ही मर जाते हैं। - समुद्र की उथली तली पर ये घरौंदे एकत्रित होते रहते हैं। मृत प्रवालों के घरौंदों के ऊपर अन्य प्रवाल नवीन घरौंदों का निर्माण करते रहते हैं। यह प्रक्रिया दीर्घकाल तक चलते रहने पर उथले सागरीय नितल पर विस्तृत भित्ति वन जाती है जिसे प्रवालभित्ति (coral reef) कहते हैं।

व्याख्या: प्रवाल भित्ति (Coral Reefs): प्रवाल एक चूना प्रधान जीव है, जो मुख्यत: कठोर रचना वाले खोल होते है, जिसमें मुलायम जीव रहते हैं। प्रवाल मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय सागरों (30° उत्तरी अक्षांश से 30° दक्षिण अक्षांश) में पाए जाते हैं।

व्याख्या: जो प्रवाल भित्ति समुद्री तट से कुछ दूर हटकर बनी होती है अवरोधक प्रवाल भित्ति कहलाती है

व्याख्या: तटीय प्रवाल भित्ति एवं स्थल खंड के बीच विकसित होने वाले लैगून को बोट चैनल कहा जाता है।

व्याख्या: ग्रेट बैरियर रीफ, क्वींसलैंड (आस्ट्रेलिया) के उत्तरी-पूर्वी तट के समांतर बनी हुई, विश्व की यह सबसे बड़ी मूँगे की दीवार है। इस दीवार की लंबाई लगभग 1,200 मील तथा चौड़ाई 10 मील से 90 मील तक है। यह कई स्थानों पर खंडित है एवं इसका अधिकांश भाग जलमग्न है, परंतु कहीं-कहीं जल के बाहर भी स्पष्ट दृष्टिगोचर होती है। महाद्वीपीय तट से इसकी दूरी 10 से 150 मील तक है। समुद्री तूफान के समय अनेक पोत इससे टक्कर खाकर ध्वस्त हो जाते हैं। फिर भी, यह पोतचालकों के लिये विशेष सहायक है, क्योंकि दीवार के भीतर की जलधारा इस बृहत शैलभित्ति (reef) द्वारा सुरक्षित रहकर तटगामी पोतों के लिये अति मूल्यवान् परिवहन मार्ग बनाती है तथा पोत इसमें से गुजरने पर खुले समुद्री तूफानों से बचे रहते हैं। महाद्वीपीय तट तथा अवशेषी शैल भित्ति (barrier reef) के बीच का क्षेत्र (80,000 वर्ग मील) पर्यटकों के लिये अत्यंत आकर्षक स्थल है। जलवायु परिवर्तन के बुरे असर से ग्रेट बैरियर रीफ के बचने की संभावना बहुत कम है और ऐसी आशंका है कि 2050 तक रीफ पूरी तरह नष्ट हो जएगी


Correct Answers:

CLOSE
0/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.