पर्वत, पठार एवं मैदान से जुड़े ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं उत्तर - GK Quiz (Set-3)

पर्वत, पठार एवं मैदान से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ।

पर्वत, पठार एवं मैदान समान्य ज्ञान क्विज

व्याख्या: भूमि पर मिलने वाले द्वितीय श्रेणी के स्थल रुपों में पठार अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं और सम्पूर्ण धरातल के 26% भाग पर इनका विस्तार पाया जाता हैं।अथवा धरातल का विशिष्ट स्थल रूप जो अपने आस पास की जमींन से प्रयाप्त ऊँचा होता है,और जिसका ऊपरी भाग चौड़ा और सपाट हो पठार कहलाता है। सागर तल से इनकी ऊचाई 600 मीटर तक होती हैं लेकिन केवल ऊचाई के आधार पर ही पठार का वर्गिकरण नही किया जाता है।

व्याख्या: ब्लैक फॉरेस्ट, दक्षिण-पश्चिम जर्मनी के बादेन-वुर्टेमबर्ग में स्थित एक वनाच्छादित पर्वत श्रृंखला है। इसकी दक्षिणी और पश्चिमी सीमाओं पर राइन घाटी स्थित है। 1493 मीटर (4898 फीट) की ऊंचाई के साथ फेल्डबर्ग इसका सबसे उंचा शिखर है। 200 km (120 मील) लंबाई तथा 60 km (37 मील) चौड़ाई के साथ यह क्षेत्र लगभग पूरी तरह से आयताकार है। इसलिए इसका क्षेत्रफल लगभग 12,000 km² (4,600 sq mi) है। श्वार्जवाल्ड नाम (अर्थात ब्लैक फॉरेस्ट) रोमनों द्वारा दिया गया है जो वहां स्थित घने जंगलों वाले पर्वत को सिल्वा निग्रा अर्थात “ब्लैक फॉरेस्ट” कहते थे क्योंकि उसके अंदर के घने शंकुवृक्षों के कारण वन में प्रकाश प्रवेश नहीं कर पाता था।

व्याख्या: पठारी क्षेत्रों में खनिज तेल नही पाया जाता है।

व्याख्या: एसे पठारों का निर्माण भूगर्भ की आन्तरिक शक्तियों के परिणामस्वरुप उच्च पर्वत श्रेणियों के निर्माण के साथ ही पूरा होता हैं तथा ये चारों ओर से पर्वतों से घिरे होते हैं।

व्याख्या: उच्च पर्वतों की तलहटी से स्थित पठारों को पीडमाण्ट, पर्वतपादीय या गिरीपद पठार कहते हैं।

व्याख्या: छोटा नागपुर पठार पूर्वी भारत में स्थित एक पठार है। झारखंड राज्य का अधिकतर हिस्सा एवं पश्चिम बंगाल, बिहार व छत्तीसगढ़ के कुछ भाग इस पठार में आते हैं। इसके पूर्व में सिन्धु-गंगा का मैदान और दक्षिण में महानदी हैं। इसका कुल क्षेत्रफल 65,000 वर्ग किमी है।

व्याख्या: पेटागोनिया का पठार अर्जेन्टाइना में लिमये नदी से दक्षिणी अमेरिका के अन्तिम छोर तक फैला है। 300 से 900 मीटक ऊँचा यह पठार पश्चिम में एण्डीज पर्वतमाला से सीमित होकर पूर्व में वेदिकायुक्त ढालों के रूप में अटलांटिक महासागर तक विस्तृत है।

व्याख्या: पेटागोनिया का पठार अर्जेन्टाइना में लिमये नदी से दक्षिणी अमेरिका के अन्तिम छोर तक फैला है। 300 से 900 मीटक ऊँचा यह पठार पश्चिम में एण्डीज पर्वतमाला से सीमित होकर पूर्व में वेदिकायुक्त ढालों के रूप में अटलांटिक महासागर तक विस्तृत है।

व्याख्या: मेसेटा का पठार अथवा मेसेटा सेन्ट्रल दक्षिणी यूरोप के आइबेरिया प्रायद्वीप पर आन्तरिक भाग में, स्पेन देश में, स्थित एक पठार है। स्पेन की राजधानी मैड्रिड इसी पठार के मध्य भाग में स्थित है।

व्याख्या: टेलीग्राफ पठार उत्तरी अटलांटिक का एक क्षेत्र है, जो समुद्र के बाकी हिस्सों की तुलना में अपेक्षाकृत सपाट और उथला माना जाता था।

मध्य-अटलांटिक कटक, एक मध्य महासागरीय कटक है। यह एक अलग या रचनात्मक प्लेट सीमा है। यह अटलांटिक महासागर के तल के अनुदिश स्थित है। यह विश्व की सबसे लंबी पर्वतमाला का एक हिस्सा है।

व्याख्या: विश्व का सबसे ऊंचा पठार तिब्बत का पठार है (5000 मीटर ऊँचा) जो उत्तर में कुनलुन व दक्षिण में हिमालय पर्वतों से घिरा हुआ हैं।

व्याख्या: पोठोहार या पोठवार पूर्वोत्तरी पाकिस्तान का एक पठार क्षेत्र है जो उत्तरी पंजाब और आज़ाद कश्मीर में विस्तृत है। यह सिंध सागर दोआब में स्थित है, जो पूर्व में झेलम नदी से पश्चिम में सिन्धु नदी के बीच का इलाका है। इसे उत्तर में काला चिट्टा और मारगल्ला पर्वत शृंखलाएँ है और दक्षिण में नमक कोह शृंखला है। नमक कोह का 1,522 मीटर ऊँचा सकेसर पर्वत इसका सबसे ऊँचा पहाड़ है। यहाँ के लोग पंजाबी भाषा की पोठवारी और हिन्दको उपभाषाएँ बोलते हैं और कुछ लोग पश्तो भी बोलते हैं।

व्याख्या: लोएस पठार चीन की पीली नदी के ऊपरी और मध्य भागों में 6,40,000 किमी2 पर विस्तृत एक पठार है। 'लोएस' एक प्रकार की बारीक़ रेतीली मिटटी को कहते हैं जिसे आँधियों ने युगों के काल में इस पठार पर बिछा दिया है और इसी मिटटी से पठार का नाम आया है। इस प्रकार की मिटटी को हवा और पानी आराम से खींचकर फैला देते हैं। लोएस पठार और इसकी यह धूली मिटटी शन्शी (Shanxi) और शान्शी (Shaanxi) प्रान्तों के पूरे भोभाग पर और गांसू, निंगशिया और भीतरी मंगोलिया के कुछ भागों पर विस्तृत है। इस पठार की लोएस मिटटी बहुत उपजाऊ है और इसपर हज़ारों सालों से कृषि चलती आ रही है, लेकिन इस मिटटी की आसानी से हिल जाने की प्रकृति के कारण यहाँ आंधी और पानी से अकसर खेतों की ज़मीन खाई जाती है, जिस से किसानों को परेशानी रहती है।

व्याख्या: ऐण्डीज (स्पेनी व अंग्रेज़ी: Andes) दुनिया की सबसे लम्बी पर्वत शृंखला है जो दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित है। कुल मिलाकर यह पर्वतमाला 7,000 किमी तक चलती है और लगभग 200 किमी की औसत चौड़ाई रखती है। इस पर्वतमाला की औसत ऊँचाई 4,000 मीटर (13,000 फ़ुट) है। ऐन्डीज़ दक्षिण अमेरिका के सात देशों - कोलम्बिया,अर्जेन्टीना, चिली, बोलिविया, पेरू, ईक्वाडोर और वेनेज़ुएला - से गुज़रती है, लेकिन चिली में इसका विस्तार सबसे अधिक है। यह पर्वत शृंखला नवीन मोडदार होने के साथ इसका संबंध अभिसारी प्लेट सीमांत होने के कारण यह भूकंप व ज्वालामुखी से प्रभावित है।

व्याख्या: तिब्बत का पठार-मध्य एशिया में स्थित एक ऊँचाई वाला विशाल पठार है।यह दक्षिण में हिमालय पर्वत शृंखला से लेकर उत्तर में टकलामकान रेगिस्तान तक विस्तृत है।


Correct Answers:

CLOSE
0/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.