पर्वत, पठार एवं मैदान से जुड़े ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं उत्तर - GK Quiz (Set-2)

पर्वत, पठार एवं मैदान से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ।

पर्वत, पठार एवं मैदान समान्य ज्ञान क्विज

व्याख्या: कोबर के अनुसार एक समय ऐसा आया है जब अवतलन होने से टेथिस भूसन्नति में सिकुड़न होने लगा अर्थात उसकी चौड़ाई घटने लगी तथा दोनों तरफ से दबाव के कारण (अंगारालैंड तथा गोंडवाना लैंड) उसमे जमा अवसादों में वलन होने लगा तथा कोबर के अनुसार मोड़ पड़ने की क्रिया अधिक दोनों किनारों पर ही हुई तथा बीच का भाग समतल रूप में ही ऊपर की तरफ उठ गया जिसके तहत हिमालय, तिब्बत का पठार एवं कुनलुन श्रेणी का निर्माण हुआ।

व्याख्या: दक्षिणी ऐल्प्स (Southern Alps) न्यूज़ीलैण्ड के दक्षिण द्वीप के बीच से गुज़रने वाली एक पर्वतमाला है। उत्तर-दक्षिण दिशा में चलने वाली इस श्रंखला में न्यूज़ीलैण्ड का सबसे ऊँचा पर्वत, 3,724 मीटर लम्बा कुक पर्वत (Mount Cook, जिसे आओराकी भी कहते हैं) स्थित है। इसके अलावा इसी पर्वतमाला में 16 अन्य 3,000 मीटर से ऊँचे शिखर भी मौजूद हैं। इस श्रंखला में हज़ारों हिमानियाँ (ग्लेशियर) भी हैं।

व्याख्या: रॉकी पर्वत, जिसे रॉकी के नाम से भी जाना जाता है, पश्चिमी उत्तरी अमेरिका में एक प्रमुख पर्वत श्रृंखला है। रॉकी पर्वत पश्चिमी कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया के उत्तरी भाग से 4,800 किलोमीटर (3,000 मील) की दूरी पर, दक्षिण-पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका में न्यू मैक्सिको तक फैला हुआ है। उत्तरी अमेरिकी कॉर्डिलेरा के भीतर स्थित, रॉकीज़ प्रशांत तट रेंज, कैस्केड रेंज, और सिएरा नेवादा से कुछ अलग हैं, जो सभी पश्चिम में स्थित हैं।

व्याख्या: ऐण्डीज (स्पेनी व अंग्रेज़ी: Andes) दुनिया की सबसे लम्बी पर्वत शृंखला है जो दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित है। कुल मिलाकर यह पर्वतमाला 7,000 किमी तक चलती है और लगभग 200 किमी की औसत चौड़ाई रखती है। इस पर्वतमाला की औसत ऊँचाई 4,000 मीटर (13,000 फ़ुट) है। ऐन्डीज़ दक्षिण अमेरिका के सात देशों - कोलम्बिया,अर्जेन्टीना, चिली, बोलिविया, पेरू, ईक्वाडोर और वेनेज़ुएला - से गुज़रती है, लेकिन चिली में इसका विस्तार सबसे अधिक है। यह पर्वत शृंखला नवीन मोडदार होने के साथ इसका संबंध अभिसारी प्लेट सीमांत होने के कारण यह भूकंप व ज्वालामुखी से प्रभावित है।

व्याख्या: ब्लैक हिल्स अमेरिका के दक्षिण डकोटा और व्योमिंग में स्थित है। ब्लू हिल अमेरिका के मैन में स्थित है। ग्रीन हिल अमेरिका के इंडियाना में राज्य में स्थित है।

व्याख्या: पॉइंट पेड्रो एक कस्बा है, जो जाफना जिला, श्रीलंका में, द्वीप के सबसे उत्तरी बिंदु पर स्थित है।

व्याख्या: आकोंकागुआ( 6,960.8 मी॰) या आकोंकाग्वा (Aconcagua) दक्षिण अमेरिका की ऐन्डीज़ पर्वतमाला का सबसे ऊँचा पहाड़ है। यह एशिया से बाहर विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत भी है, हालांकि एशिया के हिमालय इतने ऊँचे हैं कि आकोंकागुआ का स्थान केवल विश्व के 110वें सबसे ऊँचे पर्वत पर आता है। आकोंकागुआ चिली और आरजेन्टीना देशों की सरहद पर स्थित है, हालांकि इसका शिखर आरजेन्टीना की भूमि पर पड़ता है

व्याख्या: किलिमंजारो, अपने तीन ज्वालामुखीय शंकु, किबो, मवेन्ज़ी, और शिरा के साथ पूर्वोत्तर तंजानिया में एक निष्क्रिय स्ट्रैटोज्वालामुखी है और अफ्रीका का उच्चतम पर्वत है जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 5,895 मीटर या 19,341 फीट है (उहरू शिखर / किबो शिखर). किलिमंजारो पर्वत दुनिया का सबसे ऊंचा मुक्त-खड़ा पर्वत है और साथ ही साथ विश्व का चौथा सबसे उभरा पर्वत है जो आधार से 5,882 मीटर या 19,298 फीट ऊंचा है।

व्याख्या: देनाली (Denali), जो अपने पुराने सरकारी नाम माउंट मैकिनली ( 6190 मीटर) से भी जाना जाता है, संयुक्त राज्य अमेरिका के देश का और उत्तर अमेरिका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का राज्य में स्थित है

व्याख्या: अरावली पर्वत श्रंखला की अनुमानित आयु 570 मिलियन वर्ष है यह एक अवशिष्ट पर्वत का उदाहरण है जिसकी कुल लम्बाई गुजरात से दिल्ली तक लगभग 692 किलीमीटर है

इक्वाडोर में स्थित है कोटोपैक्सी विषुवत रेखा पर विश्व का दुसरा सबसे ऊंचा सक्रिय ज्वालामुखी है यह दक्षिण अमेरिका में स्थित है यह एक द्वीप है।

ऐल्प्स या आल्प्स मध्य यूरोप की सबसे बड़ी पर्वतमाला है। आल्पस पर्वत की सबसे ऊंची चोटी माउंट ब्लेंक फ्रांस में स्थित है -पश्चिम से पूर्वोत्तर की ओर चलने वाली यह पर्वतों की श्रेणी लगभग 1,200 किमी लम्बी है और आठ यूरोपीय देशों से निकलती है

व्याख्या: आकोंकागुआ या आकोंकाग्वा (Aconcagua) दक्षिण अमेरिका की ऐन्डीज़ पर्वतमाला का सबसे ऊँचा पहाड़ है।

किलिमंजारो, अपने तीन ज्वालामुखीय शंकु, किबो, मवेन्ज़ी, और शिरा के साथ पूर्वोत्तर तंजानिया में एक निष्क्रिय स्ट्रैटोज्वालामुखी है और अफ्रीका का उच्चतम पर्वत है जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 5,895 मीटर या 19,341 फीट है (उहरू शिखर / किबो शिखर). किलिमंजारो पर्वत दुनिया का सबसे ऊंचा मुक्त-खड़ा पर्वत है।

देनाली (Denali), जो अपने पुराने सरकारी नाम माउंट मैकिनली (Mount McKinley) से भी जाना जाता है, संयुक्त राज्य अमेरिका के देश का और उत्तर अमेरिका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत है।

व्याख्या: पैरिनीज पर्वत स्पेन और फ्रांस के बीच सीमा रेखा का निर्धारण करता है।

व्याख्या: ये तब बनते हैं जब पृथ्वी की टेक्टॉनिक चट्टानें एक दूसरे से टकराती या सिकुड़ती हैं, जिससे पृथ्वी की सतह में मोद के कारन् उभार आ जाता है। दुनिया के लगभग सभी बड़े और ऊँचे पर्वत युवा मोड़दार पर्वत हैं। हिमालय, यूरोपीय आल्प्स, उत्तरी अमरीकी रॉकी, दक्षिणी अमरीकी एण्डीज, वगैरह सभी युवा अर्थात नये पर्वत हैं। ये दुनिय के सब्से नये पर्वत तथा सब से ऊँचे पर्वत है

व्याख्या: एवरेस्ट पर्वत (नेपाली:सागरमाथा, संस्कृत: देवगिरि) दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है, जिसकी ऊँचाई 8,850 मीटर है। पहले इसे XV के नाम से जाना जाता था। माउंट एवरेस्ट की ऊँचाई उस समय 29,002 फीट या 8,840 मीटर मापी गई। वैज्ञानिक सर्वेक्षणों में कहा जाता है कि इसकी ऊंचाई प्रतिवर्ष 2 से॰मी॰ के हिसाब से बढ़ रही है। नेपाल में इसे स्थानीय लोग सागरमाथा (अर्थात स्वर्ग का शीर्ष) नाम से जानते हैं, जो नाम नेपाल के इतिहासविद बाबुराम आचार्य ने सन् 1930 के दशक में रखा था - आकाश का भाल। तिब्बत में इसे सदियों से चोमोलंगमा अर्थात पर्वतों की रानी के नाम से जाना जाता है।

व्याख्या: ऐण्डीज (स्पेनी व अंग्रेज़ी: Andes) दुनिया की सबसे लम्बी पर्वत शृंखला है जो दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित है। कुल मिलाकर यह पर्वतमाला 7,000 किमी तक चलती है और लगभग 200 किमी की औसत चौड़ाई रखती है। इस पर्वतमाला की औसत ऊँचाई 4,000 मीटर (13,000 फ़ुट) है। ऐन्डीज़ दक्षिण अमेरिका के सात देशों - कोलम्बिया,अर्जेन्टीना, चिली, बोलिविया, पेरू, ईक्वाडोर और वेनेज़ुएला - से गुज़रती है, लेकिन चिली में इसका विस्तार सबसे अधिक है। यह पर्वत शृंखला नवीन मोडदार होने के साथ इसका संबंध अभिसारी प्लेट सीमांत होने के कारण यह भूकंप व ज्वालामुखी से प्रभावित है।


Correct Answers:

CLOSE
0/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.