ज्वालामुखी से जुड़े ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं व्याख्या - Jvaalaamukhee GK Quiz (Set-2)

ज्वालामुखी (Volcano) से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ।

भूकंप समान्य ज्ञान क्विज सेट-2

व्याख्या: ऑस्ट्रेलिया दुनिया का एकमात्र महाद्वीप है जहां कोई सक्रिय ज्वालामुखी नहीं है।

व्याख्या: परिप्रशांत महासागरीय पेटी -> विनाशात्मक प्लेट के किनारों के साथ विस्तृत इस पेटी में विश्व के दो तिहाई ज्वालामुखी पाये जाते हैं। इनका विस्तार अंटार्कटिका महाद्वीप माउंटइरेबस से लेकर प्रशांत के क्षेत्रों, किनारों व चारों ओर विस्तृत हैं। इसे ‘प्रशांत महासागर का अग्निवृत’ (Fire ring of the pacific ocean) उपनाम से माना जाता है।

व्याख्या: लैकोलिथ अन्तर्वेधी आग्नेय शैलों द्वारा निर्मित संरचना है जो मैग्मा के ऊपर उठ कर दो क्षैतिज चट्टानी संस्तरों के बीच गुंबदाकार आकृति में जमा होने से निर्मित होती है। पृथ्वी के भीतरी हिस्से से ऊपर उठता मैग्मा जब दो चट्टानी संस्तरों (परतों) के बीच क्षैतिज रूप से फैलता है, अर्थात ऊपर वाली परत को भेद कर बाहर आने की स्थिति में नहीं होता बल्कि अंदर-अंदर परतों के बीच फैलने लगता है तो इस तरह की संरचनाओं का जन्म होता है जिन्हें अंतर्वेधी आग्नेय शैल संरचना कहा जाता है। लैकोलिथ इसी का एक प्रकार है, यह तब निर्मित होता है जब ऊपरी परत निचली की तुलना में कम मजबूत हो और दोनों परतों के बीच में जमा हो रहा मैग्मा ऊपर की परत को ऊपर की ओर उठा दे तथा एक गुंबद की आकृति में जमा हो। इसके विपरीत सिल नामक संरचना में मैग्मा दोनों परतों के बीच अपने पूरे विस्तार लगभग एक समान मोटाई की एक नई परत के रूप में जमा होता है। लैकोलिथ से ठीक विपरीत संरचना लोपोलिथ की होती है जिसमें निचली परत कमज़ोर होने के कारण मैग्मा की परत एक तश्तरीनुमा आकृति बनाते हुए जमा होता है।

व्याख्या: पूरे विश्व का 704 सक्रीय ज्वालामुखी इसी अग्नि वलय (परिप्रशांत महासागरीय पेटी) में आते है, जो पूरे विश्व का 63% भूकम्प इसी वलय में होता है। इसकी लंबाई 40,000 km है। तथा यह पूरा वलय प्रशांत महासागर में पड़ता है।

व्याख्या: वह किनारा जिस पर दो प्लेट परस्पर मिलते हैं या टकराते हैं, विनाशात्मक किनारा कहलाता है। विश्व भार ज्वालामुखीय घटनाएं इसे किनारे के इर्द गिर्द होती है।

व्याख्या: मोड़दार पर्वत पृथ्वी की आंतरिक शक्तियों द्वारा धरातलीय चट्टानों में मोड़ या वलन पड़ने के परिणामस्वरूप बने हुए पर्वतों को कहते हैं।

व्याख्या: रिंग ऑफ फायर, जिसे प्रशांत रिम या सर्कम-पैसिफिक बेल्ट भी कहा जाता है, प्रशांत महासागर के साथ स्थित एक ऐसा क्षेत्र है, जहाँ अधिकांश सक्रिय ज्वालामुखी और भूकंप रिकॉर्ड किये जाते हैं। पृथ्वी के 75% ज्वालामुखी यानी 450 से अधिक ज्वालामुखी रिंग ऑफ फायर के किनारे स्थित हैं।

व्याख्या: परिप्रशांत महासागरीय पेटी - विनाशात्मक प्लेट के किनारों के साथ विस्तृत इस पेटी में विश्व के दो तिहाई ज्वालामुखी पाये जाते हैं। इनका विस्तार अंटार्कटिका महाद्वीप माउंटइरेबस से लेकर प्रशांत के क्षेत्रों, किनारों व चारों ओर विस्तृत हैं। इसे ‘प्रशांत महासागर का अग्निवृत’ (Fire ring of the pacific ocean) उपनाम से माना जाता है।

व्याख्या: ब्लॉक या भ्रंशोंत्थ पर्वत ( Block Mountain ):- इस प्रकार के पर्वतों की निर्माण भी पृथ्वी की आंतरिक शक्तियों के क्रियाशील होने के कारण होता है। इनका निर्माण उस समय होता है जब तनाव या खिंचाव की शक्तियों के क्रियाशील होने के कारण चट्टानें चटक का टूट जाती हैं और उनमें दरारे या भ्रंश पड़ जाती हैं जिस कारण धरातल का कुछ भाग ऊपर उठ जाता है तथा कुछ भाग नीचे धंस जाता है। इस प्रकार ऊंचे उठे हुए भाग को भ्रंशोंत्थ पर्वत तथा नीचे धंसे हुए भाग को धंसान घाटी कहा जाता है। ये प्रायः दो समानांतर दरारों के मध्य स्थित होते हैं। यही कारण है कि जहाँ कहीं भ्रंशोंत्थ पर्वत पाए जाते है, वहाँ भ्रंश घाटियाँ अवश्य होती हैं। इनका आकार मेज की भाँति होता है अर्थात इनका शिखर मोड़दार पर्वतों की अपेक्षा नुकीला नहीं होता है बल्कि कुछ सपाट जैसा रहता है। इसका एक किनारा खड़े ढाल वाला होता है।

व्याख्या: इक्वाडोर में स्थित है कोटोपैक्सी विषुवत रेखा पर विश्व का दुसरा सबसे ऊंचा सक्रिय ज्वालामुखी है यह दक्षिण अमेरिका में स्थित है यह एक द्वीप है। यह एंडीज पर्वतमाला का भाग है।

व्याख्या: स्ट्राम्बोली एक सक्रिय ज्वालामुखी हैं। सिसली के उत्तर में लिपरी द्वीप पर स्थित है। भूमध्यसागर का प्रकाश स्तंभ कहते हैं।

व्याख्या: किलिमंजारो, अपने तीन ज्वालामुखीय शंकु, किबो, मवेन्ज़ी, और शिरा के साथ पूर्वोत्तर तंजानिया में एक निष्क्रिय स्ट्रैटो ज्वालामुखी है और अफ्रीका का उच्चतम पर्वत है जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 5,895 मीटर या 19,341 फीट है (उहरू शिखर / किबो शिखर).किलिमंजारो पर्वत दुनिया का सबसे ऊंचा मुक्त-खड़ा पर्वत है और साथ ही साथ विश्व का चौथा सबसे उभरा पर्वत है जो आधार से 5,882 मीटर या 19,298 फीट ऊंचा है।

व्याख्या: फ्यूजीयामा जापान के होन्शू द्वीप पर स्थित एक ज्वालामुखी है जो जापान का सबसे ऊँचा पर्वत भी है। इस पर्वत का जापानी संस्कृति में विशेष स्थान है और इसे आदरपूर्वक फ़ूजी सान (यानि 'फ़ूजी जी') भी बुलाया जाता है।

व्याख्या: स्ट्राम्बोली एक सक्रिय ज्वालामुखी हैं। सिसली के उत्तर में लिपरी द्वीप पर स्थित है। भूमध्यसागर का प्रकाश स्तंभ कहते हैं।


Correct Answers:

CLOSE
0/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.