मुग़ल सम्राज्य से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Mughal Empire GK Quiz (set-7)

मुग़ल सम्राज्य से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Mughal Empire GK Quiz (set-7).

मुग़ल सम्राज्य

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 7)

व्याख्या: ईरान के शाह और मुगल शासकों के बीच झगड़े की जड़ कन्धार था। जहांगीर ने ईरान से भारत का सिंहद्वार कहे जाने वाले तथा व्यापार एवं सैनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रान्त कन्धार को जाता था। लेकिन 1621 ई. ईरान के शाह अब्बास ने इसे युद्ध द्वारा जीत लिया। 1622 ई. में खुर्रम (शाहजहां) के विद्रोह के कारण जहांगीर के समय ही कन्धार मुगलों के हाथ से निकल गया।

व्याख्या: मुमताज़ महल अर्जुमंद बानो बेगम का अधिक प्रचलित नाम है। इनका जन्म अप्रैल 1593 में आगरा में हुआ था।

व्याख्या: औरंगजेब अपने खर्चे के लिए कुरान की आयतें लिखता और टोपी सिलता था। इन्ही के कारण उसे जिंदा पीर कहा जाता था।

व्याख्या: पंचमहल का निर्माण मुग़ल बादशाह अकबर द्वारा करवाया गया था। यह इमारत फ़तेहपुर सीकरी क़िले की सबसे ऊँची इमारत है। पिरामिड आकार में बने पंचमहल को 'हवामहल' भी कहा जाता है। इसकी पहली मंज़िल के खम्भों पर शेष मंजिलों का सम्पूर्ण भार है।

व्याख्या: बहादुर शाह ज़फर (1775-1862) भारत में मुग़ल साम्राज्य के आखिरी शहंशाह, और उर्दू के जानेे-माने शायर थे। उन्होंने 1857 का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय सिपाहियों का नेतृत्व किया। युद्ध में हार के बाद अंग्रेजों ने उन्हें बर्मा (अब म्यांमार) भेज दिया जहाँ उनकी मृत्यु हुई।

व्याख्या: जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर ने सर्व प्रथम वैवाहिक संबंध आम्बेर के सूर्यवंशी कच्छवाह राजपूत राजा भारमल की पुत्री के साथ विवाह कर बनाए।

व्याख्या: औरंगजेब का दक्षिण भारत का विजय अभियान निम्नलिखित है -

बीजापुर की विजय - औरंगजेब ने दक्षिण विजय के लिए सूबेदार दिलेर खां को नियुक्त किया था। उसने 1679 ई. में आक्रमण किया पर सफल नहीं हुआ। बाद में उसकी जगह शाहजादा आजम संघर्ष करता रहा और अप्रैल 1685 ई. में बीजापुर के किले पर घेरा डाल दिया। 13 महीने घेरे के बाद किला जीता न जा सका। औरंगजेब खुद बीजापुर के घेरे की देखभाल के लिए पहुंचा। 22 सितम्बर 1686 में बीजापुर ने आत्मसमर्पण कर दिया।

गोलकुंडा की विजय - 1685 ई. में औरंगजेब ने शाहजादा शाल आलम को गोलकुंडा पर आक्रमण के लिए भेजा गया अक्टूबर 1687 में स्वतंत्र शासक कुतुबशाही का अंत हो गया।

मराठों के प्रति औरंगजेब सफल नहीं हो सका।

व्याख्या: ज़्क-ए-जहाँगीरी मुग़ल बादशाह जहांगीर की जीवनी है। जहांगीर की कई आत्म जीवनियाँ उपलब्ध हैं। कुछ उसके समय में और कुछ उसके बाद लिखी गई हैं।

व्याख्या: नौरोज़ या नवरोज़ ईरानी नववर्ष का नाम है, जिसे फारसी नया साल भी कहा जाता है और मुख्यतः ईरानियों द्वारा दुनिया भर में मनाया जाता है। यह मूलत: प्रकृति प्रेम का उत्सव है

व्याख्या: बीबी के मक़बरे का निर्माण मुग़ल बादशाह औरंगजेब ने, अंतिम सत्रहवीं शताब्दी में करवाया था। यह पत्नी , राबिया-उद-दौरानी की याद में बनवाया गया था। दिलरस बानो बेगम को राबिया-उद-दौरानी के नाम से भी जाना जाता था। यह ताज महल की आकृति पर बनवाया गया था। यह औरंगाबाद, महाराष्ट्र में स्थित है।

व्याख्या: मुगल बादशाह औरंगजेब के शासनकाल में सर्वाधिक संख्या में दक्कनी अमीर थे। औरंगजेब के काल में बड़े पैमाने पर दक्कनी अमीरों की नियुक्ति की गई जिसमें मराठा सर्वाधिक संख्या में थे।

व्याख्या: अबुल फजल ने अकबर द्वारा प्रतिपादित 'दीन-ए-इलाही' को एक धर्म कहा।

व्याख्या: अनवर-ए-सुहैली पौराणिक संस्कृत नीतिकथा 'पंचतंत्र' का फ़ारसी अनुवाद है, जिसे संभवतः मुग़ल सम्राट अकबर ने तैयार करवाया था।

व्याख्या: गुलबदन बेगम बाबर की पुत्री थी। गुलबदन बेगम ने ‘हुमायूंनामा’ की रचना की। इसके एक भाग में बाबर के बारे में वर्णन और दूसरे भाग में हुमायूं का इतिहास है। यह ‘फारसी भाषा में लिखा गया है।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.