मुग़ल सम्राज्य से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Mughal Empire GK Quiz (set-3)

मुग़ल सम्राज्य से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Mughal Empire GK Quiz (set-3).

मुग़ल सम्राज्य

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 3)

व्याख्या: ज़हीरुद्दीन बाबर (14 फ़रवरी 1483 - 26 दिसम्बर 1530) जो बाबर के नाम से विख्यात हुआ, वह 'मुगल वंश' का शासक था. उसका जन्म मध्य एशिया के वर्तमान उज़्बेकिस्तान में हुआ था। वह भारत में मुगल वंश का संस्थापक था। वो तैमूर लंग का वंशज था, और विश्वास रखता था कि चंगेज़ ख़ान उनके वंश का पूर्वज था।

व्याख्या: बाबर को भारत पर आक्रमण करने के लिए आमंत्रित करने वालों में चंदेरी का शासक मेदिनी राय शामिल नहीं था।

व्याख्या: खानवा का युद्ध 17 मार्च 1527 ई. में मेवाड़ के शासक राणा सांगा तथा मुगल शासक बाबर के बीच लड़ा गया। इसमें बाबर विजयी हुआ। इस युद्ध में बाबर ने राणा सांगा के विरुद्ध जिहाद (धर्मयुद्ध) का नारा दिया था।

व्याख्या: 21 अप्रैल, 1526 ई. को पानीपत का प्रथम युद्ध इब्राहिम लोदी और बाबर के मध्य हुआ। जिसमें बाबर विजयी हुआ।

खानवा का युद्ध 17 मार्च, 1527 ई. को बाबर एवं मेवाड़ के राजा राणा सांगा में मध्य लड़ा गया।

चंदेरी का युद्ध 1528 ई. को मुग़ल शासक बाबर एवं राजपूतों के मध्य लड़ा गया था। उस समय यह दुर्ग मेदनीराय के अधिकार में था

घाघरा का युद्ध 6 मई, 1529 ई. को मुगल बादशाह बाबर और अफगानों के मध्य लड़ा गया था। युद्ध में बाबे ने महमूद लोदी के नेतृत्व में लड़ रहे अफगानों को करारी शिकस्त दी।

व्याख्या: मुगल बादशाह शाहजहां ने मुगल साम्राज्य की राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित की थी। इसने अपने नाम पर एक नवीन राजधानी शाहजहांनाबाद की दिल्ली में नींव डाली। नवनिर्मित नगर का प्रमुख आकर्षक लाल किला के नाम से प्रसिद्ध महल-दुर्ग था।

व्याख्या: अकबर का संरक्षक बैरम खां कराकुइलू तुर्क था। बैरम खां 1556 से 1560 ई. तक अकबर का संरक्षक रहा। बैरम खां को मक्का जाते समय मुबारक खां (अफगान) ने हत्या कर दी। बैरम खां की विधवा सलीमा बेगम से अकबर ने विवाह कर लिया तथा पुत्र अब्दुल रहीम को संरक्षण दिया।

व्याख्या: नादिरशाह ने 1738 ई. में गजनी, काबुल और लाहौर पर आक्रमण किया। उसके बाद उसने करनाल के प्रसिद्ध युद्ध में दिल्ली के तत्कालीन मुगल शासक मुहम्मद शाह को पराजित किया और 24 फरवरी, 1739 ई. को दिल्ली में उसने अपने नाम का खुतबा भी पढ़वाया। उसने कन्नौज पर आक्रमण नहीं किया। दिल्ली से वापस लौटते समय नादिर शाह प्रसिद्ध मयूर सिंहासन के साथ-साथ कोहिनूर हीरा तथा दरिया-ए-नूर हीरा भी अपने साथ ले गया।

व्याख्या: बाबर ने बाग-बगीचे, जिसमें बहता पानी हो, के निर्माण की परंपरा की शुरुआत की थी।

व्याख्या: बाबरनामा या तुज़्क-ए-बाबरी मुग़ल साम्राज्य के पहले सम्राट बाबर की आत्मलिखित जीवनी है। यह उन्होंने अपनी मातृभाषा चग़ताई तुर्की में लिखी थी।

व्याख्या: बाबर की पुत्री तथा हुमायूँ की बहन गुलबदन बेगम ने हुमायूँनामा की रचना की है।

व्याख्या: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सिन्ह्वाल तहसील के घोघरा गाँव में 1528 ई. में जन्मे महेश दस को मुगल सम्राट अकबर ने राजा बीरबल की उपाधि से विभूषित किया था। बीरबल की बुद्धिमता व हाजिर जवाबी से प्रभावित होक अकबर ने उन्हें अपने दरबार के नवरत्नों में शामिल कर लिया।

व्याख्या: औरंगजेब ने ज्यादा भवनों का निर्माण नहीं करवाया क्योंकि उसे अपने शासनकाल में निरंतर युद्ध करने पड़े।

व्याख्या: औरंगजेब का राज्याभिषेक दो बार हुआ था, पहला राज्याभिषेक 31 जुलाई, 1658 ई. में तथा दूसरा राज्याभिषेक 15 जून, 1659 ई. को हुआ था। यह दोनों ही राज्याभिषेक दिल्ली में हुए थे।

व्याख्या: ग्राँट ट्रङ्क सड़क निम्नलिखित देशीय व अन्तर्देशीय नगरों को जोड़ती है। इसका विस्तार 4 देशों मेँ है और वे देश अफ़गानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, बाङ्गला देश हैं। यह 2500 किलोमीटर की सड़क अफ़गानिस्तान से आरम्भ होकर बाङ्गला देश के चटगाँव तक है।

व्याख्या: भारत का प्रथम मुगल बादशाह बाबर था। इसने पानीपत के प्रथम युद्ध (1526 ई.) में इब्राहिम लोदी को पराजित कर मुगल साम्राज्य की नींव डाली।

व्याख्या: शेरशाह ने अपने जीवनकाल में ही अपने मक़बरे का काम शुरु करवा दिया था। उनका गृहनगर सासाराम स्थित उसका मक़बरा एक कृत्रिम झील से घिरा हुआ है।यह मकबरा हिंदू मुस्लिम स्थापत्य शैली के काम का बेजोड़ नमूना है।इतिहासकार कानूनगो के अनुसार' शेरशाह के मकबरे को देखकर ऐसा लगता है कि वह अन्दर से हिंदू और बाहर से मुस्लिम था'।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.