मुग़ल सम्राज्य से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Mughal Empire GK Quiz (set-2)

मुग़ल सम्राज्य से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Mughal Empire GK Quiz (set-2).

मुग़ल सम्राज्य

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 2)

व्याख्या: मुगल चित्रकारी जहांगीर के शासनकाल में पराकाष्ठा/चरमोत्कर्ष प्राप्त किया।

व्याख्या: अबुल फ़जल, मुगल सम्राट अकबर के प्रधानमंत्री एवं उनके दरबार के नौ-रत्नों में से एक थे। इन्होंने ‘अकबरनामा’ नामक पुस्तक की रचना की। यह पुस्तक तीन खंडों में विभक्त है तथा इसका अंतिम व तीसरा खंड ‘आइने अकबरी’ है। अबुल फ़जल ने ‘पंचतंत्र’ का फारसी अनुवाद ‘अनवार-ए-सुहैली’ के नाम से किया था।

व्याख्या: शेरशाह सूरी ने अपने साम्राज्य के अन्तर्गत अनेक प्रशासनिक सुधार किए। उन्होंने अपने पूरे साम्राज्य को 47 सरकारों (डिवीजनों) में विभाजित किया और सरकार पुनः परगना में विभाजित किया। वहीँ अधिकारियों का वह वर्ग जो परगना स्तर के शासन कार्य में सहभागिता अपनाते थे उन्हें शिकदार कहा जाता था।

व्याख्या: बाबर की पुत्री तथा हुमायूँ की बहन गुलबदन बेगम ने हुमायूँनामा की रचना की है। हुमायूँनामा में मुगल साम्राज्य का वर्णन है। बाबर ने तुर्की भाषा में ‘तुजुके बाबरी’ नामक आत्मकथा लिखी तथा जहांगीर ने फारसी भाषा में ‘तुजुके जहांगीरी’ नामक आत्मकथा लिखी।

व्याख्या: रज्मनामा हिन्दुओं के प्रसिद्ध महाकाव्य महाभारत का फ़ारसी भाषा में किया गया अनुवाद है। महाभारत का फ़ारसी अनुवाद मुग़ल बादशाह अकबर के आदेश से बदायूँनी, नकीब ख़ाँ और अब्दुल कादिर ने 'रज्मनामा' नाम से किया था। रज्मनामा' पाण्डुलिपि को मुग़ल चित्रकला के इतिहास में एक मील का पत्थर माना जाता है।

व्याख्या: बहादुर शाह ज़फर (1775-1862) भारत में मुग़ल साम्राज्य के आखिरी शहंशाह, और उर्दू के जानेे-माने शायर थे। उन्होंने 1857 का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय सिपाहियों का नेतृत्व किया। युद्ध में हार के बाद अंग्रेजों ने उन्हें बर्मा (अब म्यांमार) भेज दिया जहाँ उनकी मृत्यु हुई।

व्याख्या: टोडरमल जाब्ता प्रणाली के वास्तविक जनक थे। उनकी इस प्रणाली का सर्वप्रथम प्रयोग शेरशाह ने किया, जो जाब्ता-हरसाला की तरह था। बाद में अकबर ने इसे आइने-दहसाला का रूप दिया। टोडरमल की ही सहायता से अकबर ने आइने-दहसाला को लागू किया था।

व्याख्या: इबादत खाना अथवा ’आराधना घर’, फतेहपुर सीकरी में अकबर द्वारा बनवाया गया एक प्रार्थना अथवा मीटिंग रूम था। मूल रूप से यह जगह सुन्नी मुस्लमानों के एकत्रित होने और चर्चा करने के लिए बनवाया गया था। हालांकि, अन्य धर्म संप्रदायों और अनुयायियों के बीच छोटे मतभेद नियंत्रण से बाहर होने पर यह कमरा सब के लिए खोल दिया गया।

व्याख्या: सुप्रसिद्ध संगीतज्ञद्वय–तानसेन और बैजू बावरा अकबर के शासनकाल में सुविख्यात थे।

व्याख्या: रामभक्ति शाखा के कवि तुलसीदास ने अकबर के शासनकाल में 1574 ई. (संवत् 1631) में ‘रामचरितमानस’ की रचना आरंभ की थी। मुगल शासक अकबर का शासनकाल 1556 ई. से 1605 ई. तक था।

व्याख्या: इस युद्ध में बाबर ने राणा सांगा के विरुद्ध जिहाद (धर्मयुद्ध) का नारा दिया था। इस युद्ध में विजय के बाद बाबर ने गाजी की उपाधि धारण की। पानीपत के युद्ध के बाद बाबर द्वारा लड़े गये युद्धों में खानवा का युद्ध सबसे महत्वपूर्ण युद्ध था

व्याख्या: भारत में मुगलवंश के संस्थापक बाबर ने चगताई तुर्की में ‘तुजुक-ए-बाबरी’ या ‘बाबरनामा’ की रचना की। बाबर पितृपक्ष से तैमूर तथा मातृपक्ष से चंगेज खाँ का वंशज था।

व्याख्या: ज़हीरुद्दीन बाबर (14 फ़रवरी 1483 - 26 दिसम्बर 1530) जो बाबर के नाम से विख्यात हुआ, वह 'मुगल वंश' का शासक था. उसका जन्म मध्य एशिया के वर्तमान उज़्बेकिस्तान में हुआ था। वह भारत में मुगल वंश का संस्थापक था। वो तैमूर लंग का वंशज था, और विश्वास रखता था कि चंगेज़ ख़ान उनके वंश का पूर्वज था।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.