दिल्ली सल्तनत से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Delhi Sultanate Gk Quiz (set-1)

दिल्ली सल्तनत से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Gk Quiz (set-1).

दिल्ली सल्तनत

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 1)

1. गजनी का वह प्रथम शासक कौन था जो खलीफाओं से 'सुल्तान' की उपाधि धारण ग्रहण कर सुल्तान कहलानेवाला प्रथम शासक बना?

व्याख्या: महमूद गजनवी यामीनी वंश का तुर्क सरदार गजनी के शासक सुबुक्तगीन का पुत्र था। महमूदगजनवी (गजनी) ने भारत पर 17 बार आक्रमण किए।

2. महमूद गजनवी के सभी आक्रमणों (1000 ई० से 1026 ई० के बीच) में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण आक्रमण कौन-सा था?

व्याख्या: महमूद गजनी द्वारा सोमनाथ के प्रसिद्ध मन्दिर को 1025 ई. में लूटा गया था। 1018 ई. में उसने मथुरा नगर पर धावा बोला। महमूद ने अनेक भव्य मन्दिरों को ध्वस्त किया तथा लूट में अपार उन्नति प्राप्त की।

3. महमूद गजनवी के भारत पर आक्रमण का उद्देश्य क्या था?

व्याख्या: मध्य अफ़ग़ानिस्तान में केन्द्रित ग़ज़नवी वंश का महत्वपूर्ण शासक था, जो पूर्वी ईरान में साम्राज्य विस्तार के लिए जाना जाता है। ... भारत में इस्लामी शासन लाने और आक्रमण के दौरान लूटपाट मचाने के कारण भारतीय हिन्दू समाज में उसको एक लुटेरे आक्रांता के रूप में जाना जाता है

4. महमूद गजनवी के भारत पर आक्रमण के समय भारत आये विद्वान् अलबरूनी ने किस महत्त्वपूर्ण ग्रंथ की रचना की?

व्याख्या: अलबरूनी महमूद गजनवी के साथ भारत आया था। इसे भारतीय इतिहास का पहला जानकार कहा जाता है। अलबरूनी ने 1030 ई. में किताब-उल- हिंन्द (भारत के दिन) नामक किताब की रचना की थी।

5. दिल्ली सल्तनत की दरबारी भाषा थी

व्याख्या: दिल्ली सल्तनत की दरबारी भाषा फारसी थी।

6. आगरा नगर की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?

व्याख्या: आगरा शहर को सिकंदर लोदी ने सन् 1504 ई. में बसाया था। आगरा मुगल साम्राजय की चहेती जगह थी। आगरा 1526 से 1658 तक मुग़ल साम्राज्य की राजधानी रहा।

7. निम्नलिखित में से वह दिल्ली का सुल्तान कौन था जिसकी मृत्यु 'चौगान' (पोलो) खेलते हुए हुई थी?

व्याख्या: 1210 में लाहौर में चौगान (पोलो) खेलते वक़्त क़ुतुबुद्दीन ऐबक़ की घोड़े से गिरने की वजह से मौत हो गयी। उसे लाहौर में ही दफ़्नाया गया।

8. कुव्वत-उल इस्लाम मस्जिद का निर्माण किसके द्वारा किया गया था?

व्याख्या: क़ुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद का निर्माण क़ुतुबुद्दीन ऐबक ने करवाया था। मस्जिद दिल्ली में क़ुतुबमीनार के नजदीक ही स्थित है। पृथ्वीराज चौहान की पराजय के बाद ऐबक ने इस मस्जिद का निर्माण करवाया था। यह भारत में निर्मित पहली तुर्क मस्जिद है। इस मस्जिद की सर्वोत्कृष्ट विशेषता उसका 'मकसूरा' एवं इसके साथ जुड़ा 'किबला लिवान' है। स्थापत्य कला की दृष्टि से यह पहला ऐसा उदाहरण है, जिसमें स्पष्ट हिन्दू प्रभाव परिलक्षित होता है।

9. तराइन की पहली लड़ाई (1191 ई०) निम्नलिखित में से किनके बीच हुई थी?

व्याख्या: तराइन का युद्ध अथवा तरावड़ी का युद्ध युद्धों (1191 और 1192) की एक ऐसी शृंखला है, जिसने पूरे उत्तर भारत को मुस्लिम नियंत्रण के लिए खोल दिया। ये युद्ध मोहम्मद ग़ौरी (मूल नाम: मुईज़ुद्दीन मुहम्मद बिन साम) और अजमेर तथा दिल्ली के चौहान (चहमान) राजपूत शासक पृथ्वी राज तृतीय के बीच हुये।

10. निम्नलिखित में से किस खल्जी शासक ने दिल्ली के राजसिंहासन पर बैठने के लिए अपने ससुर की हत्या कर दी थी?

व्याख्या: अल्लाउदीन खिलजी ने अपने चाचा, जो कि उसके ससुर भी थे , की हत्या कर दी थी।

11. रजिया सुल्तान किसकी बेटी थी?

व्याख्या: रजिया सुल्तान इल्तुतमिश की पुत्री थी। तुर्की मूल की रज़िया को अन्य मुस्लिम राजकुमारियों की तरह सेना का नेतृत्व तथा प्रशासन के कार्यों में अभ्यास कराया गया, ताकि ज़रुरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके।. रज़िया सुल्ताना मुस्लिम एवं तुर्की इतिहास कि पहली महिला शासक थीं।

12. मुहम्मद गोरी विजित प्रदेशों की देखभाल के लिए निम्नलिखित में से किस विश्वसनीय जनरल को छोड़कर गया था?

व्याख्या: मुहम्मद गोरी विजित प्रदेशों की देखभाल के लिए कुतुबुद्दीन ऐबक जनरल नियुक्त किया था।

13. किसके शासनकाल में सबसे अधिक मंगोल आक्रमण हुए?

व्याख्या: सल्तनत काल में हुए सर्वाधिक मंगोल आक्रमण अलादीन खिलजी के समय हुए थे। प्रथम मंगोल आक्रमण-1297–98ई.

14. तराइन के द्वितीय युद्ध में किसने किसको पराजित किया?

व्याख्या: तराइन के दूसरे युद्ध में महोम्मद गौरी ने पृथ्वीराज चौहान को पराजित किया।

15. सन 1329 और 1330 के बीच किसने ताँबे के सिक्के के रूप में प्रमाणस्वरूप मुद्रा-सांकेतिक मुद्रा (Token Currency)—प्रचलित की?

Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.