मुग़ल सम्राज्य से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Mughal Empire GK Quiz (set-14)

मुग़ल सम्राज्य से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Mughal Empire GK Quiz (set-14).

मुग़ल सम्राज्य

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 14)

व्याख्या: हुमायूँ का मकबरा इमारत परिसर मुगल वास्तुकला से प्रेरित मकबरा स्मारक है। यह नई दिल्ली के दीनापनाह अर्थात् पुराने किले के निकट निज़ामुद्दीन पूर्व क्षेत्र में मथुरा मार्ग के निकट स्थित है।

यह समूह विश्व धरोहर घोषित है, एवं भारत में मुगल वास्तुकला का प्रथम उदाहरण है। इस मक़बरे में वही चारबाग शैली है, जिसने भविष्य में ताजमहल को जन्म दिया। यह मकबरा हुमायूँ की विधवा बेगम हमीदा बानो बेगम के आदेशानुसार 1562 में बना था।

व्याख्या: पीट्रा ड्यूरे (या पर्चिनकारी, दक्षिण एशिया में, या पच्चीकारी हिन्दी में), एक ऐतिहासिक कला है। इसमें उत्कृष्ट पद्धति से कटे, व जड़े हुए, तराशे हुए एवं चमकाए हुए रंगीन पत्थरों के टुकड़ो से पत्थर में चित्रकारी की जाती है।

व्याख्या: सम्राज्ञी नूरजहां ने अपने पिता की स्मृति में आगरा में यमुना के किनारे एतमादुद्दौला का मकबरा बनवाया था। मुगल काल के अन्य मकबरों से अपेक्षाकृत छोटा होने से, इसे कई बार श्रंगारदान भी कहा जाता है। यहां के बाग, पीट्रा ड्यूरा पच्चीकारी, व कई घटक ताजमहल से मिलते हुए हैं।इसमें सर्वप्रथम पित्रादूरा तकनीकी (पत्थर पर जवाहरात जङने का काम) का उपयोग हुआ।

व्याख्या: शाहजहाँ द्वारा अपने कार्यकाल में, हर निर्माण में संगमरमर के व्यापक उपयोग के कारण उसके काल को संगमरमर का काल भी कहा जाता है।

व्याख्या: बिशनदास एक ख्यातिप्राप्त हिन्दू चित्रकार थे। जिन्हें सम्राट जहांगीर का संरक्षण प्राप्त था। बादशाह जहांगीर ने बिशनदास की यह कहते हुए प्रशंसा की थी कि वह हूबहू चित्र बनाने में बेजोड़ थे। बिशनदास को फ़ारस के दूतावास में भेजा गया था, जहाँ वह शाह तथा उनके दरबार के प्रमुख व्यक्तियों के चित्र बनाने के लिए 1613 से 1620 तक रहे थे। बादशाह को चित्र इतने पसंद आए कि उन्होंने बिशनदास को उपहार में एक हाथी प्रदान किया था।

व्याख्या: पानीपत की पहली लड़ाई बाबर की हमलावर सेना और लोदी वंश के बीच 21 अप्रैल 1526 को लड़ी गई थी।

5 नवंबर 1556 को उत्तर भारत के हिंदू सम्राट हेमू और मुगल सम्राट अकबर की सेनाओं के बीच पानीपत की दूसरी लड़ाई लड़ी गई थी।

व्याख्या: नुस्खा-ए-दिलकुशा के रचनाकार भीमसेन बुरहानपुरी थे।

व्याख्या: अकबरनामा का शाब्दिक अर्थ है अकबर की कहानी।
यह अकबर की जीवनी है। इसको 'आइन-ए-अकबरी' भी कहते है, जिसके रचनाकार 'अबुल फज़ल' थे जो कि अकबर के नवरत्नों में से एक थे।

व्याख्या: जहांगीर के समय की सबसे उल्लेखनीय इमारत आगरा में बना ‘ऐतमादुद्दौला का मकबरा’ है। यह चतुर्भुजाकार मकबरा बेदाग सफेद संगमरमर का बना ऐसा पहला मकबरा है, जिसमें बड़े पैमाने पर संगमरमर का प्रयोग किया गया है तथा अलंकरण के लिए इस्लामिक भवनों में पहली बार-‘पित्रा-दुरा’ (Pietra Dura) (फूलों वाली आकृतियों में कीमती पत्थरों एवं बहुमूल्य रत्नों की जड़ावट) का प्रयोग मिलता है। इस मकबरे का निर्माण नूरजहां ने करवाया था।

व्याख्या: अकबर की राजपूत नीति दमन और समझौते की नीति पर आधारित थी। अकबर की राजपूत नीति का उद्देश्य साम्राज्य के स्थायित्व के लिए राजपूतों की सहानुभूति और समर्थन प्राप्त करना था। अकबर ने अपनी इसी नीति के तहत आमेर, मारवाड़ तथा बीकानेर पर अपनी सम्प्रभुता को स्वीकार करने के लिए इन राज्यों को विवश किया। लेकिन मेवाड़ के राजाओं ने अपनी इस सम्प्रभुता नीति को स्वीकार नहीं किया।

व्याख्या: शेरशाह सूरी वंश का एक राजा था जिसने 1540 से 1545 तक राज्य किया। कबूलियत और पट्टा उसने ही प्रारंभ की थी।

व्याख्या: औरंगजेब वीणा बजाने में निपुण था। हालांकि उसने अपने राज्य में संगीत पर रोक लगा दी थी।

व्याख्या: अफीम और शराब के जादा सेवन के कारण अंतिम दिनों में बीमार रहता था। 28 अक्टूबर 1627 ई. में कश्मीर से वापस आते समय रास्ते में ही भीमवार नामक स्थान पर निधन हो गया। लाहौर के पास शहादरा में रावी नदी के किनारे दफनाया गया।

व्याख्या: हरिविजय सूरी प्रसिद्ध जैन आचार्य थे। मुग़ल बादशाह अकबर उनका बहुत आदर करता था। जैन साधु हरिविजय कुछ वर्ष तक अकबर के दरबार में रहे। अकबर ने उन्हें सम्मानस्वरूप 'जगद्गुरु' की उपाधि प्रदान की थी।

व्याख्या: जिंदा पीर का अर्थ है बुद्धिमत्ता या उच्च विचार। औरंगजेब को "जिंदा पीर" या "जीवित संत​" के रूप में भी जाना जाता था। वह 1658 से 1707 तक भारत के महान मुगल सम्राटों में से अंतिम थे। औरंगजेब सम्राट शाहजहाँ और मुमताज़ मौल का तीसरा पुत्र था।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.