मुग़ल सम्राज्य से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Mughal Empire GK Quiz (set-4)

मुग़ल सम्राज्य से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Mughal Empire GK Quiz (set-4).

मुग़ल सम्राज्य

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 4)

व्याख्या: अकबर का राज्याभिषेक 14 फरवरी 1556 ई को पंजाब के कलनौर में हुआ था. बैरम खान 1556 से 1560 ई तक अकबर का संरक्षक रहा. पानीपत की दूसरी लड़ाई 1556 ई को अकबर और हेमू के बीच हुई

व्याख्या: गुरु अर्जुनदेव जहांगीर के समकालीन थे।

व्याख्या: सन् 556 ई. में जिस 'गुहिल वंश' की स्थापना हुई, बाद में वही 'गहलौत वंश' बना और इसके बाद यह 'सिसोदिया राजवंश' के नाम से जाना गया। जिसमें कई प्रतापी राजा हुए, जिन्होंने इस वंश की मानमर्यादा, इज़्ज़त और सम्मान को न केवल बढ़ाया बल्कि इतिहास के गौरवशाली अध्याय में अपना नाम जोड़ा। महाराणा महेन्द्र तक यह वंश कई उतार-चढाव और स्वर्णिम अध्याय रचते हुए आज भी अपने गौरव और श्रेष्ठ परम्परा के लिये पहचाना जाता है।

व्याख्या: औरंगज़ेब आलमगीर जिसे आमतौर पर औरंगज़ेब या आलमगीर (प्रजा द्वारा दिया हुआ शाही नाम जिसका अर्थ होता है विश्व विजेता) के नाम से जाना जाता था भारत पर राज्य करने वाला छठा मुग़ल शासक था। जन्म – 24 अक्टूबर 1618.

व्याख्या: मोहम्मद हसन कश्मीरी को चित्रकारी के लिये जरीकलम की उपाधि से अलंकृत किया था।

व्याख्या: बाबर ने प्रथम बार पश्चिम में पंजाब से होकर भारत में प्रवेश किया। बाबर का भारत पर प्रथम आक्रमण 1518-19 ई. में भीरा पर हुआ था, जो वर्तमान पकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है।

व्याख्या: हल्दीघाटी का युद्ध 1576 ई. में मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप व मुगल शासक अकबर के बीच हुआ था। इस युद्ध में मुगल सेना का नेतृत्व राजा मानसिंह एवं राजपूत सेना का नेतृत्व स्वयं महाराणा प्रताप एवं अन्य सरदारों जिसमें अफगान सरदार हकीम खान सूर प्रमुख था, ने किया था।

व्याख्या: फैजी अकबर का दरबारी कवि था। इसने अनेक ग्रंथो की रचना तथा अनेक ग्रंथो का फ़ारसी में अनुवाद किया, जैसे लीलावती, महाभारत आदि। अनेक हिन्दी पद्य रचनाओं का श्रेय भी फैजी को है। फैजी के अधीन अकबर ने अनुवाद विभाग की स्थापना की।

व्याख्या: पद्मावत हिन्दी साहित्य के अन्तर्गत सूफी परम्परा का प्रसिद्ध महाकाव्य है। इसके रचनाकार मलिक मोहम्मद जायसी हैं। दोहा और चौपाई छन्द में लिखे गए इस महाकाव्य की भाषा अवधी है।

व्याख्या: चौसा का युद्ध भारतीय इतिहास में लड़े गये महत्त्वपूर्ण युद्धों में से एक है। यह युद्ध 26 जून, 1539 ई. को मुग़ल बादशाह बाबर के पुत्र हुमायूँ एवं शेर ख़ाँ (शेरशाह) की सेनाओं के मध्य गंगा नदी के उत्तरी तट पर स्थित 'चौसा' नामक स्थान पर लड़ा गया था।

व्याख्या: हुमायूँ का मकबरा इमारत परिसर मुगल वास्तुकला से प्रेरित मकबरा स्मारक है। यह नई दिल्ली के दीनापनाह अर्थात् पुराने किले के निकट निज़ामुद्दीन पूर्व क्षेत्र में मथुरा मार्ग के निकट स्थित है।

व्याख्या: मुगल बादशाह हुमायूं ने दो बार शासन किया। 1530 ई. में बाबर की मृत्यु के बाद हुमायूं ने मुगल साम्राज्य की बागडोर संभाली, किंतु 1540 ई. में बिलग्राम युद्ध में शेरशाह से पराजित होकर हुमायूं को देश छोड़ने के लिए बाध्य होना पड़ा, पुन: 1555 ई. में हुमायूं ने सरहिन्द के युद्ध में अफगान शासक सिकंदर सूर को पराजित करके अपने खोए हुए साम्राज्य पर अधिकार कर लिया।

व्याख्या: बीबी के मक़बरे का निर्माण मुग़ल बादशाह औरंगजेब ने, अंतिम सत्रहवीं शताब्दी में करवाया था। यह पत्नी , राबिया-उद-दौरानी की याद में बनवाया गया था। दिलरस बानो बेगम को राबिया-उद-दौरानी के नाम से भी जाना जाता था। यह ताज महल की आकृति पर बनवाया गया था। यह औरंगाबाद, महाराष्ट्र में स्थित है। यह मक़बरा अकबर एवं शाहजहाँ के काल के शाही निर्माण से अंतिम मुग़लों के साधारण वास्तुकला के परिवर्तन को दर्शाता है। ताजमहल से तुलना के कारण ही यह उपेक्षा का कारण बना रहा।

व्याख्या: शेख सलीम चिश्ती एक सूफी संत थे उन्होंने अकबर और उसके बेटे को आशीर्वाद दिया था कि भविष्य में सलीम, जहांगीर के नाम से पहचाना जाएगा।

व्याख्या: बाबर की मृत्‍यु के बाद उन्‍हें आगरा में दफनाया गया था। लेकिन बाबर की यह इच्‍छा थी कि उन्‍हें काबुल में दफनाया जा। इस कारण शेरशाह सूरी ने उनकी इच्‍छानुसार उन्‍हें काबुल लाकर इस बाग में दफनाया गया। इसी बाग की प्रेरणा से भारत में मुगल बादशाहों ने कई बागों का निर्माण करवाया था।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.