विजयनगर साम्राज्य से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Vijayanagara Empire GK Quiz (set-1)

विजयनगर साम्राज्य से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Vijayanagara Empire GK Quiz (set-1).

विजय नगर साम्राज्य

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 1)

1. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना कब हुई?

व्याख्या: 1335 ई. में जब मदुरा के गवर्नर जलालुद्दीन ने अपने को स्वतंत्र घोषित किया तो समस्त दक्षिण में तुगलक शासन के विरुद्ध विद्रोह की ज्वाला भड़क उठी। मुहम्मद तुगलक ने हरिहर और बुक्का को तुगलक सेनापति के रूप में दक्षिण भेजा और उन्होंने कम्पिली के विद्रोह का दमन किया हरिहर और बुक्का दोनों ही विद्यारन्य नामक एक संत के प्रभाव में आये और उन्होंने 1336 ई. में विजयनगर साम्राज्य की स्थापना की। ये दोनों संगम के पुत्र थे और अपने पिता के नाम पर अपने वंश का नाम रखा। इन्हें माधव विद्यारन्य और उनके भाई प्रसिद्ध वेदस सायन से काफी प्रेरणा मिली थी।

2. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:
सूची-I (वंश)
  1. संगम वंश
  2. सालुव वंश
  3. तुलुव वंश
  4. आरविडू वंश
सूची-II (संस्थापक)
  1. हरिहर एवं बुक्का
  2. सालुव नरसिह
  3. वीर नरसिंह
  4. तिरुमल

व्याख्या: विजयनगर साम्राज्य के 'हरिहर' और 'बुक्का' ने अपने पिता 'संगम' के नाम पर संगम वंश (1336-1485 ई.) की स्थापना की थी।

तुलुव वंश (1505-1570 ई.) की स्थापना नरसा नायक के पुत्र 'वीर नरसिंह' ने की थी। इतिहास में इसे 'द्वितीय बलापहार' की संज्ञा दी गई है।

सालुव वंश का संस्थापक 'सालुव नरसिंह' था। 1485 ई. में संगम वंश के विरुपाक्ष द्वितीय की हत्या उसी के पुत्र ने कर दी थी, और इस समय विजयनगर साम्राज्य में चारों ओर अशांति व अराजकता का वातावरण था।

अरविडु वंश अथवा 'कर्णाट राजवंश' (1570-1650 ई.) की स्थापना 1570 ई. के लगभग तिरुमल ने सदाशिव राय को अपदस्थ कर पेनुगोण्डा में की थी। यह वंश दक्षिण भारत के विजयनगर साम्राज्य का चौथा और अंतिम वंश था। पेनुगोण्डा इस वंश की राजधानी थी।

3. प्रसिद्ध विजय विठ्ठल मंदिर जिसके 56 तधित स्तंम संगीतमय स्वर निकालते हैं कहाँ अवस्थित है?

व्याख्या: विजय विट्ठल मन्दिर भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है। यह मन्दिर हिन्दुओं के प्रमुख देवता भगवान विष्णु को समर्पित है। इस मन्दिर की स्थापना 15वीं सदी में हुई थी।

4. इतालवी यात्री निकोलो द कोण्टी (1420-21) ने किस विजयनगर सम्राट् के शासनकाल में विजयनगर की यात्रा की?

व्याख्या: देवराय प्रथम (1406-1422 ई.) हरिहर द्वितीय के बाद विजयनगर साम्राज्य का वास्तविक उत्तराधिकारी था।
उसे अपने शासन काल में बहमनी सुल्तान फ़िरोजशाह के आक्रमण का सामना करना पड़ा।
उसके शासन काल में ही इटली का यात्री निकोलो कोण्टी 1420 ई. में विजयनगर की यात्रा पर आया था।

5. फारस के सुल्तान मिर्जा शाहरुख के राजदूत अब्दुर्रज्जाक (1443-44) ने किस विजयनगर सम्राट् के शासनकाल में विजयनगर की यात्रा की?

व्याख्या: देवराय प्रथम के बाद उसका पुत्र 'रामचन्द्र' 1422 ई. में सिंहासन पर बैठा, परन्तु कुछ महीने बाद ही उसकी मृत्यु हो गई। रामचन्द्र के बाद उसका भाई 'वीरविजय' गद्दी पर बैठा, लेकिन उसका शासन काल अल्पकालीन रहा।
अगला शासक वीरविजय का पुत्र देवराय द्वितीय (1422-1446 ई.) हुआ। खुरासान (फ़ारस) के शासक शाहरुख का राजदूत अब्दुल रज्जाक, देवराय द्वितीय के समय में विजयनगर आया था।
फ़रिश्ता के अनुसार, ‘उसने क़रीब दो हज़ार मुसलमानों को अपनी सेना में भर्ती किया एवं उन्हें जागीरें प्रदान कीं।’

6. कृष्णदेव राय ने निम्नलिखित में से किसके साथ मैत्रीपूर्ण संबंध रखे थे?

व्याख्या: कृष्णदेवराय (1509-29 ई.) पुर्तगाली के साथ मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध रखे थे। विजयनगर राज्य के महानतम शासक थे। विजयनगर राज्य की स्थापना 1336 ई. में हरिहर और बुक्का द्वारा किया गया। इटली यात्री निकोलो काँटी देव राय I (1406-22 ई.) के शासन काल में (भारत) आया।

7. विजयनगर किस नदी के तट पर स्थित है?

व्याख्या: दक्षिण भारत की कृष्णा नदी की सहायक तुंगभद्रा के किनारे विजयनगर है।

8. बहमनी राजाओं की राजधानी थी

व्याख्या: सल्तनत के प्रथम राजा हसन गंगू ने गुलबर्ग (तत्कालीन 'अहसानाबाद') को अपनी राजधानी चुना। गुलबर्ग 1347 से 1424 तक बहमनी साम्राज्य की राजधानी था और गुलबर्ग किला राजधानी का मुख्यालय था। 1424 में राजधानी बीदर ले जायी गयी। कहा जाता है कि बहमनी राज्य की स्थापना के साथ मुस्लिम शासन ने दक्खन में जड़ें बना लीं।

9. विजयनगर के महान् साम्राज्य के अवशेष कहाँ पाए जाते हैं?

व्याख्या: विजयनगर के अवशेष आधुनिक कर्नाटक राज्य में हम्पी शहर के निकट पाये गये हैं और यह एक विश्व विरासत स्थल है। पुरातात्त्विक खोज से इस साम्राज्य की शक्ति तwथा धन-सम्पदा का पता चलता है।

10. विजयनगर का प्रथम शासक कौन था जिसने पुर्तगालियों के साथ संधि की?

व्याख्या: कृष्णदेवराय (1509-29 ई.) पुर्तगाली के साथ मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध रखे थे। विजयनगर राज्य के महानतम शासक थे। विजयनगर राज्य की स्थापना 1336 ई. में हरिहर और बुक्का द्वारा किया गया। इटली यात्री निकोलो काँटी देव राय I (1406-22 ई.) के शासन कल में (भारत) आया

11. किसने बीजापुर में स्थित गोल गुम्बज का निर्माण किया जो विश्व का दूसरा बड़ा गुम्बज है और अपने मर-मरश्रावी गैलरी (Whispering Gallery) के लिए प्रसिद्ध है?

व्याख्या: गोल गुम्बद कर्नाटक राज्य के बीजापुर शहर में स्थित आदिलशाही वंश के सातवें शासक मुहम्मद आदिलशाह का मक़बरा है। यह विश्व का दूसरा सबसे विशाल गुम्बद है।

12. कृष्णदेव राय किसके समकालीन थे?
13. हम्पी, तिरुवनमलै, चिदम्बरम, श्रीरंगम, तिरुपति आदि मंदिरों के सामने की ओर बने हुए 'रायगोपुरम' का निर्माता कौन था?
14. विजयनगर साम्राज्य का पहला राजवंश संगम राजवंश के नाम से जाना जाता है क्योंकि

व्याख्या: ये दोनों संगम के पुत्र थे और अपने पिता के नाम पर अपने वंश का नाम रखा।

15. हरिहर एवं बुक्का ने, जिस संत के प्रभाव में आकर विजयनगर राज्य की स्थापना की, उसका नाम था

व्याख्या: हरिहर और बुक्का दोनों ही विद्यारन्य नामक एक संत के प्रभाव में आये और उन्होंने 1336 ई. में विजयनगर साम्राज्य की स्थापना की।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.