बौद्ध धर्म से जुड़े महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन व्याख्या सहित। Buddhism Gk Quiz (set-1)

बौद्ध धर्म से जुड़े महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन व्याख्या सहित। Buddhism Gk Quiz with explanation (set-1).

बौद्ध धर्म

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 1)

1. 'त्रिपिटक' धर्म ग्रंथ है

व्याख्या: त्रिपिटक (पाली:तिपिटक; शाब्दिक अर्थ: तीन पिटारी) बौद्ध धर्म का प्रमुख ग्रंथ है जिसे सभी बौद्ध सम्प्रदाय (महायान, थेरवाद, बज्रयान, मूलसर्वास्तिवाद, नवयान आदि) मानते है। यह बौद्ध धर्म के प्राचीनतम ग्रंथ है जिसमें भगवान बुद्ध के उपदेश संग्रहीत है। यह ग्रंथ पालि भाषा में लिखा गया है और विभिन्न भाषाओं में अनुवादित है।

2. बौद्ध धर्म ग्रहण करनेवाली पहली महिला कौन थी?

व्याख्या: महाप्रजापती गौतमी एक महान भिक्खूणी है जिन्होंने अर्हत पद प्राप्त किया है। भिक्खूणी बनने वाली वह पहली महालाओं में से एक है।

3. बुद्ध ने निम्नलिखित में से किस स्थान पर महापरिनिर्वाण (मृत्यु) प्राप्त किया था?

व्याख्या: कसिया बाजार' नाम कुशीनगर में बदल गया है और उसके बाद 'कसिया बाजार' आधिकारिक तौर पर 'कुशीनगर' नाम के साथ नगर पालिका बन गया है। यह बौद्ध तीर्थस्थल है जहाँ गौतम बुद्ध का महापरिनिर्वाण हुआ था। कुशीनगर, राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर गोरखपुर से लगभग 50 किमी पूरब में स्थित है।

4. किस शासक ने बौद्धों के लिए विख्यात विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की?

व्याख्या: विक्रमशिला भारत का एक प्रसिद्ध शिक्षा-केन्द्र (विश्वविद्यालय) था। नालन्दा विश्वविद्यालय और विक्रमशिला दोनों पाल राजवंश के राज्यकाल में शिक्षा के लिए जगत्प्रसिद्ध थे। वर्तमान समय में बिहार के भागलपुर जिले का अन्तिचक गाँव वहीं है जहाँ विक्रमशिला थी। इसकी स्थापना 8वीं शताब्दी में पाल राजा धर्मपाल ने की थी। प्रसिद्ध पण्डित अतीश दीपंकर यहीं शिक्षण करते थे।

5. किसके द्वारा तृतीय बौद्ध संगीति को संरक्षण प्रदान किया था?

व्याख्या: तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन 250 /255 ईसापूर्व पाटलिपुत्र के अशोकराम नामक स्थान पर हुई थी। सम्भवतः यह संगीति सम्राट अशोक के संरक्षण में बुलाई गयी थी किन्तु अशोक के शिलालेखों में कहीं भी इसका उल्लेख नहीं मिलता।

6. बौद्ध ग्रंथ 'पिटकों' की रचना निम्नलिखित में से किस भाषा में की गई थी?
7. किस शासक के शासनकाल में नेपाल में बौद्ध धर्म का गमन हुआ था?
8. सांची क्यों विख्यात है?

व्याख्या: सांची भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन जिले, में बेतवा नदी के तट स्थित एक छोटा सा गांव है। यहां कई बौद्ध स्मारक हैं, जो तीसरी शताब्दी ई.पू. से बारहवीं शताब्दी के बीच के काल के हैं। यहाँ छोटे-बड़े अनेकों स्तूप हैं, जिनमें स्तूप संख्या 2 सबसे बड़ा है।

9. गौतम बुद्ध द्वारा अपने धर्म में दीक्षित किया जाने वाला अंतिम व्यक्ति निम्नलिखित में से कौन था?

व्याख्या: बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध थे। इन्हें एशिया का ज्योति पुंज कहा जाता है। ज्ञान प्राप्ति के पश्चात सिद्धार्थ बुद्ध के नाम से जाने गए वह स्थान बोधगया कहलाता है। बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश सारनाथ (ऋषि पतनम) में दिया जिसे बौद्ध ग्रंथो में धर्म चक्र प्रवर्तन कहा था। गौतम बुद्ध द्वारा दीक्षित किया जाने वाला अंतिम व्यक्ति सुबद्द था।

10. प्राचीनतम विश्वविद्यालय कौन था?

व्याख्या: यह प्राचीन दरबे में उच्च शिक्षा का सर्वाधिक महत्वपूर्ण और विख्यात केन्द्र था। महायान बौद्ध धर्म के इस शिक्षा-केन्द्र में हीनयान बौद्ध-धर्म के साथ ही अन्य धर्मों के तथा अनेक देशों के छात्र पढ़ते थे।

11. किस भाषा का ज्यादा प्रयोग बौद्धवाद के प्रचार के लिए किया गया है?
12. बोधिसत्व पद्मपाणी का चित्र सर्वाधिक प्रसिद्ध और प्राय: चित्रित चित्रकारी है , जो -

व्याख्या: अजंता गुफाएँ महाराष्ट्र, भारत में स्थित तकरीबन 29 चट्टानों को काटकर बना बौद्ध स्मारक गुफाएँ जो द्वितीय शताब्दी ई॰पू॰ के हैं। यहाँ बौद्ध धर्म से सम्बन्धित चित्रण एवम् शिल्पकारी के उत्कृष्ट नमूने मिलते हैं। इनके साथ ही सजीव चित्रण भी मिलते हैं। यह गुफाएँ अजंता नामक गाँव के सन्निकट ही स्थित है, जो कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में है। (निर्देशांक: 20° 30’ उ0 75° 40’ पू॰) अजंता गुफाएँ सन् 1983 से युनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित है।

13. मठ और स्तूप किस धर्म से संबंधित है?

व्याख्या: मठ और स्तूप बौद्ध धर्म से संबंधित है। बौद्ध मठ का अर्थ ऐसे संस्थानों से है जहाँ बौद्ध धर्म के गुरु अपने शिष्यों को शिक्षा, उपदेश इत्यादि प्रदान करते हैं। विश्व में बौद्ध धर्म के बहुत से तीर्थ स्थल हैं। इनमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार से हैं:- विहार, पगोडा, स्तूप, चैत्य, गुफा, बुद्ध मुर्ती एवं अन्य।

14. बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म दोनों के उपदेश किसके शासनकाल में दिए गए थे?
15. गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहां दिया था

व्याख्या: सारनाथ, काशी अथवा वाराणसी के 10 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित प्रमुख बौद्ध तीर्थस्थल है। ज्ञान प्राप्ति के पश्चात भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश यहीं दिया था जिसे 'धर्म चक्र प्रवर्तन' का नाम दिया जाता है और जो बौद्ध मत के प्रचार-प्रसार का आरंभ था। यह स्थान बौद्ध धर्म के चार प्रमुख तीर्थों में से एक है (अन्य तीन हैं: लुम्बिनी, बोधगया और कुशीनगर)। इसके साथ ही सारनाथ को जैन धर्म एवं हिन्दू धर्म में भी महत्व प्राप्त है।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.