बौद्ध धर्म से जुड़े महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन व्याख्या सहित। Buddhism Gk Quiz (Set-2)

बौद्ध धर्म से जुड़े महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन व्याख्या सहित। - Buddhism Gk Quiz (set-2).

बौद्ध धर्म

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 2)

16. गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था?

व्याख्या: गौतम बुद्ध (जन्म 563 ईसा पूर्व – निर्वाण 483 ईसा पूर्व) एक श्रमण थे जिनकी शिक्षाओं पर बौद्ध धर्म का प्रचलन हुआ। इनका जन्म लुंबिनी में 563 ईसा पूर्व इक्ष्वाकु वंशीय क्षत्रिय शाक्य कुल के राजा शुद्धोधन के घर में हुआ था।

17. बोधगया स्थित है

व्याख्या: बोधगया में बोधि पेड़़ के नीचे तपस्या कर रहे भगवान गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। बोधगया बिहार राज्य में है।

18. जातक किसका ग्रंथ है?

व्याख्या: जातक बौद्ध धर्म का ग्रन्थ है।
जातक या जातक पालि या जातक कथाएं बौद्ध ग्रंथ त्रिपिटक का सुत्तपिटक अंतर्गत खुद्दकनिकाय का 10वां भाग है। इन कथाओं में भगवान बुद्ध के पूर्व जन्मों की कथायें हैं।

19. सिद्धार्थ (बुद्ध) को ज्ञान प्राप्ति कहाँ हुई थी?

व्याख्या: वर्षों की कठोर साधना के पश्चात बोध गया (बिहार) में बोधि वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और वे सिद्धार्थ गौतम से बुद्ध बन गए।

20. सारनाथ में बुद्ध का प्रथम प्रवचन कहलाता है
21. बौद्ध धर्म ने समाज के निम्न वर्गों पर महत्त्वपूर्ण प्रभाव डाला?
22. बुद्ध के गृहत्याग का प्रतीक है

व्याख्या: बुद्ध के गृहत्याग का प्रतीक घोडा है। बुद्ध के जीवन से जुड़े प्रतीक-

  • हाथी - बुद्ध के गर्भ में आने का प्रतीक
  • कमल - जन्म का प्रतीक
  • सांड - यौवन का प्रतीक
  • घोड़ा - गृह-त्याग का प्रतीक
  • पीपल - ज्ञान का प्रतीक
  • शेर - समृद्धि का प्रतीक
  • पदचिन्ह - निर्वाण का प्रतीक
  • स्तूप - मृत्यु का प्रतीक
23. गौतम बुद्ध द्वारा भिक्षुणी संघ की स्थापना कहाँ की गयी थी?
24. सर्वप्रथम शून्यवाद (शून्यता का सिद्धान्त) का प्रतिपादन करनेवाले बौद्ध दार्शनिक का नाम है

व्याख्या: शून्यवाद या शून्यता बौद्धों की महायान शाखा माध्यमिक नामक विभाग का मत या सिद्धान्त है जिसमें संसार को शून्य और उसके सब पदार्थों को सत्ताहीन माना जाता है।
नागार्जुन की दृष्टि में मूल तत्व शून्य के अतिरिक्त अन्य कुछ नहीं है। ध्यान देने की बात यह है कि यह शून्य कोई निषेधात्मक वस्तु नहीं है जिसका अपलाप किया जा सके।

25. किसे 'एशिया की रोशनी' (The light of Asia) कहा जाता है?

व्याख्या: एशिया की रोशनी' (The light of Asia) महात्मा बुद्ध को कहा जाता है।

26. नागार्जुन कौन थे?

व्याख्या: नागार्जुन (बौद्धदर्शन) शून्यवाद के प्रतिष्ठापक तथा माध्यमिक मत के पुरस्कारक प्रख्यात बौद्ध आचार्य थे। युवान् च्वाङू के यात्राविवरण से पता चलता है कि ये महाकौशल के अंतर्गत विदर्भ देश (आधुनिक बरार) में उत्पन्न हुए थे।

27. कनिष्क के शासनकाल में चतुर्थ बौद्ध संगीति / सभा किस नगर में आयोजित की गई थी?

व्याख्या: चतुर्थ बौद्ध संगीति दो भिन्न बौद्ध संगीति बैठकों का नाम है। पहली श्रीलंका में प्रथम ईशा पूर्व हुई थी। चतुर्थ बौद्ध संगीति में थेरवाद त्रिपिटक को ताड़ के पतों पर लिखा गया। यह संगीति कश्मीर के कुण्डलवं में कनिष्क के काल में हुई थी। दूसरी सर्वास्तिवाद विद्यालय, कश्मीर में पहली शताब्दी में हुई।

28. तृतीय बौद्ध संगीति कहाँ आयोजित हुई?

व्याख्या: तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन 249 ई.पू. में सम्राट अशोक के शासनकाल में पाटलीपुत्र में किया गया था। इस बौद्ध संगीति की अध्यक्षता तिस्स ने की थी। इसी संगीति में 'अभिधम्मपिटक' की रचना हुई और बौद्ध भिक्षुओं को विभिन्न देशों में भेजा गया। इनमें अशोक के पुत्र महेंद्र एवं पुत्री संघमित्रा को श्रीलंका भेजा गया था।

29. अशोक के शासन काल में बौद्ध संगीति किस नगर में आयोजित की गई थी?

व्याख्या: तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन 249 ई.पू. में सम्राट अशोक के शासनकाल में पाटलीपुत्र में किया गया था। इस बौद्ध संगीति की अध्यक्षता तिस्स ने की थी। इसी संगीति में 'अभिधम्मपिटक' की रचना हुई और बौद्ध भिक्षुओं को विभिन्न देशों में भेजा गया। इनमें अशोक के पुत्र महेंद्र एवं पुत्री संघमित्रा को श्रीलंका भेजा गया था।

Q_30. गौतम बुद्ध ने अपनी मृत्यु के उपरांत बौद्ध संघ के नेतृत्व के लिए किसे नामित किया था?

व्याख्या: गौतम बुद्ध ने अपनी मृत्यु के उपरांत बौद्ध संघ के नेतृत्व के लिए किसी को भी नामित नहीं किया था।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.