मौर्योत्तर काल से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या | Mauryottar Period Gk Quiz (set-1)

मौर्योत्तर काल से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या | Mauryottar Period Gk Quiz (set-1).

मौर्योत्तर काल

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 1)

1. अंतिम मौर्य सम्राट वृहद्रथ की हत्या कर किसने शुंग वंश की स्थापना 185 ई०पू० में की?

व्याख्या: 185 ई.पू. में पुष्यमित्र शुंग ने अंतिम मौर्य सम्राट वृहद्रथ की हत्या कर शुंग वंश की स्थापना की। पुष्यमित्र शुंग मौर्य सेना का सेनापति था। शुंगवंश ने लगभग 112 वर्षों तक शासन किया।

2. पुष्यमित्र शुंग मौर्य सम्राट वृहद्रथ की राजकीय सेना में किस पद पर आसीन था?

व्याख्या: पुष्यमित्र शुंग मौर्य सेना का सेनापति था। शुंगवंश ने लगभग 112 वर्षों तक शासन किया।

3. कण्व/काण्व वंश का संस्थापक कौन था?

व्याख्या: कण्व वंश का संस्थापक वसुदेव था। वसुदेव ने 75 ई. पू. में देवभूति (शुंग वंश का अंतिम शासक) की हत्या करके कण्व वंश की स्थापना की।

4. सातवाहन/आन्ध्र सातवाहन वंश का संस्थापक कौन था?

व्याख्या: आंध्र सातवाहन वंश का संस्थापक था। सिमुक भारत के इतिहास में प्रसिद्ध 'सातवाहन राजवंश' का संस्थापक था। पुराणों के अनुसार सिमुक ने कण्व वंश के अन्तिम राजा सुशर्मा को मार कर मगध के राजसिंहासन पर अपना अधिकार स्थापित किया था।

5. सातवाहनों ने पहले स्थानीय अधिकारियों के रूप में काम किया था

व्याख्या: सातवाहनों ने पहले स्थानीय अधिकारियों के रूप में मौर्यों के अधीन काम किया था

6. निम्नलिखित में से वह महानतम कुषाण नेता कौन था, जो बौद्ध बन गया था

व्याख्या: कनिष्क प्रथम या कनिष्क , द्वितीय शताब्दी (78 ईसा पूर्व से 44 ई.) में कुषाण राजवंंश के भारत का एक महान् सम्राट थे। यह अपने सैन्य, राजनैतिक एवं आध्यात्मिक उपलब्धियों तथा कौशल हेतु प्रख्यात थे। इस सम्राट को भारतीय इतिहास एवं मध्य एशिया के इतिहास में अपनी विजय, धार्मिक प्रवृत्ति, साहित्य तथा कला का प्रेमी होने के नाते विशेष स्थान मिलता है।

7. कुषाण काल के दौरान मूर्तिकला की गांधार शैली निम्नलिखित में से किसका मिश्रण है?

व्याख्या: गांधार शैली (इंडो-ग्रीक) का विकास सर्वाधिक कुषाणों के समय हुआ। गांधार इसका केन्द्र था। सर्वप्रथम गांधार कला में ही बुद्ध की मूर्तियों का निर्माण हुआ माना जाता है। इसमें ग्रीक देवता अपोलों के समान ही बुद्ध की मूर्तियाँ बनीं। सुगठित देहयष्टि, घुंघराले बाल तथा पारदर्शी वस्त्र इस कला की विशेषताएं थीं।

8. कनिष्क की राजधानी थी

व्याख्या: कनिष्क की मुख्य राजधानी पेशावर (वर्तमान में पाकिस्तान, तत्कालीन भारत के) गाँधार प्रान्त के नगर पुरुषपुर में थी। इसके अलावा दो अन्य बड़ी राजधानियां प्राचीन कपिशा में भी थीं।

9. पुरुषपुर निम्नलिखित में से किसका दूसरा नाम है?

व्याख्या: पुरुषपुर आधुनिक पेशावर का प्राचीन नाम है।
प्राचीन समय में पेशावर का नाम 'पुरुषपुर' हुआ करता था।
ऐतिहासिक परम्परा के अनुसार सम्राट कनिष्क ने 'पुरुषपुर' को द्वितीय शती ई. में बसाया था और सर्वप्रथम कनिष्क के बृहत साम्राज्य की राजधानी बनने का सौभाग्य भी इसी नगर को प्राप्त हुआ था।

पुरुषपुर प्राचीन समय में गाँधार मूर्तिकला का मुख्य और ख्याति प्राप्त केन्द्र माना जाता था।
तृतीय बौद्ध संगीति कनिष्क के शासन काल में पुरुषपुर में ही हुई थी। जबकि कुछ विद्वानों के मत में यह बौद्ध संगीति कुंडलवन, कश्मीर में हुई थी।

10. चरक किसके राज-चिकित्सक थे?

व्याख्या: चरक एक महर्षि एवं आयुर्वेद विशारद के रूप में विख्यात हैं। वे कुषाण राज्य के कनिष्क प्रथम के राजवैद्य थे। इनके द्वारा रचित चरक संहिता एक प्रसिद्ध आयुर्वेद ग्रन्थ है।

11. तक्षशिला के प्रसिद्ध स्थल होने का कारण था?

व्याख्या: तक्षशिला प्राचीन भारत में गांधार देश की राजधानी और शिक्षा का प्रमुख केन्द्र था। यहाँ का विश्वविद्यालय विश्व के प्राचीनतम विश्वविद्यालयों में शामिल है। गांधार कला एक प्रसिद्ध प्राचीन भारतीय कला है। इस कला का उल्लेख वैदिक तथा बाद के संस्कृत साहित्य में मिलता है।

12. भारत में सर्वप्रथम स्वर्ण मुद्राएँ किसने चलाई?
13. किस संग्रहालय में कुषाणकालीन मूर्तियों का संग्रह अधिक मात्रा में है?

व्याख्या: राजकीय संग्रहालय मथुरा उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा ज़िले के मुख्यालय मथुरा में स्थित है। ये राजकीय संग्रहालय देश के अनेक संग्रहालयों में बंट चुका है। भारतीय कला को मथुरा की यह विशेष देन है। भारतीय कला के इतिहास में यहीं पर सर्वप्रथम हमें शासकों की लेखों से अंकित मानवीय आकारों में बनी प्रतिमाएं दिखलाई पड़ती हैं। कुषाण सम्राट वेमकटफिश, कनिष्क एवं पूर्ववर्ती शासक चष्टन की मूर्तियां माँट नामक स्थान से पहले ही मिल चुकी हैं।

14. निम्नलिखित में किसने सोने के सर्वाधिक शुद्ध सिक्के जारी किए?

व्याख्या: शुद्ध सोने के सिक्के सबसे पहले कुषाण शासक कनिष्क द्वारा चलाये गए।

15. सातवाहनों के समय में मुद्रा सर्वाधिक किस धातु के बने?

व्याख्या: सीसे का सिक्का चलाने वाला पहला वंश सातवाहन वंश था, और वह सीसे का सिक्का रोम से लाया जाता था।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.