सोलह महाजनपद से जुड़े महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन | Gk quiz (set-1)

सोलह महाजनपद से जुड़े महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन व्याख्या सहित। -Buddhism Gk Quiz (set-1).

सोलह महाजनपद

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 1)

1. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
सूची-I (महाजनपद)
  1. गंधार
  2. शूरसेन
  3. वत्स
  4. कोशल
सूची-II (राजधानी)
  1. मथुरा
  2. कोशाम्बी
  3. श्रावस्ती
  4. तक्षशिला

व्याख्या: गांधार प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों में से एक था। इस प्रदेश का मुख्य केन्द्र आधुनिक पेशावर और आसपास के इलाके थे। इस महाजनपद के प्रमुख नगर थे - पुरुषपुर (आधुनिक पेशावर) तथा तक्षशिला इसकी राजधानी थी।

शूरसेन की राजधानी मथुरा थी। बौद्ध ग्रंथों के अनुसार अवंति पुत्र यहाँ का राजा था।

वत्स या वंश या बत्स या बंश प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों में से एक था। यह आधुनिक इलाहाबाद के आसपास केन्द्रित था। उत्तरपूर्व में यमुना की तटवर्ती भूमि इसमें सम्मिलित थी। इलाहाबाद से 30 मील दूर कौशाम्बी इसकी राजधानी थी।

कोशल(कोसल) प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों में से एक था। इसका क्षेत्र आधुनिक गोरखपुर के पास था। इसकी प्रथम राजधानी साकेत (अयोध्या) और द्वितीय राजधानी श्रावस्ती थी।

2. हर्यक वंश के किस शासक को 'कुणिक' कहा जाता था?

व्याख्या: अजातशत्रु (492-460 ई. पू.)- बिम्बिसार के बाद अजातशत्रु मगध के सिंहासन पर बैठा। इसके बचपन का नाम कुणिक था। भगवान बुद्ध के विरोधी देवदत्त के उकसाने पर इन्होने अपने पिता की हत्या कर गद्दी पर बैठा। अजातशत्रु ने अपने पिता के साम्राज्य विस्तार की नीति को चरमोत्कर्ष तक पहुँचाया।

3. किस शासक ने गंगा एवं सोन नदियों के संगम पर पाटलिपुत्र नामक नगर की स्थापना की?

व्याख्या: पाटलिपुत्र भारत के राज्य बिहार बिहार की राजधानी पटना का पुराना नाम है इस नगर की स्थापना 2000 साल पहले हुई थी इस शहर को पुराने समय से ही प्रमुख नगरों में गिना जाता था। पाटलिपुत्र नगर की स्थापना सम्राट अजातशत्रु के उत्तराधिकारी “उदयिन” ने अपनी राजधानी को राजगिरा से पाटलिपुत्र स्थानांतरित करने के लिए की थी।

4. शिशुनाग वंश का वह कौन सा शासक था, जिसके समय में वैशाली में द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन किया गया, उसे 'काकवर्ण' के नाम से भी जाना जाता है?

व्याख्या: कालाशोक- यह शिशुनाग का पुत्र था जो शिशुनाग के 394 ई. पू. मृत्यु के बाद मगध का शासक बना। महावंश में इसे कालाशोक तथा पुराणों में काकवर्ण कहा गया है। इसने 28 वर्षों तक शासन किया। कालाशोक के काल को प्रमुखत: दो महत्त्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है- वैशाली में दूसरी 'बौद्ध संगीति' का आयोजन (आधुनिक पटना) में मगध की राजधानी का स्थानान्तरण।

5. 323 ई०पू० में सिकंदर महानु की मृत्यु हुई थी?

व्याख्या: सिकन्दर को वापस लौटते समय अनेक गणराज्यों के विरोध का सामना करना पड़ा। जिसमें सबसे प्रबल विरोध मालवा तथा क्षुद्रक गणों का था। इस युद्ध में सिकन्दर घायल हो गया फिर भी मालव नरेश पराजित हो गये। सिकन्दर ने यहाँ भीषण नर संघार करवाया। वापस लौटते समय रास्ते में 323 ईसा पूर्व में बेबीलोन में सिकन्दर की मृत्यु हो गयी।

6. अभिलेखीय साक्ष्य से प्रकट होता है कि नंद राजा के आदेश से एक नहर खोदी गई थी -

व्याख्या: हाथीगुम्फा अभिलेख, जो खारवेल के राज्य का इतिहास जानने का एकमात्र स्रोत है, के अनुसार अभिलेख लिखने के 300 वर्ष पूर्व लगभग 344 ई. पू. मगध नरेश वंश के महापद्मनंद ने कलिंग पर आक्रमण करके जिनसेन की मूर्ति उखड़वा लिया था और इसके साथ ही वहां एक नहर खोदने का आदेश दिया। अभिलेख की छठी पंक्ति में कहा गया है कि खारवेल ने तनसुलि से एक नहर का विस्तार अपनी राजधानी तक किया था।

7. पहला ईरानी शासक जिसने भारत के कुछ भाग को अपने अधीन किया था -

व्याख्या: पहला ईरानी शासक डेरियस था जिसने भारत के कुछ भाग को अपने अधीन किया था। दारा प्रथम या डेरियस प्रथम प्राचीन ईरान के हख़ामनी वंश का प्रसिद्ध शासक था जिसे इतिहास में धार्मिक सहिष्णुता तथा अपने शिलालेखों के लिए जाना जाता है। वह फ़ारसी साम्राज्य के संस्थापक कुरोश (साइरस) के बाद हख़ामनी वंश का सबसे प्रभावशाली शासक माना जाता है। उसके शासन काल में हख़ामनी साम्राज्य मिस्र से सिन्धु नदी तक फैल गया था। उसने यूनान पर कब्जा किया और उत्तर में शकों से भी युद्ध लड़ा। उसने इतने बड़े साम्राज्य में एक समान मुद्रा चलाई और आरामाईक को राजभाषा करार दिया।

8. मगध के राजा अजातशत्रु का किस गणराज्य के साथ युद्ध रहा?

व्याख्या: बिंबिसार ने मगध का विस्तार पूर्वी राज्यों में किया था, इसलिए अजातशत्रु ने अपना ध्यान उत्तर और पश्चिम पर केंद्रित किया। उसने कोसल एवं पश्चिम में काशी को अपने राज्य में मिला लिया। वृजी संघ के साथ युद्ध के वर्णन में 'महाशिला कंटक' नाम के हथियार का वर्णन मिलता है जो एक बड़े आकर का यन्त्र था, इसमें बड़े बड़े पत्थरों को उछलकर मार जाता था। इसके अलावा 'रथ मुशल' का भी उपयोग किया गया। 'रथ मुशल' में चाकू और पैने किनारे लगे रहते थे, सारथी के लिए सुरक्षित स्थान होता था, जहाँ बैठकर वह रथ को हांककर शत्रुओं पर हमला करता था।

9. वज्जि संघ के विरुद्ध मगध राज्य के किस शासक ने प्रथम बार 'रथमूसल' (एक ऐसा रथ जिसमें गदा जैसा हथियार जुड़ा था) तथा 'महाशिलाकण्टक' (पत्थर फेंकनेवाला एक युद्ध यंत्र) नामक गुप्त हथियारों का प्रयोग किया?

व्याख्या: बिंबिसार ने मगध का विस्तार पूर्वी राज्यों में किया था, इसलिए अजातशत्रु ने अपना ध्यान उत्तर और पश्चिम पर केंद्रित किया। उसने कोसल एवं पश्चिम में काशी को अपने राज्य में मिला लिया। वृजी संघ के साथ युद्ध के वर्णन में 'महाशिला कंटक' नाम के हथियार का वर्णन मिलता है जो एक बड़े आकर का यन्त्र था, इसमें बड़े बड़े पत्थरों को उछलकर मार जाता था। इसके अलावा 'रथ मुशल' का भी उपयोग किया गया। 'रथ मुशल' में चाकू और पैने किनारे लगे रहते थे, सारथी के लिए सुरक्षित स्थान होता था, जहाँ बैठकर वह रथ को हांककर शत्रुओं पर हमला करता था।

10. नंद वंश का अंतिम सम्राट् कौन था?
11. 'गृहपति' का अर्थ
12. मगध के किस प्रारंभिक शासक ने राज्यारोहण के लिए अपने पिता की हत्या की एवं इसी कारणवश अपने पुत्र द्वारा मारा गया?

व्याख्या: अजातशत्रु (लगभग 493 ई. पू.) मगध का एक प्रतापी सम्राट और बिंबिसार का पुत्र जिसने पिता को मारकर राज्य प्राप्त किया

13. विश्व का पहला गणतन्त्र वैशाली में किसके द्वारा स्थापित किया गया था?

व्याख्या: छठी शताब्दी ई.पू. की बौद्ध रचनाओं तथा अधिकांश इतिहासकारों के अनुसार बुद्धकालीन भारतीय राजनीतिक समाज में 10 गणराज्य थे तथा वज्जि संघ उनमें से एक प्रतिष्ठित गणराज्य था। गंगा के उत्तर में वर्तमान तिरहुत प्रांडल में स्थित वज्जि संघ के सम्भवतः आठ सदस्य थे। इसमें आधुनिक बिहार के मुजफ्फरपुर, चम्पारण, दरभंगा एवं सारण जिले के भाग शामिल थे तथा इसकी सीमाएँ नेपाल के तराई तक विस्तृत थीं। वज्जि संघ की राजधानी वैशाली थी। वज्जि संघ का सबसे प्रबल सदस्य लिच्छवी राज्य था, जिसके शासक क्षत्रिय थे। कौटिल्य ने लिच्छवी राज्य का उल्लेख ‘राजशब्दोपजीवी संघ’ के रूप में किया है।

14. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
सूची-I (महाजनपद)
  1. कुरु
  2. पांचाल
  3. कोशल
  4. वत्स
सूची-II (राजधानी)
  1. साकेत
  2. कोशाम्बी
  3. अधिच्छत्र
  4. इंद्रप्रस्थ

व्याख्या: कुरु आधुनिक हरियाणा तथा दिल्ली का यमुना नदी के पश्चिम वाला अंश शामिल था। इसकी राजधानी आधुनिक इन्द्रप्रस्थ (दिल्ली) थी। जैनों के उत्तराध्ययनसूत्र में यहाँ के इक्ष्वाकु नामक राजा का उल्लेख मिलता है।

पांचाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश। पांचाल की दो शाखाये थी- उत्तरी और दक्षणि। उत्तरी पांचाल की राजधानी अहिच्छत्र और दक्षणि पांचाल की काम्पिल्य थी।मध्य दोआब क्षेत्र (बदायु फरूखाबाद ) चुलानी ब्रह्मदत्त पांचाल देश का एक महान शासक था।

कोशल उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिला, गोंडा और बहराइच के क्षेत्र शामिल थे। इसकी प्रथम राजधानी अयोध्या थी। द्वितीय राजधानी श्रावस्ती थी। कोशल के एक राजा कंश को पालिग्रंथों में 'बारानसिग्गहो' कहा गया है। उसी ने काशी को जीत कर कोशल में मिला लिया था। कोशल देश के राजा प्रसेनजित थे।

वत्स उत्तर प्रदेश के प्रयाग (आधुनिक प्रयागराज) के आस-पास केन्द्रित था। पुराणों के अनुसार, राजा निचक्षु ने यमुना नदी के तट पर अपने राज्यवंश की स्थापना तब की थी जब हस्तिनापुर राज्य का पतन हो गया था। इसकी राजधानी कौशाम्बी थी।

15. सिकंदर महान् (Alexander the Great) एवं पोरस / पुरु की सेनाओं ने निम्नलिखित में से किस नदी के आमने-सामने वाले तटों पर पड़ाव डाला हुआ था?

व्याख्या: झेलम नदी के किनारे सिकंदर को पंजाब के राजा पोरस का सामना करना पड़ा। सिकंदर ने पोरस को पराजित कर दिया, मगर उसके साहस से प्रभावित होकर उस का राज्य वापस कर दिया तथा पोरस सिकंदर का सहयोगी बन गया।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.