बौद्ध धर्म से जुड़े महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन व्याख्या सहित। Buddhism Gk Quiz (Set-5)

बौद्ध धर्म से जुड़े महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन व्याख्या सहित। -Buddhism Gk Quiz (set-5).

बौद्ध धर्म

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 5)

61. निम्न में से कौन-से धर्म पुनर्जन्म में विश्वास करते हैं?
  1. हिन्दू धर्म
  2. बौद्ध धर्म
  3. जैन धर्म

व्याख्या: हिन्दू धर्म की भांति जैन धर्म और बौद्ध धर्म भी कर्म और पुनर्जन्म में विशवास करते है।

62. बौद्ध संगीतियों के चार आयोजकों का सही क्रम क्या हैं?

व्याख्या: प्रथम बौद्ध संगीति अजातशत्रु के शासनकाल में राजगृह स्थित सप्तपर्णी गुफा में 483 ई. पू. में सम्पन्न हुई थी। इसकी अध्यक्षता महाकस्सप न की थी। उद्देश्य – बुद्ध के उपदेशों को दो पिटकों विनय पिटक तथा सुत्त पिटक में संकलित किया गया।

द्वितीय बौद्ध संगीति कालाशोक (शिशुनाग वंश) के शासनकाल में वैशाली में 383 ई. पू. में सम्पन्न हुई थी। इसकी अध्यक्षता साबकमीर (सर्वकामनी) न की थी। अनुशासन को लेकर मतभेद के समाधान के लिए बौद्ध धर्म स्थापित एवं महासांघिक दो भागों में बँट गया।

तृतीय बौद्ध संगीति पाटलिपुत्र में 251 ई.पू. में सम्पन्न हुई थी। इसकी अध्यक्षता मोग्गलिपुत्ततिस्स ने अशोक (मौर्यवंश) के शासन काल में की थी। इसमें संघ भेद के विरुद्ध कठोर नियमों का प्रतिपादन करके बौद्ध धर्म को स्थायित्व प्रदान करने का प्रयत्न किया गया। धर्म ग्रन्थों का अंतिम रूप से सम्पादन किया गया तथा तीसरा पिटक अभिधम्मपिटक जोङा गया।

चतुर्थ बौद्ध संगीति कश्मीर के कुण्डलवन में वसुमित्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें उपाध्यक्ष अश्वघोष थे। चतुर्थ बौद्ध संगीति कनिष्क (कुषाण वंश) के काल में हुई। बौद्ध धर्म का दो सम्प्रदायों हीनयान एवं महायान में विभाजन।

63. निम्न में से कौन एक त्रिपिटक का अंग नहीं है?

व्याख्या: पिटक को तीन भागों में विभाजित किया गया है, विनयपिटक, सुत्तपिटक और अभिधम्म पिटक। इसका विस्तार इस प्रकार है- त्रिपिटक में 17 ग्रंथो का समावेश है। अत: जातक त्रिपिटक का अंग नहीं है।

64. बुद्ध ने अपने जीवन की अंतिम वर्ष ऋतू कहाँ बिताई थी?

व्याख्या: महात्मा बुद्ध ने अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में हिरण्यवती नदी के तट पर स्थित कुशीनारा (वर्तमान में कुशीनगर) पहुंचे) जहाँ उन्होंने अपने जीवन की अंतिम वर्षा ऋतू बिताई। यहीं पर 483 ई. पू. में 80 वर्ष की अवस्था में बुद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया।

65. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:
सूची-I
  1. शोद्धोधन
  2. महामाया
  3. महाप्रजापति गौतमी
  4. यशोधरा
सूची-II
  1. बुद्ध का पिता
  2. बुद्ध की माता
  3. बुद्ध की मौसी व विमाता
  4. बुद्ध की पत्नी

व्याख्या:

  1. महामाया - गौतम बुद्ध की माँ
  2. राहुल - गौतम बुद्ध का पुत्र
  3. चन्ना - बुद्ध का सारथी
  4. चुन्द सुनार - जिसका दिया मांस खाने से बुद्ध की मृत्यु हुई
  5. कन्ध्क - बुद्ध का प्रिय घोड़ा
  6. सुजाता - कृषक बाला, जिसकी दी गई खीर बुद्ध ने खाई
  7. प्रजापति गौतमी - बुद्ध की मौसी, प्रथम बौद्ध भिक्षुणी
  8. अलार कलाम - जिससे बुद्ध ने योग एवं उपनिषद की शिक्षा ली
  9. सुभद्द - जिसे बुद्ध ने अपना अंतिम उपदेश दिया
  10. देवदत - बुद्ध का चचेरा भाई
  11. अश्वत्थ - वह पीपल का वृक्ष जिसके नीचे बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ
  12. स्तूप - महापरिनिर्वान के प्रतीक
  13. वैशाली - वहां बुद्ध का अंतिम वर्षा काल बीता था
  14. सालवृक्ष - जिसके नीचे बुद्ध की मृत्यु हुई
  15. शुद्धोधन - बुद्ध के पिता एवं शाक्य कुल के मुखिया
  16. यशोधरा - बुद्ध की पत्नी।
66. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:
सूची-I
  1. चन्ना
  2. कंठक
  3. आलार कलाम व रुद्रक रामपुत्र
  4. निरंजना
सूची-II
  1. बुद्ध का सारथी
  2. बुद्ध का प्रिय घोडा
  3. बुद्ध के प्रथम गुरुद्वय
  4. नदी जिसके तट पर बुद्ध ने संबोधि प्राप्त की
67. कौन सुमेलित नहीं है?

व्याख्या: राहुल गौतम बुद्ध का पुत्र था। देवदत - बुद्ध का चचेरा भाई

68. महात्मा बुद्ध किस क्षत्रिय कुल के थे?

व्याख्या: इनका जन्म लुंबिनी में 563 ईसा पूर्व इक्ष्वाकु वंशीय क्षत्रिय शाक्य कुल के राजा शुद्धोधन के घर में हुआ था।

69. कौन सुमेलित नहीं है
70. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
सूची-I
  1. महाभीनिष्क्रमण
  2. सम्बोधि
  3. धर्मचक्रप्रवर्तन
  4. महापरीनिर्वाण
सूची-II
  1. गृहत्याग की घटना
  2. ज्ञान-प्राप्ति की घटना
  3. सारनाथ में प्रथम उपदेश
  4. मृत्यु की घटना
71. बुद्ध में वैराग्य भावना किन 4 दृश्यों के कारण बलवती हुई ?

व्याख्या: गौतम बुद्ध का मूल नाम 'सिद्धार्थ' था। वे राजा शुद्धोदन और महामाया के पुत्र थे। शुद्धोदन ने सिद्धार्थ को चक्रवर्ती सम्राट बनाना चाहा, उसमें क्षत्रियोचित गुण उत्पन्न करने के लिये समुचित शिक्षा आदि का प्रबंध भी किया, किंतु सिद्धार्थ सदा किसी चिंता में डूबे दिखाई देते थे। अंत में पिता ने उन्हें विवाह बंधन में बांध दिया। एक दिन जब सिद्धार्थ रथ पर भ्रमण के लिये निकले तो उन्होंने मार्ग में जो कुछ भी देखा, उसने उनके जीवन की दिशा ही बदल डाली। एक बार एक दुर्बल वृद्ध व्यक्ति को, एक बार एक रोगी को और एक बार एक शव को देख कर वे संसार से और भी अधिक विरक्त तथा उदासीन हो गये। एक अन्य अवसर पर उन्होंने प्रसन्नचित्त संन्यासी को देखा। उसके चेहरे पर शांति और तेज़ की अपूर्व चमक विराजमान थी। इस दृश्य को देखकर सिद्धार्थ अत्यधिक प्रभावित हुए और उनके मन में वैराग्य की भावना बलवती हो उठी।

72. बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश कहाँ दिए?

व्याख्या: बुद्ध के सर्वाधिक शिष्य कोसल राज्य में थे तथा यहाँ की राजधानी श्रास्वती में ही उन्होंने सर्वाधिक उपदेश दिए थे।

73. अशोकराम विहार निम्नलिखित में किस स्थान पर स्थित था?

व्याख्या: तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन 251 ई. पू. पाटलिपुत्र के अशोक राम विहार नाम स्थान पर मोग्गलिपूतनीरस की अध्यक्षता में अशोक के शासनकाल में हुआ था।

74. नयनार कौन थे?

व्याख्या: हिन्दू धर्म में नयनार भगवान शिव के भक्त सन्त थे। इनका उद्भव मध्यकाल में मुख्यतः दक्षिण भारत के तमिलनाडु में हुआ था।

75. बौद्ध धर्म के त्रिरत्न में शामिल नहीं है

व्याख्या: त्रिरत्न (तीन रत्न) बौद्ध धर्म के सबसे महत्त्वपूर्ण अंग हैं। इन त्रिरत्नों पर ही बौद्ध धर्म आधारित हैं।
त्रिरत्न - बुद्ध, धम्म और संघ


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.