मौर्य काल या मौर्य सम्राज्य से ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या | Maurya Empire GK Quiz (Set-1)

मौर्य काल या मौर्य सम्राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन व्याख्या सहित। -Maurya Empire Gk Quiz (set-1).

मौर्य सम्राज्य

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 1)

1. चाणक्य का अन्य नाम था

व्याख्या: विष्णुगुप्त - चाणक्य का अन्य नाम।
चाणक्य (अनुमानतः ईसापूर्व 375 - ईसापूर्व 283) चन्द्रगुप्त मौर्य के महामंत्री थे। वे 'कौटिल्य' नाम से भी विख्यात हैं। वे तक्षशिला विश्वविद्यालय के आचार्य थे। उन्होंने नंदवंश का नाश करके चन्द्रगुप्त मौर्य को राजा बनाया।

2. निम्नलिखित में से किसकी तुलना मैकियावेली के 'प्रिंस' से की जाती है?

व्याख्या: अर्थशास्त्र, कौटिल्य या चाणक्य (चौथी शती ईसापूर्व) द्वारा रचित संस्कृत का एक ग्रन्थ है। इसमें राज्यव्यवस्था, कृषि, न्याय एवं राजनीति आदि के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया है। अपने तरह का (राज्य-प्रबन्धन विषयक) यह प्राचीनतम ग्रन्थ है। इसकी शैली उपदेशात्मक और सलाहात्मक (instructional) है।

3. वह शासक कौन था जिसने राजसिंहासन पर बैठने के लिए अपने बड़े भाई सुसीम की हत्या की थी?

व्याख्या: सुशीम से तंग आ चुके लोगों ने अशोक को राजसिंहासन हथिया लेने के लिए प्रोत्साहित किया, क्योंकि सम्राट बिन्दुसार वृद्ध तथा रुग्ण हो चले थे। जब वह आश्रम में थे तब उनको खबर मिली की उनकी माँ को उनके सौतेले भाईयों ने मार डाला, तब उन्होने महल में जाकर अपने सारे सौतेले भाईयों की हत्या कर दी और सम्राट बने।

4. निम्नलिखित में सम्राट अशोक की वह पत्नी कौन थी जिसने उसको प्रभावित किया था?

व्याख्या: कहा जाता है कि रानी कौर्वकि एक मछुवारन थीं जो बाद में सम्राट अशोक की पत्नी बनीं। उन्होंने बौद्ध धर्म को अपनाया तथा अशोक की दूसरी पत्नी बनीं। अशोक के लघु शिलालेखों में से एक रानी शिलालेख से वह अमर हो गयीं। इस शिलालेख के अनुसार वह अशोक की दूसरी पत्नी तथा तिवला की माँ थीं।

5. अशोक ने अपने सभी अभिलेखों में एकरुपता से किस प्राकृत का प्रयोग किया है

व्याख्या: मागधी उस प्राकृत का नाम है जो प्राचीन काल में मगध (दक्षिण बिहार) प्रदेश में प्रचलित थी। इस भाषा के उल्लेख महावीर और बुद्ध के काल से मिलते हैं। जैन आगमों के अनुसार तीर्थकर महावीर का उपदेश इसी भाषा अथवा उसी के रूपांतर अर्धमागधी प्राकृत में होता था। पालि त्रिपिटक में भी भगवान्‌ बुद्ध के उपदेशों की भाषा को मागधी कहा गया है। सम्राट अशोक की पूर्वीय प्रदेशवर्ती कालसी और जौगढ़ की धर्मलिपियों में पूर्वोक्त तीन लक्षणों में से प्रथम और तृतीय ये दो लक्षण प्रचुरता से पाए जाते हैं, किंतु दूसरा नहीं।

6. बिन्दुसार ने विद्रोहियों को कुचलने के लिए अशोक को कहाँ भेजा था?

व्याख्या: अशोक का ज्येष्ठ भाई सुशीम उस समय तक्षशिला का प्रान्तपाल था। तक्षशिला में भारतीय-यूनानी मूल के बहुत लोग रहते थे। इससे वह क्षेत्र विद्रोह के लिए उपयुक्त था। सुशीम के अकुशल प्रशासन के कारण भी उस क्षेत्र में विद्रोह पनप उठा। राजा बिन्दुसार ने सुशीम के कहने पर राजकुमार अशोक को विद्रोह के दमन के लिए वहाँ भेजा।

7. निम्नलिखित में से वह व्यक्ति कौन है जिसका नाम 'देवान पियादशी' भी था?

व्याख्या: चक्रवर्ती सम्राट अशोक (ईसा पूर्व 304 से ईसा पूर्व 232) विश्वप्रसिद्ध एवं शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे। सम्राट अशोक का पूरा नाम देवानांप्रिय अशोक मौर्य (राजा प्रियदर्शी देवताओं का प्रिय) था। उनका राजकाल ईसा पूर्व 269 सेo, 232 प्राचीन भारत में था। मौर्य राजवंश के चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने अखंड भारत पर राज्य किया है तथा उनका मौर्य साम्राज्य उत्तर में हिंदुकुश की श्रेणियों से लेकर दक्षिण में गोदावरी नदी के दक्षिण तथा मैसूर तक तथा पूर्व में बांग्लादेश से पश्चिम में अफ़गानिस्तान, ईरान तक पहुँच गया था।

8. निम्नलिखित में से प्राचीनतम राजवंश कौन-सा है?

व्याख्या: उपरोक्त में से मौर्य साम्राज्य सबसे प्राचीनतम है।

9. कौटिल्य चाणक्य किसका प्रधानमंत्री था?

व्याख्या: चाणक्य (अनुमानतः ईसापूर्व 375 - ईसापूर्व 283) चन्द्रगुप्त मौर्य के महामंत्री थे।

10. कलिंग विजय के उपरांत अशोक महान् ने निम्नलिखित किस धर्म को अंगीकार कर लिया था?

व्याख्या: कलिंग विजय के पश्चात सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म को अपना लिया।

अशोक के तेरहवें अभिलेख के अनुसार उसने अपने राज्याभिषेक के आठ वर्ष बाद कलिंग युद्ध लड़ा। कलिंग विजय उसकी आखिरी विजय थी। यह युद्ध 262-261 ईपू मे लड़ा गया।

कलिंग युद्ध मौर्य साम्राज्य के पतन का कारण बना।

11. चन्द्रगुप्त के शासन विस्तार में किसने मुख्य रूप से मदद की थी?

व्याख्या: मौर्य राजवंश मौर्य राजाओं की पीढ़ी, 'ममैववांशी' ममैव परमात्मनः प्रियदर्शी, अंशः भागः अवयवः (322-185 ईसापूर्व) प्राचीन भारत का एक शक्तिशाली एवं महान क्षत्रिय राजवंश था। मौर्य राजवंश ने 137 वर्ष भारत में राज्य किया। इसकी स्थापना का श्रेय चन्द्रगुप्त मौर्य और उसके मन्त्री कौटिल्य को दिया जाता है।

12. साँची किस कला व मूर्तिकला का निरूपण करता है?

व्याख्या: सांची शहर भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन जिले में एक नगर पंचायत है, यह भोपाल से 46 किमी उत्तर पूर्व में स्थित है, और मध्य प्रदेश राज्य के मध्य भाग में बेसनगर या विदिशा से 10 किमी दूर है। यहां कई बौद्ध स्मारक हैं, जो तीसरी शताब्दी ई.पू. से बारहवीं शताब्दी के बीच के काल के हैं।

13. प्राचीन भारत का वह प्रसिद्ध शासक जिसने अपने जीवन के अंतिम दिनों में जैन धर्म को अपनाया था

व्याख्या: श्रवणबेलगोला से मिले शिलालेखों के अनुसार, चंद्रगुप्त अपने अंतिम दिनों में जैन-मुनि हो गए। चन्द्र-गुप्त अंतिम मुकुट-धारी मुनि हुए, उनके बाद और कोई मुकुट-धारी (शासक) दिगंबर-मुनि नहीं हुए। अतः चन्द्र-गुप्त का जैन धर्म में महत्वपूर्ण स्थान है। स्वामी भद्रबाहु के साथ श्रवणबेलगोल चले गए। वहीं उन्होंने उपवास द्वारा शरीर त्याग किया। श्रवणबेलगोल में जिस पहाड़ी पर वे रहते थे, उसका नाम चंद्रगिरि है और वहीं उनका बनवाया हुआ 'चंद्रगुप्तबस्ति' नामक मंदिर भी है।

14. मौर्य साम्राज्य की स्थापना किसने की?

व्याख्या: चन्द्रगुप्त मौर्य (जन्म 345 ई॰पु॰, राज 322-298 ई॰पु॰) में भारत के प्रथम हिन्दू सम्राट थे। इन्होंने मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी। चन्द्रगुप्त पूरे भारत को एक साम्राज्य के अधीन लाने में सफ़ल रहे। भारत राष्ट्र निर्माण मौर्य गणराज्य (चन्द्रगुप्त मौर्य)

15. मौर्य साम्राज्य में प्रचलित मुद्रा का नाम क्या था?

व्याख्या: मौर्यों की राजकीय मुद्रा 'पण' थी। यह चाँदी का सिक्का था। इसका भार 3/4 तोले के बराबर था। इसके ऊपर सूर्य, चन्द्र, पीपल, मयूर, बैल, सर्प आदि के चित्र खुदे होते थे। इन्हें आहत सिक्के भी कहा जाता है। सिक्के स्वर्ण, चाँदी और तांबे के बने होते थे।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.