गुप्त काल या गुप्त सम्राज्य से ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या | Gupta Empire Gk quiz (set-1)

गुप्त काल या गुप्त सम्राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन व्याख्या सहित। -Gupta Dynasty or Gupta Empire Gk Quiz (set-1).

गुप्त सम्राज्य

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 1)

1. गुप्त वंश का संस्थापक कौन था?

व्याख्या: गुप्त राजवंश प्राचीन भारत के प्रमुख राजवंशों में से एक था।
श्रीगुप्त (शासनकाल  240 – 280 ई) गुप्त साम्राज्य का संस्थापक राजा था। श्रीगुप्त के बाद उसका पुत्र घटोत्कच शासक बना। इस वंश का प्रथम प्रतापी राजा चंद्रगुप्त प्रथम था जिसने एक विशाल साम्राज्य की स्थापना की। चंद्रगुप्त ने लिच्छवी वंश की राजकुमारी कुमारदेवी से विवाह किया जिससे इसे वैशाली दहेज में प्राप्त हुआ। गुप्तवंश में सबसे पहले रजत सिक्के चंद्रगुप्त के द्वारा चलाये गए थे।

2. गुप्त किसके सामंत थे?

व्याख्या: गुप्त कुषाणों सामंत थे। श्रीगुप्त के समय में महाराजा की उपाधि सामन्तों को प्रदान की जाती थी, अतः श्रीगुप्त किसी के अधीन शासक था। प्रसिद्ध इतिहासकार के. पी. जायसवाल के अनुसार श्रीगुप्त भारशिवों के अधीन छोटे से राज्य प्रयाग का शासक था।

3. गुप्त वंश के किस शासक ने सर्वप्रथम ‘महाधिराज' की उपाधि धारण की?

व्याख्या: गुप्त वंश के महान शासक चन्द्रगुप्त प्रथम ने सर्वप्रथम 'महाधिराज' की उपाधि धारण की थी।

4. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:
सूची-I
  1. प्रयाग/ इलाहाबाद प्रशस्ति अभिलेख
  2. विलसड
  3. भितरी
  4. मंदसौर लेख
सूची-II
  1. समुद्रगुप्त
  2. कुमारगुप्त
  3. स्कंदगुप्त
  4. वंधुवर्मन

व्याख्या: प्रयाग प्रशस्ति गुप्त राजवंश के सम्राट समुद्रगुप्त के दरबारी कवि हरिसेन द्वारा रचित लेख था। इस लेख को समुद्रगुप्त द्वारा 200 ई में कौशाम्बी से लाये गए अशोक स्तंभ पर खुदवाया गया था।

कुमारगुप्त के शासन की प्रथम तिथि उसके विलसड अभिलेख से तथा अंतिम तिथि का अनुमान उसके चाँदी के सिक्कों से होता है।

अभिलेख में स्कन्दगुप्त की वंशावली और पुष्यमित्रों तथा हूणों से हुए युद्धों का भी विवरण है। इस अभिलेख के अनुसार स्कन्दगुप्त कुमारगुप्त प्रथम (413-55 ई.) का पुत्र और उत्तराधिकारी था।

5. गुप्त शासन के दौरान निम्नलिखित में ऐसा व्यक्ति कौन था जो एक महान् खगोलविज्ञानी और गणितज्ञ था?

व्याख्या: आर्यभट का भारत और विश्व के ज्योतिष सिद्धान्त पर बहुत प्रभाव रहा है। आर्यभट प्राचीन भारत के एक महान ज्योतिषविद् और गणितज्ञ थे। इन्होंने आर्यभटीय ग्रंथ की रचना की जिसमें ज्योतिषशास्त्र के अनेक सिद्धांतों का प्रतिपादन है।

6. गुप्त शासकों की सरकारी / दरबारी भाषा थी

व्याख्या: गुप्त शासको की दरबारी भाषा संस्कृत थी कला और साहित्य के विकाश की दृष्टी से गुप्त काल के भारतीय इतिहास का 'क्लासिको युग अथवा स्वर्ण युग' कहा गया है।

7. इतिहासकार वी. ए. स्मिथ ने किसकी विजयों से प्रभावित होकर उसे 'भारत का नेपोलियन' कहकर पुकारा है?

व्याख्या: समुद्रगुप्त की विजयगाथा से प्रभावित होकर वी.ए. स्मिथ ने उन्हें ‘भारत के नेपोलियन’ की संज्ञा दी।

8. गुप्त वंश का वह राजा कौन था जिसने हूणों को भारत पर आक्रमण करने से रोका?

व्याख्या: हूणों का आक्रमण गुप्तवंश के अंतिम महत्वपूर्ण शासक स्दंगुप्त के शासन काल के दौरान हुआ था। इस युद्ध में स्दंगुप्त ने हूणों को पराजित किया था। भीतरी अभिलेख (गाजीपुर) के आठवें श्लोक में हूणों के साथ युद्ध होने का उल्लेख मिलता है। हूणों को परास्त करने के उपलक्ष्य में स्दंगुप्त ने ‘विक्रमादित्य’ की उपाधि धारण की थी।

9. गुप्त राजवंश किस लिए प्रसिद्ध था?

व्याख्या: गुप्त राजवंश अपनी कला एवं स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध था। चन्द्रगुप्त द्वितीय का काल कला-साहित्य का स्वर्ण युग कहा जाता है। उसके दरबार में विद्वानों एवं कलाकारों को आश्रय प्राप्त था।

10. अजंता कलाकृतियाँ किससे संबंधित है?

व्याख्या: अजंता कलाकृतियाँ गुप्त काल से संबंधित है। अजंता की गुफाएं बौद्ध धर्म द्वारा प्रेरित हैं। इसमें बौद्ध धर्म से संबंधित जातक कथाओं का चित्रण है। यह महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में द्वितीय शताब्दी ई. पू. से सातवीं शताब्दी ई. तक की है। अजंता में निर्मित कुल 29 गुफाओं में वर्तमान में केवल 6 ही गुफा संख्या 1,2,9,10,16,17 शेष हैं। इन गुफाओं में गुफा संख्या 16 एवं 17 ही गुप्तकालीन हैं। अजंता गुफाएं वर्ष 1983 से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूची में सम्मिलित है।

11. कुछ विद्वानों के अनुसार कवि कालिदास किसके राजकवि थे?

व्याख्या: कालिदास संस्कृत भाषा के महान कवि और नाटककार थे। उन्होंने भारत की पौराणिक कथाओं और दर्शन को आधार बनाकर रचनाएं की और उनकी रचनाओं में भारतीय जीवन और दर्शन के विविध रूप और मूल तत्त्व निरूपित हैं। कालिदास अपनी इन्हीं विशेषताओं के कारण राष्ट्र की समग्र राष्ट्रीय चेतना को स्वर देने वाले कवि माने जाते हैं और कुछ विद्वान उन्हें राष्ट्रीय कवि का स्थान तक देते हैं।

12. अजंता चित्रकारी का विषयवस्तु निम्नलिखित में किससे संबंधित है?

व्याख्या: प्तकालीन चित्रकला के सर्वोत्तम नमूने अजन्ता में प्राप्त हैं। उनकी विषयवस्तु थी, पशु-पक्षी, वृक्ष, फूल, मानवाकृतियाँ और जातक कथाएँ। भित्तिचित्र, छतों पर और पहाड़ी दीवारों पर बनाए जाते हैं। गुफा नं 9 के चित्र में बौद्ध-भिक्षुओं को स्तूप की ओर जाता हुआ दर्शाया गया है।

13. उत्तर-गुप्त युग में जो विश्वविद्यालय प्रसिद्ध हुआ, वह था

व्याख्या: नालन्दा बिहार प्रान्त की राजधानी पटना के दक्षिण से लगभग 40 मील की दूरी पर स्थित है। सर्वप्रथम यहां एक बौद्ध विहार की स्थापना गुप्त काल में करवायी गयी। चीनी यात्री ह्वेनसांग लिखता है कि इसका संस्थापक शक्रादित्य था, जिसने बौद्ध धर्म के त्रिरत्नों के प्रति महती श्रद्धा के कारण इसकी स्थापना करवायी थी। शक्रादित्य की पहचान कुमार गुप्त प्रथम से की जाती है जिसकी सुप्रसिद्ध उपाधि महेन्द्रादित्य थी। पांचवीं शदी से छठीं शदी आते-आते यह विश्वविद्यालय न केवल भारत अपितु अन्तर्राष्ट्रीय जगत में भी प्रतिष्ठित हो गया। मौर्य और कुषाण काल गुप्त काल का पूर्ववर्ती काल है जबकि पालों के समय में नालन्दा अपने उत्कर्ष पर था।

14. एरण अभिलेख का संबंध किस शासक से है?

व्याख्या: एरण नामक ऐतिहासिक स्थान मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित है। प्राचीन सिक्कों पर इसका नाम ऐरिकिण लिखा है।

एरण से एक अन्य अभिलेख भी प्राप्त हुआ था जो लगभग 510 ईसवी का माना जा रहा है। इसे भानुगुप्त का अभिलेख कहते हैं। यह अभिलेख भानुगुप्त के मंत्री गोपराज के बारे में है, माना यह जाता है कि भानुगुप्त के मंत्री गोपराज उनके साथ युद्ध लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे जिससे गोपराज की पत्नी सती हो गई थी। इसी वजह से इस अभिलेख को एरण का सती अभिलेख भी कहा जाता है।

15. फाह्यान किसके शासन काल में भारत आया था?

व्याख्या: फाहियान एक चीनी यात्री था जो चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के शासनकाल में भारत आया था। वो 399 ईसवी से लेकर 412 ईसवी तक भारत मे रहा।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.