गाँधी युग ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं व्याख्या - राष्ट्रीय आंदोलन GK Quiz (Set-7)

गाँधी युग से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ। आधुनिक भारत के इतिहास - गाँधी युग MCQ क्विज़, आगामी परीक्षाओं जैसे बैंकिंग, SSC, रेलवे, UPSC, State PSC की तैयारी करें।

गाँधी युग (1917 ई.-1947 ई.)

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 7)

व्याख्या: रविंद्र नाथ टैगोर ने विदेशी कपड़ों को जलाना एक निष्ठुर बर्बादी बताया था। रविंद्र नाथ टैगोर एक साथ कवि, चित्रकार, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, कथाकार, दार्शनिक, शिक्षाविद होने के साथ-साथ सच्चे मानवतावादी एवं राष्ट्र भक्त थे। 1913 ईस्वी में इन्हें अपने कृर्ति 'गीतांजलि' के लिए नोबेल पुरस्कार की प्राप्ति हुई थी। उन्होंने 1918-19 में रौलट एक्ट के विरोध में 'सर' की उपाधि एवं 13 अप्रैल 1919 को हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में 'नाइटहुड' की उपाधि वापस कर दी थी।

व्याख्या: भारत छोड़ो प्रस्ताव का आलेख स्वयं महात्मा गाँधी ने नेहरू और आजाद के सहयोग से बनाया था तथा 8 अगस्त, 1942 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में पं. जवाहर लाल नेहरू द्वारा भारत छोड़ो प्रस्ताव पेश किया गया था।

व्याख्या: अहमदाबाद नगर के बीच से बहने वाली ‘साबरमती’ और इसके आसपास नदी के किनारे कई तीर्थस्थल हैं। साबरमती नदी के पश्चिमी तट पर स्थित गुजरात की राजधानी गांधीनगर का नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने नाम पर रखा गया है। 649 वर्ग किमी. में फैले गांधीनगर को चंडीगढ़ के बाद भारत का दूसरा नियोजित शहर माना जाता है।

व्याख्या: डॉ. राजेंद्र प्रसाद को 1939 के अप्रैल में एस.सी.बोस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अध्यक्ष के रूप में चुना गया था, जिसे त्रिपुरी संकट के रूप में जाना जाता था। इसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में गांधी बनाम बोस के आंतरिक संघर्ष को स्थिर किया।

व्याख्या: गांधीजी का विचार था, कि कांग्रेस का उद्देश्य स्वतंत्रता को प्राप्त करना था। अत: स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस का कोई औचित्य नहीं है तथा इसे समाप्त कर दिया जाना चाहिए।

व्याख्या: त्रिपुरी सम्मेलन मध्य प्रदेश के जबलपुर में त्रिपुरी नामक स्थान पर सन 1939 में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था।

यही वह सम्मेलन था, जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस दूसरी बार कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए थे। त्रिपुरी सम्मेलन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद हेतु सुभाष चंद्र बोस ने पट्टाभि सीतारमैया को पराजित किया था।

व्याख्या:महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था। वह 9 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। उस समय महात्मा गांधी की आयु 45 वर्ष 3 माह और 7 दिन थी।

भारत पहुंचने के बाद, महात्मा गांधी ने विभिन्न स्थानों पर सत्याग्रह आंदोलनों का सफलतापूर्वक आयोजन किया था। गांधी गोपाल कृष्ण गोखले के अनुरोध पर 1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे।

व्याख्या: गांधी जी की मृत्यु पर जवाहरलाल नेहरु ने कहा था 'हमारे जीवन से प्रकाश चला गया।

व्याख्या: अफ्रीकी देश में फीनिक्स संस्थान की स्थापना महात्मा गांधी द्वारा की गई थी।

1904 में, गांधी ने फीनिक्स सेटलमेंट शुरू किया। उस समय गांधी एक युवा वकील थे। उस समय गांधी द्वारा लोगों का एक छोटा समूह बनाया गया था। ईसाइयों और थियोसोफिस्टों का एक समूह उसके साथ शामिल हो गया। इस समूह को साधक क्लब कहा जाता है।

गांधी को दूसरे धर्म में परिवर्तित करना इस समूह की इच्छा नहीं थी। गीता को उस समय गांधी द्वारा याद करना शुरू किया गया था। उनकी कल्पना को समानता और गैर-कब्जे द्वारा कब्जा कर लिया गया था।

  • फ़ीनिक्स सेटलमेंट का पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा दौरा किया गया था।

व्याख्या: इंकलाब जिन्दाबाद शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम प्रसिद्ध कवि मुहम्मद इकबाल ने अपनी पुस्तक 'बंग-ए-दर्रा' में किया था। बम फेंकते समय सर्वप्रथम नारे के रूप में इस शब्द का प्रयोग 'भगत सिंह' ने किया और इसे चर्चित बनाया।

व्याख्या: मोहम्मद इक़बाल (जन्म- 9 नवम्बर, 1877, सियालकोट, पंजाब, ब्रिटिश भारत; मृत्यु- 21 अप्रैल, 1938) एक आधुनिक भारतीय प्रसिद्ध मुसलमान कवि थे। इक़बाल ने अपनी अधिकांश रचनाएँ फ़ारसी में की हैं। 'सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा' यह मशहूर गीत इक़बाल का ही लिखा हुआ है।

व्याख्या: 22 दिसंबर,1939 को मुस्लिम लीग के अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना के नेतृत्व में कई भारतीय मुसलमानों ने मुक्ति दिवस मनाया था।

व्याख्या:राजगोपालाचारी तमिलनाडु कांग्रेस के प्रमुख नेता थे और बाद में तमिलनाडु कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भी बन गए. 1930 में जब गुजरात में गांधी जी ने नमक सत्याग्रह के दौरान दांडी मार्च किया, उसी दौरान चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने भी नागपट्टनम के पास 'वेदरनयम' में नमक कानून तोड़ा, जिसके कारण सरकार ने उन्हें जेल भेज दिया. राजगोपालाचारी के इस मार्च को 'वेदरनयम मार्च' कहते हैं.

व्याख्या: 1929 के कांग्रेस अधिवेशन में की गई थी पूर्ण स्वराज की मांग 31 दिसंबर 1929 को कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में प्रस्ताव पारित कर भारत के लिए पूर्ण स्वराज की मांग की गई थी। नेहरू ने कहा था, 'हमारा लक्ष्य सिर्फ स्वाधीनता प्राप्त करना है।


Correct Answers:

CLOSE
0/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.