गाँधी युग ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं व्याख्या - राष्ट्रीय आंदोलन GK Quiz (Set-6)

गाँधी युग से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ। आधुनिक भारत के इतिहास - गाँधी युग MCQ क्विज़, आगामी परीक्षाओं जैसे बैंकिंग, SSC, रेलवे, UPSC, State PSC की तैयारी करें।

गाँधी युग (1917 ई.-1947 ई.)

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 6)

व्याख्या: सुभाषचन्द्र बोस ने अपने अनुयायियों को जय हिन्द का अमर नारा दिया और 21 अक्टूबर 1943 में सुभाषचन्द्र बोस ने आजाद हिन्द फौज के सर्वोच्च सेनापति की हैसियत से सिंगापुर में स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार आज़ाद हिन्द सरकार की स्थापना की।

व्याख्या: 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के प्रारंभ होने के समय लॉर्ड लिनलिथगो भारत के वायसराय थे।

भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत महात्मा गांधी ने 9 अगस्त 1942 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, बॉम्बे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अधिवेशन में की थी। आंदोलन ने भारत में ब्रिटिश शासन को समाप्त करने की मांग की।

  • अगस्त क्रांति मैदान में, महात्मा गांधी ने अपना "करो या मरो" का भाषण दिया जिसके बाद भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत छोड़ो आंदोलन के 50 वर्षों को चिह्नित करने के लिए 1992 में 1 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया।

व्याख्या: साइमन कमीशन जिसका गठन नवम्बर, 1927 में लंदन में किया गया, जो 1928 में पहली बार भारत आया। साइमन कमीशन का गठन 1919 ई. के सुधारों की जांच के लिए हुआ था। इसके सभी सदस्य अंग्रेज थे। अतः भारत में आयोग का जोरदार विरोध हुआ।

व्याख्या: महात्मा गाँधी ने भारत आकर अपना पहला महत्वपूर्ण भाषण 6 फरवरी 1916 को बनारस में दिया था। उस दिन भारत के वायसराय लार्ड हार्डिंग वहाँ बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने आए थे।

व्याख्या: भारत छोड़ो आंदोलन के समय इंगलैण्ड का प्रधानमंत्री चर्चिल था।

व्याख्या: छप्पनवाँ कांग्रेस अधिवेशन 1947 ई. दिल्ली में हुआ जिसकी अध्यक्षता राजेन्द्र प्रसाद ने की।

व्याख्या: बावनवाँ कांग्रेस अधिवेशन 1938 ई. हरिपुरा में हुआ जिसकी अध्यक्षता सुभाष चन्द्र बोस ने की।

व्याख्या: भारत छोड़ो आंदोलन कांग्रेस द्वारा अगस्त, 1942 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया था। तथापि आंदोलन के प्रारंभ होते ही गांधीजी एवं कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया और यह फिर देश भर में स्वतः स्फूर्त रूप में प्रसारित हुआ था।

व्याख्या: यह नारा गांधीजी द्वारा शुरू किए गए भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अस्तित्व में आया। नारा आधिकारिक तौर पर 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) द्वारा शुरू किया गया था। आंदोलन ने 'भारत छोड़ो' या 'भारत छोडो' के नारे दिए।

व्याख्या:1931 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन कराची में हुआ था। कराची अधिवेशन की अध्यक्षता सरदार पटेल ने की थी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गठन 1885 में हुआ था।

व्याख्या: साइमन कमीशन जिसका गठन नवम्बर, 1927 में लंदन में किया गया, जो 1928 में पहली बार भारत आया। साइमन कमीशन का गठन 1919 ई. के सुधारों की जांच के लिए हुआ था। इसके सभी सदस्य अंग्रेज थे। अतः भारत में आयोग का जोरदार विरोध हुआ।

व्याख्या: द्वैध शासन पद्धति संवैधानिक व्यवस्था का एक रूप थी। 'द्वैध शासन' का सिद्धान्त सबसे पहले अंग्रेज़ लियोनेल कर्टिस ने प्रतिपादित किया था, जो बहुत दिनों तक 'राउण्ड टेबिल' का सम्पादक रहा। बाद में यह सिद्धान्त 1919 ई. के 'भारतीय शासन विधान' में लागू किया गया, जिसके अनुसार प्रान्तों में द्वैध शासन स्थापित हुआ।

व्याख्या: 1946 में यूनाइटेड किंगडम के कैबिनेट मिशन का उद्देश्य ब्रिटिश सरकार से भारतीय नेतागण को सत्ता हस्तांतरित करने के बारे में, और भारत को स्वतंत्रता प्रदान करने के बारे में, चर्चा करना और योजना बनाना था। यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मंत्री क्लेमेंट एटली की पहल पर तैयार, इस मिशन में लॉर्ड पैथिक-लॉरेंस, भारत के सचिव, सर स्टैफोर्ड क्रिप्प्स और ए. वी अलेक्जेंडर थे।

व्याख्या: बारदोली सत्याग्रह 'भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन' का सबसे संगठित, व्यापक एवं सफल आन्दोलन रहा है। यह आन्दोलन सरकार द्वारा बढ़ाये गए 30 प्रतिशत कर के विरोध में चलाया गया था। बारदोली के 'मेड़ता बन्धुओं' (कल्याण जी और कुंवर जी) तथा दयाल जी ने किसानों के समर्थन में 1922 ई. से आन्दोलन चलाया। बाद में इसका नेतृत्व सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया।


Correct Answers:

CLOSE
0/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.