गाँधी युग ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं व्याख्या - राष्ट्रीय आंदोलन GK Quiz (Set-5)

गाँधी युग से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ। आधुनिक भारत के इतिहास - गाँधी युग MCQ क्विज़, आगामी परीक्षाओं जैसे बैंकिंग, SSC, रेलवे, UPSC, State PSC की तैयारी करें।

गाँधी युग (1917 ई.-1947 ई.)

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 5)

व्याख्या: मांटेग्यू घोषणा 20 अगस्त, 1917 ई. में की गई थी। लॉर्ड मांटेग्यू ने ब्रिटिश संसद में यह घोषणा की कि ब्रिटिश सरकार का उद्देश्य भारत में उत्तरदायी शासन की स्थापना करना है।

व्याख्या: चौरी चौरा, उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के पास का एक कस्बा है जहाँ 5 फ़रवरी 1922 को भारतीयों ने ब्रिटिश सरकार की एक पुलिस चौकी को आग लगा दी थी जिससे उसमें छुपे हुए 22 पुलिस कर्मचारी जिन्दा जल के मर गए थे। इस घटना को चौरीचौरा काण्ड के नाम से जाना जाता है।

व्याख्या: ‘Who lives if India dies' जवाहर लाल नेहरू की उक्ति है।

व्याख्या: क्रिप्स मिशन ब्रिटिश प्रधानमंत्री चर्चिल द्वारा ब्रिटिश संसद सदस्य तथा मजदूर नेता सर स्टेफ़र्ड क्रिप्स के नेतृत्व में मार्च 1942 में भारत भेजा गया था, जिसका उद्देश्य भारत के राजनीतिक गतिरोध को दूर करना था। हालांकि इस मिशन का वास्तविक उद्देश्य युद्ध में भारतीयों को सहयोग प्रदान करने हेतु उन्हें फुसलाना था। सर क्रिप्स, ब्रिटिश युद्ध मंत्रिमंडल के सदस्य भी थे तथा उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का सक्रियता से समर्थन किया था। कांग्रेस की ओर से जवाहरलाल नेहरू तथा मौलाना अबुल कलाम आज़ाद को क्रिप्स मिशन के संदर्भ में परीक्षण एवं विचार विमर्श हेतु अधिकृत किया था।

क्रिप्स मिशन ने भारत की रक्षा का दायित्व भारतीयों के हाथ में न देकर ब्रिटिश सरकार के पास रखने का प्रावधान किया। यह बात कांग्रेस को मान्य नहीं थी। इस प्रकार सभी पक्ष क्रिप्स-प्रस्ताव से असंतुष्ट हो गए। कांग्रेस, हिंदू-महासभा और मुस्लिम लीग ने इन प्रस्तावों को मानने से अस्वीकार कर दिया।

व्याख्या: महात्मा गांधी ने वर्ष 1924 में बेलगाँव कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी।इसके अतिरिक्त गांधीजी ने कभी भी कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता नहीं की। इस अधिवेशन में नरम दल को कांग्रेस में लाया गया तथा मुस्लिम लीग पुन: कांग्रेस से अलग हो गई।

व्याख्या: इंकलाब जिन्दाबाद शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम प्रसिद्ध कवि मुहम्मद इकबाल ने अपनी पुस्तक 'बंग-ए-दर्रा' में किया था। बम फेंकते समय सर्वप्रथम नारे के रूप में इस शब्द का प्रयोग 'भगत सिंह' ने किया और इसे चर्चित बनाया।

व्याख्या:भारत छोड़ो आन्दोलन, द्वितीय विश्वयुद्ध के समय 8 अगस्त, 1942 को महात्मा गांधी द्वारा भारत में ब्रिटिश शासन को समाप्त करने के लिये एक स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया जिसके तहत मुंबई में अखिल भारतीय काॅन्ग्रेस समिति (All-India Congress Committee) के सत्र में भारत छोड़ो आंदोलन शुरू करने का आह्वान किया गया।

व्याख्या: जीवंतराम भगवानदास कृपलानी भारत की स्वतंत्रता के समय कांग्रेस के अध्यक्ष थे। कृपलानी एक दार्शनिक, गांधीवादी, समाजवादी, पर्यावरणविद और स्वतंत्रता सेनानी थे।

व्याख्या: भारत के विभाजन के बाद सर सिरिल रेडक्लिफ द्वार रेडक्लिफ रेखा के निर्माण के बाद। शिमला संधि के अनुसमर्थन के बाद नियंत्रण रेखा का सीमांकन। कश्मीर, भारत और पाकिस्तान के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा द्वारा बटा हुआ है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त नहीं है।

व्याख्या: 1909 में, महात्मा गांधी (मोहनदास करमचंद गांधी) ने 'हिंद स्वराज' की रचना की थी। यह मूल रूप से गुजराती भाषा में था। भारत में 'हिंद स्वराज' के प्रकाशन पर रोक लगाने के बाद, गांधीजी ने खुद इसका अंग्रेजी भाषा में 'इंडियन होमरूल' के रूप में अनुवाद किया था। 'हिंद स्वराज' के अंग्रेजी अनुवाद पर कभी प्रतिबंध नहीं लगाया गया था।

व्याख्या: 1919 में "इंडियन नेशनल लिबरल फेडरेशन" बनाने वाले उदारवादी नेताओं के साथ कांग्रेस में एक फूट पैदा की। पार्टी (INLF) की स्थापना सुरेंद्र नाथ बनर्जी ने की थी और इसके कुछ प्रमुख नेता तेज बहादुर सप्रू, वीएस श्रीनिवास शास्त्री और एमआर जयकर थे।

व्याख्या: गांधी जी 1891 ई. में बैरिस्टरी पास करके पहले राजकोट और फिर बम्बई में वकालत करने लगे। 1893 में वह दक्षिण अफ्रीका की एक व्यापारिक कंपनी के निमंत्रण पर वहां चले गए। वहां उन्होंने गोर काले (अफ्रीका तथा भारतीय) लोगों से रंगभेद की नीति के विरुद्ध विरोध प्रकट किया फिर नटाल भारतीय कांग्रेस बनाई और जेल गए। उन्होंने एशियाटिक अधिनियम और ट्रांसवाल देशांतर वास अधिनियम के विरुद्ध विरोध प्रकट किया।

दक्षिण अफ्रीका में ही जून 1906 में साप्ताहिक पत्रिका 'इंडियन ओपीनियन' का प्रकाशन प्रारम्भ किया था। इंडिया गजट 1780 में बनार्ड मेसिंक और पीटररीड द्वारा प्रकाशित अंग्रेजी व्यापारिक समाचार पत्र था। नवजीवन 1919 में महात्मा गांधी द्वारा प्रकाशित हिंदी और गुजराती भाषा का समाचार पत्र था।

व्याख्या: सविनय अवज्ञा आंदोलन 1930 (12 मार्च 1930 - 6 अप्रैल 1930) में शुरू किया गया था। सविनय अवज्ञा आंदोलन महात्मा गांधी द्वारा शुरू किया गया था जब ब्रिटिश सरकार ने गांधी की ग्यारह मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी थी। इसकी शुरुआत 12 मार्च 1930 को गांधी के प्रसिद्ध दांडी मार्च से हुई।

व्याख्या: हरिजन सेवक संघ एक अखिल भारतीय संगठन है जिसका निर्माण गांधीजी ने 1932 में हिन्दू समाज से अश्पृश्यता मिटाने के लक्ष्य से किया।


Correct Answers:

CLOSE
0/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.