ब्रिटिश सत्ता का विस्तार MCQ प्रश्न उत्तर और व्याख्या - GK Quiz (Set-1)

भारत में ब्रिटिश सत्ता का विस्तार MCQ प्रश्न उत्तर और विस्तृत समाधान के साथ। ब्रिटिश सत्ता का विस्तार MCQ क्विज़, आगामी परीक्षाओं जैसे बैंकिंग, SSC, रेलवे, UPSC, State PSC की तैयारी करें।

ब्रिटिश सत्ता का विस्तार

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 1)

व्याख्या: प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध (1767-1769) ईस्वी के बीच लड़ा गया था।
अंग्रेजों का नेतृत्व जनरल जोसेफ स्मिथ ने किया। हैदर अली ने कूटनीति का प्रयोग कर मराठों और हैदराबाद के निजाम को अपनी तरफ मिला लिया और इस युद्ध में अंग्रेजों को बुरी तरह हराया। अंग्रेज बंदियों को छोड़ दिया गया।

  1. मद्रास की संधि: हैदर अली ने अंग्रेजों के खिलाफ जीत हासिल की।
  2. 1769 में एक रक्षा संधि संपन्न हुई।

व्याख्या: प्लासी का पहला युद्ध 23 जून 1757 को मुर्शिदाबाद के दक्षिण में 22 मील दूर नदिया जिले में गंगा नदी के किनारे 'प्लासी' नामक स्थान में हुआ था। कंपनी की सेना ने रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व में नवाब सिराज़ुद्दौला को हरा दिया था।

व्याख्या: बक्सर के युद्ध में एक ओर मुग़ल सम्राट शाह आलम द्वितीय, अवध का नवाब शुजाउद्दौला तथा मीर क़ासिम थे, दूसरी ओर अंग्रेज़ी सेना का नेतृत्व उनका कुशल सेनापति 'कैप्टन मुनरो' कर रहा था।

व्याख्या: बंगाल में द्वैध शासन 1765 से 1772 तक चला। अंग्रेजों ने क्योंकि मुगल बादशाह को पराजित किया था इसलिए अंग्रेजों ने मुगल बादशाह से 12 अगस्त 1765 में इलाहाबाद की संधि की।

व्याख्या: लॉर्ड वेलेजली ने भारतीय प्रांतों पर नियंत्रण रखने, फ्रांसीसी प्रभाव को कम करने तथा एक शक्तिशाली सेना बनाने हेतु एक योजना तैयार की जिसे आज इतिहास में सहायक संधि के नाम से जाना जाता है।

यह एक प्रकार की मैत्री संधि थी, जिसका प्रयोग 1798-1805 तक भारत के गवर्नर-जनरल रहे लॉर्ड वेलेजली ने भारत के देशी राज्यों से संबंध स्थापित करने के लिए किया था।

  • सहायक संधि करने वाले राज्य
    1. हैदराबाद - सितम्बर, 1798 ई
    2. मैसूर - 1799 ई.
    3. तंजौर - अक्टूबर, 1799 ई.
    4. अवध - नवम्बर, 1801 ई.
    5. पेशवा - दिसम्बर, 1803 ई.
    6. बरार (भोंसले) - दिसम्बर, 1803 ई.
    7. ग्वालियर (सिंधिया) - फरवरी, 1804 ई

व्याख्या: 1857 के विद्रोह के बाद, अगस्त 1858 को ब्रिटिश संसद ने एक अधिनियम पारित जिसके द्वारा कंपनी के शासन को समाप्त कर दिया गया था। भारत में ब्रिटिश सरकार का नियंत्रण ब्रिटिश क्राउन को हस्तांतरित किया गया और लार्ड कैनिंग को भारत का पहला वायसराय बनाया गया था।

व्याख्या: 18 मार्च 1792 को श्रीरंगपट्टनम की संधि पर हस्ताक्षर किये गये थे, इसके साथ तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध की समाप्ति हुई थी। इस संधि पर अंग्रेजों की ओर से लार्ड कॉर्नवालिस जबकि दूसरी ओर टीपू सुल्तान और हैदराबाद के निज़ाम ने हस्ताक्षर किये थे।

व्याख्या: लॉर्ड डलहौजी ने हड़पनीति के तहत निम्नलिखित राज्यों का विलय किया -

  1. सतारा - 1848
  2. जैतपुर - 1849
  3. संभलपुर - 1849
  4. बघाट - 1850
  5. उदयपुर - 1852
  6. झाँसी - 1853
  7. नागपुर - 1854

राजपूत राज्य करौली के मामले में डलहौजी के निर्णय को डायरेक्टरों ने अस्वीकार कर दिया। अवध का विलय डलहौजी ने कुशासन के आरोप में 1856 में किया था।

व्याख्या: ज़फ़रनामा अर्थात 'विजय पत्र' गुरु गोविंद सिंह द्वारा मुग़ल शासक औरंगज़ेब को लिखा गया था। ज़फ़रनामा, दसम ग्रंथ का एक भाग है और इसकी भाषा फ़ारसी है।

गुरु गोबिन्द सिंह (जन्म: पौषशुक्ल सप्तमी संवत् 1723 विक्रमी तदनुसार 22 दिसम्बर 1666- ਜਯੋਤੀ ਜੋਤ 7 अक्टूबर 1708 ) सिखों के दसवें और अंतिम गुरु थे। श्री गुरू तेग बहादुर जी के बलिदान के उपरान्त 11 नवम्बर सन 1675 को 10 वें गुरू बने।

व्याख्या: भारत में डाक सेवा 1854 में ब्रिटिश भारत के गवर्नर जनरल "लॉर्ड डलहौजी" द्वारा शुरू की गई थी।

व्याख्या: गुरु अर्जुन (1581 - 1606 ई.) सिक्खों के पांचवें गुरु हुए। इन्होने सिक्खों के धार्मिक ग्रन्थ आदिग्रंथ की रचना की। इसमें गुरु नानक की प्रेरणादायक प्रार्थनाएं और गीत संकलित हैं।

व्याख्या: सिक्खों के सैन्य संप्रदाय खालसा का प्रवर्तन सिक्खों के दसवें तथा अंतिम गुरु, गुरु गोविन्द सिंह जी द्वारा किया गया। खालसा का अर्थ है खालिस अर्थात विशुद्ध, निर्मल और बिना किसी मिलावट वाला व्यक्ति। सभी जातियों के वर्ग विभेद को समाप्त करने उनमें आत्म सम्मान और प्रतिष्ठा पैदा करने की भावना गुरु गोविन्द सिंह ने 1699 ई. में खालसा पंथ की स्थापना की थी।

व्याख्या: प्लासी के पहले युद्ध में एक ओर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना थी तो दूसरी ओर थी बंगाल के नवाब की सेना। कंपनी की सेना ने रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व में नवाब सिराज़ुद्दौला को हरा दिया था।

व्याख्या: सहायक संधि (Subsidiary alliance) भारतीय उपमहाद्वीप भारत में सहायक संधि का प्रारम्भ डुप्ले प्रथम यूरापिये ने किया था लार्ड वेलेजली (1798-1805) ने भारत में अंग्रेजी राज्य के विस्तार के लिए सहायक संधि का प्रयोग किया। यह प्रकार की संधि है जो ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और भारतीय रियासतों के बीच में हुई थी।

  • सहायक संधि करने वाले राज्य थे-
    1. हैदराबाद - सितम्बर, 1798 ई.
    2. मैसूर - 1799 ई.
    3. तंजौर - अक्टूबर, 1799 ई.
    4. अवध - नवम्बर, 1801 ई.
    5. पेशवा - दिसम्बर, 1803 ई.
    6. बरार (भोंसले) - दिसम्बर, 1803 ई.
    7. ग्वालियर (सिंधिया) -फ़रवरी, 1804 ई.

व्याख्या: सिक्ख गुरुओं का कालक्रम निम्नलिखित हैं-

  1. गुरु नानक देव जी
  2. गुरु अंगद देव जी
  3. गुरु अमर दास जी
  4. गुरु रामदास जी
  5. गुरु अर्जन देव जी
  6. गुरु हरगोबिन्द सिंह जी
  7. गुरु हर राय जी
  8. गुरु हरकिशन साहिब जी
  9. गुरु तेग बहादुर सिंह जी
  10. गुरु गोबिन्द सिंह जी

Correct Answers:

CLOSE
0/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.