ब्रिटिश सत्ता का विस्तार MCQ प्रश्न उत्तर और व्याख्या - GK Quiz (Set-2)

भारत में ब्रिटिश सत्ता का विस्तार MCQ प्रश्न उत्तर और विस्तृत समाधान के साथ। ब्रिटिश सत्ता का विस्तार MCQ क्विज़, आगामी परीक्षाओं जैसे बैंकिंग, SSC, रेलवे, UPSC, State PSC की तैयारी करें।

ब्रिटिश सत्ता का विस्तार

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 2)

व्याख्या: 4 मार्च 1816 को ईस्ट इंडिया कंपनी और नेपाल के राजा ने सुगौली संधि का अनुमोदन कर दिया, जो 2 दिसम्बर 1815 को हस्ताक्षरित था. इसके साथ ही ब्रिटिश और नेपाल शासन के बीच युद्ध विराम की घोषणा हो गई. दो साल लंबे चले युद्ध के बाद हुए इस संधि में बंटवारे की 'बू' आ रही थी.

व्याख्या: फूट डालो, शासन करो' की नीति चलाने वाले अंग्रेज़ों ने संधि करने के बाद टीपू से गद्दारी कर डाली। ईस्ट इंडिया कंपनी ने हैदराबाद के साथ मिलकर चौथी बार टीपू पर ज़बर्दस्त हमला किया और आख़िरकार 4 मई सन् 1799 ई. को मैसूर का शेर श्रीरंगपट्टनम की रक्षा करते हुए शहीद हो गया।

व्याख्या: व्यपगत सिद्धान्त के अनुसार विलय किया गया प्रथम राज्य सतारा था। सतारा के राजा अप्पा साहब ने अपनी मृत्यु के कुछ समय पूर्व ईस्ट इण्डिया कम्पनी की अनुमति के बिना एक 'दत्तक पुत्र' बना लिया था। लॉर्ड डलहौज़ी ने इसे आश्रित राज्य घोषित कर इसका विलय कर लिया।

लॉर्ड डलहौजी ने हड़पनीति के तहत निम्नलिखित राज्यों का विलय किया-

  1. सतारा - 1848
  2. जैतपुर - 1849
  3. संभलपुर - 1849
  4. बघाट - 1850
  5. उदयपुर - 1852
  6. झाँसी - 1853
  7. नागपुर - 1854

राजपूत राज्य करौली के मामले में डलहौजी के निर्णय को डायरेक्टरों ने अस्वीकार कर दिया। अवध का विलय डलहौजी ने कुशासन के आरोप में 1856 में किया था।

व्याख्या: लॉर्ड विलियम बैन्टिक भारत के गवर्नर जनरल रहे थे। ये भारत के प्रथम गवर्नर जनरल थे लॉर्ड विलियम बेंटिक 1828-1835 तक भारत में शासन किया। इनकेे द्वारा सामाजिक सुधार ,शैक्षणिक सुधार ,वित्तीय सुधार ,सरकारी सेवा में सुधार , के अनेक प्रयास किए गए।

  • सामाजिक सुधार- 1829 मे सती प्रथा पर राजा राममोहन राय की सहायता से पूर्णता प्रतिबंध कर दिया।
  • 1830 में ठगी प्रथा पर प्रतिबंध लगाया गया।
  • शैक्षणिक सुधार -लार्ड मैकाले की अध्यक्षता में एक मैकाले आयोग 1835 बनाया गया इस आयोग ने अपनी शिक्षा की सिफारिश में अंग्रेजी को बताया।
  • 1835 में कोलकाता मेडिकल कॉलेज की स्थापना किया गया।
  • सरकारी सुधार- 1833 में चार्टर एक्ट पारित किया गया इस एक्ट के द्वारा बंगाल के गवर्नर जनरल को भारत का गवर्नर जनरल बनाया गया।

इस एक्ट के द्वारा कंपनी में कर्मचारी की नियुक्ति करने के लिए सिविल सेवक के लिए योग्यता को आधार बनाया गया।

व्याख्या: मैसूर साम्राज्य की स्थापना वोड्यार वंश के शासक 'यदुराया वोड्यार' ने की थी। इन्होने मैसूर पर 1399 से 1423 ईसवी के मध्य शासन किया था।

व्याख्या: टीपू सुल्तान की राजधानी श्री रंगपट्टम में थी, जहाँ पर 1792 में उसने अंग्रेजों के साथ तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध में संधि भी की थी। 1799 के चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध में श्रीरंगपट्टम की रक्षा करता हुआ टीपू शहीद हो गया।

व्याख्या: बंगाल के गवर्नर प्लासी के युद्ध के समय बंगाल में अंग्रेज प्रमुख डेक था। प्लासी के युद्ध में क्लाइव ने अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन किया। इसी कारण प्लासी की विजय के बाद ईस्ट इंडिया कम्पनी ने लार्ड क्लाइव को बंगाल का गवर्नर बना दिया।

व्याख्या: अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन थे। और भारत की स्वतंत्रता के बाद लॉर्ड माउंटबेटन स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल बने। स्वतंत्र भारत के अंतिम गवर्नर जनरल 'सी. राजगोपालाचारी' थे।

व्याख्या: द्वैध शासन का जनक लियो कार्टिस को माना जाता है। द्वैध शासन की शुरुआत बंगाल में 1765ई. में हुई थी। इसके अंतर्गत कंपनी ने दीवानी और निजामत के कार्यों का निष्पादन भारतीयों के माध्यम से किया था।
बंगाल में द्वैध शासन 1765 से 1772 तक चला। अंग्रेजों ने क्योंकि मुगल बादशाह को पराजित किया था इसलिए अंग्रेजों ने मुगल बादशाह से 12 अगस्त 1765 में इलाहाबाद की संधि की।

व्याख्या: अंग्रेजो का सर्वाधिक विरोध मराठों ने किया था। मराठे शेष भारतीय शक्तियों से सबसे शक्तिशाली थे। 18 वीं शताब्दी के अंतिम 25 वर्षों में मराठों तथा अंग्रेजों में संघर्ष हुआ, जिसमें अंग्रेजों की जीत हुई।

व्याख्या: प्लासी का पहला युद्ध 23 जून 1757 को मुर्शिदाबाद के दक्षिण में 22 मील दूर नदिया जिले में गंगा नदी के किनारे 'प्लासी' नामक स्थान में हुआ था। कंपनी की सेना ने रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व में नवाब सिराज़ुद्दौला को हरा दिया था।
बक्सर के युद्ध में एक ओर मुग़ल सम्राट शाह आलम द्वितीय, अवध का नवाब शुजाउद्दौला तथा मीर क़ासिम थे, दूसरी ओर अंग्रेज़ी सेना का नेतृत्व उनका कुशल सेनापति 'कैप्टन मुनरो' कर रहा था।

व्याख्या: ब्रिटिश सरकार भारतीयों को आधुनिक शिक्षा देना चाहती थी, इसमें उनका उद्देश्य भारत में अपनी राजनीतिक सत्ता की नींव सुदृढ़ करना था।

व्याख्या: लॉर्ड डलहौजी भारत में ब्रिटिश राज का गवर्नर जनरल था और उसका प्रशासन चलाने का तरीका साम्राज्यवाद से प्रेरित था। उसके काल मे राज्य विस्तार का काम अपने चरम पर था।

व्याख्या: आदि ग्रन्थ या आद ग्रन्थ सिख धर्म से सम्बंधित धार्मिक लिखाईयों का एक संकलन है जिसे पाँचवे सिख गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी ने सन् 1604 में पूरा करा। दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह जी ने इसमें 1704 से 1706 काल में और शबद जोड़े और इसे अपने बाद सिख धर्म का अनंत गुरु बताया।

व्याख्या: भारत में आधुनिक शिक्षा प्रणाली की नींव 1835 ई. के मैकाले स्मरण पत्र से पड़ी। गवर्नर-जनरल की कार्यकारिणी परिषद के सदस्य लार्ड मैकाले ने आंग्ल-दल का समर्थन किया। 2 फरवरी, 1835 को अपने महत्वपूर्ण स्मरण-पत्र में उसने लिखा कि सरकार के सीमित संसाधनों के मद्देनजर पाश्चात्य विज्ञान एवं साहित्य की शिक्षा के लिये, माध्यम के रूप में अंग्रेजी भाषा ही सर्वोत्तम है। मैकाले ने कहा कि भारतीय साहित्य का स्तर यूरोपीय साहित्य की तुलना में अत्यंत निम्न है”। उसने भारतीय शिक्षा पद्धति एवं साहित्य की आलोचना करते हुये अंग्रेजी भाषा का पूर्ण समर्थन किया।


Correct Answers:

CLOSE
0/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.