दिल्ली सल्तनत से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Delhi Sultanate Gk Quiz (set-2)

दिल्ली सल्तनत से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Delhi Sultanate Gk Quiz (set-2).

दिल्ली सल्तनत

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 2)

16. दिल्ली के किस सुल्तान को इतिहासकारों ने विरोधों का मिश्रण' बताया है?
17. लोदी वंश का अंतिम शासक कौन था?

व्याख्या: लोदी वंश का अंतिम शासक इब्राहिम लोदी था. लोदी राजवंश (या लोधी) एक अफगान वंश था जिसने दिल्ली सल्तनत पर 1451 से 1526 तक शासन किया था। यह दिल्ली सल्तनत का आखिरी वंश था . इब्राहिम लोदी सिकंदर के सबसे छोटे बेटा था जो 1517 में सिकंदर की मृत्यु के बाद लोदी वंश का शासक बना।

18. 'इनाम' भूमि किसे दिया जाता था?

व्याख्या: इनाम' भूमि विद्वान् और धार्मिक व्यक्ति को दी जाती थी।

19. उत्तरी भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शासक / दिल्ली पर राज करने वाली प्रथम महिला शासक थी

व्याख्या: रज़िया सुल्तान भारत की प्रथम महिला शासक थी जिसका जन्म 1205 मे हुआ था। उसने देश पर 1236 से 1240 तक शासन किया। वह एक साहसी सुल्तान थी और दिल्ली के सिंहासन पर नियंत्रण और हस्तक्षेप करने वाली पहली मुस्लिम महिला थी, उसने दिल्ली का शासन अपने पिता से उत्तराधिकार मे प्राप्त किया था और 1236 मे दिल्ली की सल्तनत बनी।

20. दिल्ली के प्रथम सुल्तान, कौन थे जिन्होंने दक्षिणी भारत को पराजित करने का प्रयास किया?

व्याख्या: अलाउद्दीन खिलजी ने दक्षिणी भारत को पराजित करने का प्रयास किया।

21. यात्री इब्नबतूता कहाँ से आया था?

व्याख्या: मोरक्को के मूलनिवासी इब्नबतूता ने 1333 ई. में मुहम्मद बिन तुगलक के काल में भारत की यात्रा की थी। मुहम्मद बिन तुगलक ने 1325 से 1351 तक शासन किया। मुहम्मद बिन तुगलक के बारे में बरनी की तारीख-ए-फिरोजशाही, अमीर खुसरो के तुगलकनामा तथा इब्नबतूता के रेहला से जानकारी मिलती है। फिरोज तुगलक ने 1351 से 1388 तक, अलाउद्दीन खिलजी ने 1296-1316 ई. तक तथा सिकन्दर लोदी ने 1489-1517 ई. तक शासन किया।

22. भारत पर आक्रमण करने वाला प्रथम (अरबी) मुस्लिम शासक कौन था?

व्याख्या: भारत पर आक्रमण करने वाला प्रथम अरबी मुसलमान मुहम्मद बिन कासिम था, जबकि प्रथम अरबी तुर्क मुसलमान सुबुक्तगीन था

23. निम्नलिखित में से कौन अपने को ‘बुतशिकन' (मूर्तिभंजक) कहता था?
24. महमूद गजनवी ने कौन-से उपाधि धारण किए?
25. महमूद गजनवी ने भारत में प्रथम आक्रमण किस राज्य के विरुद्ध किया?

व्याख्या: महमूद गजनवी का प्रथम आक्रमण 1000 ई0 में हिन्दुशाही राज्य के सीमावर्ती नगरों पर हुआ तथा कुछ दुर्गों पर अधिकार करने के बाद वह वापस गजनी लौट गया।

26. हिन्दुसाही राज्य की राजधानी थी

व्याख्या: महमूद गजनवी के काल में शाही-राज्य की राजधानी उदभांडपुर थी। महमूद गजनवी का प्रथम आक्रमण 1000 ई. में हुआ था। इस आक्रमण के फलस्वरूप उसने कुछ सीमान्त किलों पर अधिकार कर लिया। इसके अंततर वह हिन्दूशाही राज्य के राजा जयपाल के विरुद्ध अभियान छेड़ दिया।

27. महमूद गजनवी का भारत में अंतिम आक्रमण किसके विरुद्ध हुआ?

व्याख्या: पंजाब के बाहर किया गया महमूद का यह अंतिम आक्रमण था। सत्रहवाँ आक्रमण (1027 ई.)- यह महमूद ग़ज़नवी का अन्तिम आक्रमण था। यह आक्रमण सिंध और मुल्तान के तटवर्ती क्षेत्रों के जाटों के विरुद्ध था।

28. हिन्दूशाही राज्य का कौन-सा शासक तुर्की से बार-बार पराजित होने के कारण ग्लानिवश आत्मदाह कर लिया?

व्याख्या: सुबुक्तगीन के पुत्र महमूद गजनवी ने राजा जयपाल को पराजित किया। लगातार पराजयों से क्षुब्ध होकर इन्होंने अपने पुत्र आनंदपाल को अपना उत्तराधिकारी बनाया और स्वयं को अग्नि में जलाकर आत्मदाह कर लिया।

29. महमूद गजनी किस वंश का था?

व्याख्या: गजनी में यामिनी वंश की स्थापना सुबुक्तगीन की थी. सुबुक्तगीन (977-997) ग़ज़नी की गद्दी पर अलप्तगीन की मृत्यु के बाद बैठा था।

30. महमूद गजनवी के साथ भारत आने वाले इतिहासकारों में कौन शामिल नहीं था?

व्याख्या: शाहनामा के लेखक फिरदौसी थे। वे महमूद गजनवी के दरबार में रहते थे। इसके अतिरिक्त अन्य विद्वान जो गजनवी के दरबार में रहते थे - अलबरूनी,उत्बी, फराबी, बैहकी, उजारी, तुसी, उन्जुरी, अरजदी और फर्रुखी।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.