दिल्ली सल्तनत से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Delhi Sultanate Gk Quiz (set-3)

दिल्ली सल्तनत से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Delhi Sultanate Gk Quiz (set-3).

दिल्ली सल्तनत

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 3)

30. महमूद गजनवी के साथ भारत आने वाले इतिहासकारों में कौन शामिल नहीं था?

व्याख्या: शाहनामा के लेखक फिरदौसी थे। वे महमूद गजनवी के दरबार में रहते थे। इसके अतिरिक्त अन्य विद्वान जो गजनवी के दरबार में रहते थे - अलबरूनी,उत्बी, फराबी, बैहकी, उजारी, तुसी, उन्जुरी, अरजदी और फर्रुखी।

31. महमूद गजनवी के आक्रमण के परिणामस्वरूप कौन-सा शहर फारसी संस्कृति का केन्द्र बन गया?

व्याख्या: महमूद गजनवी के आक्रमण के परिणामस्वरूप ;लाहौर शहर को फारसी संस्कृति का केन्द्र बन गया।

32. निम्नलिखित में से किसने ढोल की तेज आवाज के साथ एक महिला का अपने पति की चिता के साथ स्वतः को जला लेने के दृश्यों का भयानक चित्रण किया है?

व्याख्या: मोरक्को के मूलनिवासी इब्नबतूता ने 1333 ई. में मुहम्मद बिन तुगलक के काल में भारत की यात्रा की थी। मुहम्मद बिन तुगलक ने 1325 से 1351 तक शासन किया। मुहम्मद बिन तुगलक के बारे में बरनी की तारीख-ए-फिरोजशाही, अमीर खुसरो के तुगलकनामा तथा इब्नबतूता के रेहला से जानकारी मिलती है। फिरोज तुगलक ने 1351 से 1388 तक, अलाउद्दीन खिलजी ने 1296-1316 ई. तक तथा सिकन्दर लोदी ने 1489-1517 ई. तक शासन किया।

33. भारत में मुस्लिम राज का संस्थापक माना जाता है

व्याख्या: मुहम्मद गौरी ने ई. 1175 से ई. 1206 तक भारत पर कई आक्रमण किए तथा दिल्ली में मुस्लिम शासन की आधारशिला रखी। मुहम्मद गौरी ने महमूद गजनवी की भांति भारत पर अनेक आक्रमण किए और सम्पूर्ण उत्तर-पश्चिमी भारत को रौंद डाला।

34. किसने इक्तादारी प्रथा चलाई?

व्याख्या: इक्तेदार या इक्ता प्रथा को प्रशासनिक रूप इल्तुतमिश ने दिया था, तथा उसने पद को स्थानांन्तरित रखा था।

35. 'लाखबख्श' के नाम से जाना जानेवाला भारतीय शासक कौन था?

व्याख्या: कुतुबुद्दीन ऐबक को लाख बख्स की उपाधि दी गई थी जिसका अर्थ है-लाखों में दान देने वाला। ऐबक मोहम्मद गोरी का गुलाम था एवं इसने तराईन के व्दितीय युध्द के पश्चात 1206 ई. में गुलाम वंश की नींव रखी। इसे कुरान खाँ के नाम से भी जाना जाता था।

36. 13वीं सदी में सेना का सर्वोच्च अधिकारी होता था
37. भारत में गुलाम वंश का संस्थापक कौन था?

व्याख्या: गुलाम वंश का पहला शासक कुतुबुद्दीन ऐबक था। वस्तुतः 1206 ई. से उत्तरी भारत में तुर्की के शासन की विधिवत स्थापना हुई और 1290 तक तुर्क सत्ता का उत्तरी भारत में सुदृढ़ीकरण पूरा हो चुका था। आरंभ में उन्हें दासवंश का नाम दिया गया क्योंकि इस वंश का प्रथम शासक कुतुबुद्दीन ऐबक एक दास था और इल्तुतमिश तथा बलबन जैसे शासक भी दास रह चुके थे। कुछ इतिहासकारों ने इन शासकों को इल्बरी वंश का नाम दिया। अजीज अहमद ने इन्हें ‘दिल्ली के आरम्भिक तुर्क शासक’ नाम दिया। हबीबुल्लाह द्वारा प्रस्तावित नाम ‘ममलूक शासक’ इस संदर्भ में सर्वाधिक उचित है। जो भी हो, 1206 ई. में इस वंश के पहले शासक के रूप में कुतुबुद्दीन ऐबक ने शासन किया।

38. कुतुबमीनार के कार्य को किसने पूरा किया था?

व्याख्या: कुतुब मीनार भारत की राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके में स्थित है। इसका निर्माण कुतुबुद्दीन एबक ने शुरू करवाया था, और इसको पूर्ण रूप दिया इल्तुतमिश ने। इसके क्षतिग्रस्त होने पर इसका पुर्ननिर्माण करवाया फिरोजशाह तुगलक ने साथ ही इसमें एक मंजिल को भी जोड़ दिया गया।

39. निम्नांकित में से दिल्ली का पहला तुगलक सुल्तान कौन था?

व्याख्या: गयासुद्दीन तुगलक पहला सुल्तान था जिसने कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए प्रयास किया। उसने सिंचाई के लिए नहरों का निर्माण कराया। गयासुद्दीन तुगलक ने दिल्ली के पास तुगलकाबाद नगर की स्थापना की तथा उसे अपनी राजधानी बनाया।

40. पंजाब के हिन्दुसाही राजवंश को किसने स्थापित किया?

व्याख्या: कल्लर नामक ब्राह्मण मंत्री ने कश्मीर के शाही वंश के अंतिम शासक लगतुरमान को अपदस्थ करके राजसता पर अधिकार कर लिया तथा हिन्दू शाही राजवंश की नींव डाली। मुस्लिम आक्रमण के पूर्व यहां जयपाल शासन कर रहा था। हिन्दू शाही राजवंश की राजधानी उद्भांडपुर थी। राजतरंगिणी में राजा कल्लर को 'लालिया शाही' कहा गया है।

41. वह रोमन सम्राट् अगस्टस की भांति सावधान था कि वह दूसरो की तरह शक्तिशाली न लगे और वह दूसरो के स्तर से अधिक न लगे , यह संदर्भ किसका है?
42. अलबेरूनी किसके शासनकाल में इतिहासकार था?

व्याख्या: अलबरूनी महमूद गजनवी के साथ भारत आया था। अलबरूनी का पूरा नाम अबु रेहान मुहम्मद बिन अहमद अल–बदरूनी था। यह एक फारसी विद्वान लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ था। अलबरूनी का जन्म 973 ई. में ख्वारिज्म में हुआ था, जो वर्तमान में उज्बेकिस्तान में है। अलबरूनी को भारतीय इतिहास का पहला जानकार कहा जाता है। अलबरूनी ने 1030 ई. में किताब-उल- हिंन्द (भारत के दिन) नामक किताब की रचना की थी।

43. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:
सूची-I
  1. निजायुद्दीन औलिया
  2. मलिक काफूर
  3. अलाउद्दीन खल्जी
  4. ज्लाजुद्दीन फिरोज खल्जी
सूची-II
  1. निवन्त्रित दाम व राशन की शुरुआत की
  2. सूफी संत
  3. दास राजवंश
  4. 'हजार दिनारी' भी कहलाता था
44. निम्नलिखित में से कौन-सा शासक दास / गुलाम राजवंश से संबंधित है?

व्याख्या: शम्सुद्दीन इल्तुतमिश दिल्ली सल्तनत में शम्सी वंंश का एक प्रमुख शासक था। तुर्की-राज्य संस्थापक कुतुब-उद-दीन ऐबक के बाद वो उन शासकों में से था जिससे दिल्ली सल्तनत की नींव मजबूत हुई। वह ऐबक का दामाद भी था। उसने 1211 इस्वी से 1236 इस्वी तक शासन किया।

45. इब्नबतूता किसके शासनकाल में भारत आया था?

व्याख्या: मोरक्को के मूलनिवासी इब्नबतूता ने 1333 ई. में मुहम्मद बिन तुगलक के काल में भारत की यात्रा की थी। मुहम्मद बिन तुगलक ने 1325 से 1351 तक शासन किया। मुहम्मद बिन तुगलक के बारे में बरनी की तारीख-ए-फिरोजशाही, अमीर खुसरो के तुगलकनामा तथा इब्नबतूता के रेहला से जानकारी मिलती है। फिरोज तुगलक ने 1351 से 1388 तक, अलाउद्दीन खिलजी ने 1296-1316 ई. तक तथा सिकन्दर लोदी ने 1489-1517 ई. तक शासन किया।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.