दिल्ली सल्तनत से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Delhi Sultanate Gk Quiz (set-13)

दिल्ली सल्तनत से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Delhi Sultanate Gk Quiz (set-13).

दिल्ली सल्तनत

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 13)

181. राजशेखर एवं जिनप्रभा सूरि जैसे जैन विद्वानों को किस सुल्तान ने राजकीय संरक्षण दिया?
182. किस सुल्तान ने 24 कष्टदायक करों के स्थान पर केवल 4 कर लगाए?

व्याख्या: तुगलक वंश के शासक फिरोज तुगलक (1351-1358 ई.) दयालु प्रवृति का था। उसने मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा प्रदत्त समस्त ऋणों को माफ़ कर दिया था

183. निम्नलिखित में से किसने सेना को नकद वेतन देने की व्यवस्था समाप्त कर 'वजेह' (भूमिकर वसूलने का अधिकार) या 'इतलाक' (धनादेश के लिए पत्र) के माध्यम से वेतन भुगतान का आदेश दिया?
184. किस सुल्तान ने अपनी आत्मकथा (फतूहात-ए-फिरोजशाह) लिखी?

व्याख्या: फिरोज तुगलक ने अपनी आत्मकथा (फतूहात-ए-फिरोजशाह) लिखी।

185. किस सुल्तान ने 'हासिल-ए-शर्व' / 'हक-ए-शर्ब' (सिंचाई कर) नामक एक नया कर लगाया?

व्याख्या: फिरोजशाह तुगलक प्रथम सुल्तान था जिसने सिंचाई कर 'हक-ए-शर्ब' लिया था। सुल्तान फिरोज तुगलक बगीचों के प्रति बहुत रूचि रखता था।

186. फिरोज तुगलक द्वारा स्थापित दार-उल-शफा क्या था?

व्याख्या: फिरोज तुगलक ने एक रोजगार दफ्तर स्थापित किया जो बेकार व्यक्तियों को कार्य दिलाता था। उसने एक विभाग दीवान-ए-खैरात स्थापित किया जो मुसलमान अनाथ स्त्रियों और विधवाओं को आर्थिक सहायता देता था। बीमार एवं रोगग्रस्थ व्यक्तियों के इलाज हेतु राजकीय सहायता से फिरोज तुगलक ने अस्पतालों की स्थापना की जिसे 'दार-उल-शफा' कहा जाता था।

187. किसने भूमि मापने का पैमाना 'गन्ज-ए-सिकन्दरी' का प्रचलन किया?

व्याख्या: सिकंदर लोदी ने भूमि मापने का पैमाना 'गन्ज-ए-सिकन्दरी' का प्रचलन किया।

188. किस मुस्लिम शासक के सिक्कों पर देवी लक्ष्मी की आकृति बनी है?

व्याख्या: मुहम्मद गोरी के सिक्कों पर देवी लक्ष्मी की आकृति बनी है और दुसरे तरफ कलमा अरबी में खुदा हुआ है।

189. जौनपुर राज्य का अंतिम शासक कौन था?

व्याख्या: 1359 ई. फिरोज तुगलक ने अपने भाई मुहम्मद बिन तुगलक की स्मृति में जौनपुर नगर की स्थापना की, जो बाद में शर्की साम्राज्य की राजधानी बना। शर्की साम्राज्य की स्थापना फिरोज तुगलक के एक हिजड़े (ख्वाजा सरा) मलिक सरवर ने की थी। जौनपुर का अंतिम शासक हुसैन शाह शर्की था, जिसे सुलतान सिकन्दर लोदी ने पराजित करके जौनपुर पर अधिकार कर लिया। पराजित हुसैन शाह ने बंगाल के सुलतान अलाउद्दीन हुसैन शाह (1493-1518) के यहाँ शरण ली। 1505 में हुसैन शाह की बंगाल में मृत्यु हो गई।

190. प्रसिद्ध यात्री इब्नबतूता के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
  1. वह मोरक्को का यात्री था।
  2. चौदहवीं सदी में इस उपमहाद्वीप में यात्रा करते हुए उसने 'किताब-उल। हिन्द' में अपने अनुभवों का वृत्तांत दिया।
  3. वह चीन में दिल्ली के सुल्तान के दूत के रूप में भेजा गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

व्याख्या: इब्नबतूता मोरक्को का यात्री था।
वह चीन में दिल्ली के सुल्तान के दूत के रूप में भेजा गया था।


Correct Answers:

CLOSE
/10
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.