दिल्ली सल्तनत से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Delhi Sultanate Gk Quiz (set-7)

दिल्ली सल्तनत से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Delhi Sultanate Gk Quiz (set-7).

दिल्ली सल्तनत

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 7)

91. तबकात-ए-नासिरी' का लेखक कौन था?

व्याख्या: मिन्हास-उस-सिराज द्वारा लिखी गई पुस्तक 'तवकात-ए-नसीरी' 1260 ई. में पूर्ण हुई।

92. अलाई दरवाजा का निर्माण किस सुल्तान ने करवाया?

व्याख्या: अलाई दरवाजा का निर्माण कार्य अलाउद्दीन खिलजी द्वारा 1310-11 ई. में प्रारम्भ कराया गया।

93. कुतुबुद्दीन ऐबक की राजधानी थी

व्याख्या: मुहम्मद गोरी की मृत्यु के बाद चूंकि इसका अपना कोई पुत्र नहीं था इसलिए लाहौर की जनता ने मुहममद गोरी के प्रतिनिधि कुतुबुद्दीन ऐबक को लाहौर पर शासन करने का निमंत्रण दिया। ऐबक ने लाहौर पहुंचकर जून 1206 ई. में अपना राज्याभिषेक करवाया। सिंहासनारूढ़ होने के समय ऐबक ने अपने को मलिक एवं सिपहसालार की पदवी से संतुष्ट रखा। इसने अपने नाम से न तो कोई सिक्का जारी करवाया और न कभी खुतवे पढ़वाये। इन्होंने अपनी राजधानी लाहौर को बनाया था। अपने शासन के 4 वर्ष बाद 1210 ई. में लाहौर में चौगान (पोलो) खेलते समय घोड़े से गिरने के कारण इसकी मृत्यु हो गयी।

94. अलाउद्दीन खल्जी के प्रसिद्ध सेनापतियों में किसकी मंगोलों के विरुद्ध लड़ते हुए मृत्यु हुई?

व्याख्या: 1297-98 ई. में मंगोल सेना ने अपने नेता कादर के नेतृत्व में पंजाब व लाहौर पर आक्रमण किया। जालन्धर के निकट इन आक्रमणकारियों को सुल्तान की सेना ने परास्त किया। इस सेना का नेतृत्व जफर खां एवं उलूग खां ने किया। मंगोलों का दूसरा आक्रमण सलदी के नेतृत्व में 1298 ई. में सेहवान पर हुआ। जफर खां ने इस आक्रमण को सफलतापूर्वक असफल कर दिया। 1299 ई. में कुतलुग ख्वाजा के नेतृत्व में मंगोल सेना के आक्रमण को जफर खां ने पुनः असफल कर दिया। 1303 ई. में मंगोल सेना का चौथा आक्रमण तार्गी के नेतृत्व में हुआ। लगभग 2 माह तक सीरी के किले को घेरे रहने के बाद इसे सफलता न मिलने पर दिल्ली के समीप के क्षेत्रों में लूटपाट कर तार्गी वापस चला गया।

95. निम्नलिखित में कौन भूमि-उत्पाद पर लगने वाले करों को इंगित करता है?
  1. खराज
  2. खुम्स
  3. उम्र
  4. मुक्तई

व्याख्या: खम्स लूट का धन होता था। इस धन का 1/5 भाग राजकोष में तथा 4/5 भाग सैनिकों में बांट दिया जाता था। परन्तु अलाउद्दीन खलजी एवं मुहम्मद बिन तुगलक ने लूट के धन का 4/5 भाग राजकोष में जमा किया तथा शेष 1/5 भाग सैनिकों में वितरित किया। यह भूमि उत्पाद कर नहीं था। खराज गैर-मुसलमानों से लिया जाने वाला भूमिकर था। यह उपज का 1/3 से 1/2 भाग तक वसूल किया गया। सल्तनत काल में लगान निर्धारण की मिश्रित प्रणाली को ‘मुक्तई’ कहा गया। उश्र केवल मुसलमानों से लिया जाने वाला कर था, जो भूमि की उपज पर लिया जाता था। इस कर वसूली में बल प्रयोग किया जा सकता था। यह कर प्राकृतिक साधनों से सिंचित भूमि की उपज का 1/10 भाग तथा मनुष्यकृत साधनों से सिंचित भूमि की उपज का 1/5 भाग लिया जाता था।

96. तुगलकनामा' के रचनाकार का नाम है

व्याख्या: तुग़लक़नामा अमीर ख़ुसरो द्वारा रचित अंतिम कृति है। अमीर ख़ुसरो की इस ऐतिहासिक कृति में ख़ुसरो शाह के विरुद्ध ग़यासुद्दीन तुग़लक़ की विजय का उल्लेख है।

97. भारत में मुहम्मद गोरी ने किसको प्रथम अक्ता प्रदान किया था?

व्याख्या: शिहाबुद्दीन उर्फ मोहम्मद गोरी ने भारत में तुर्क राज्य की स्थापना की। 1205 ई. में मोहम्मद गोरी पुनः भारत आया और इस बार इसका मुकाबला खोख्खरों से हुआ। इसने खोख्खरो को पराजित कर बुरी तरह कत्ल किया। मुहम्मद गोरी की मृत्यु के बाद चूंकि इसका कोई अपना पुत्र नहीं था। इसलिए लाहौर की जनता ने मोहम्मद गोरी के प्रतिनिधि कुतुबुद्दीन ऐबक को लाहौर पर शासन करने का निमंत्रण दिया। ऐबक ने लाहौर पहुंच कर जून 1206 ई. में अपना राज्याभिषेक करवाया। सिंहासनारूढ़ होने के समय ऐबक ने अपने को मलिक एवं सिपहसालार की पदवी से सन्तुष्ट रखा। इसने अपने नाम से न तो कोई सिक्का जारी करवाया और न कभी खुतबे पढ़वाए।

98. किस सुल्तान के काल में खालिसा भूमि अधिक पैमाने पर विकसित हुई?
99. सल्तनत काल के सिक्के-टंका', शशगनी' एवं 'जीतल'–किन धातुओं के बने थे?

व्याख्या: इल्तुतमिश पहला तुर्क सुल्तान था जिसने शुद्ध अरबी सिक्के चलवाये। इसने सल्तनतकालीन दो महत्वपूर्ण सिक्के चांदी का टंका (लगभग 175 ग्रेन) तथा तांबे का जीतल चलवाया। फरवरी, 1229 ई. में बगदाद के खलीफा से इल्तुतमिश को सम्मान में खिलअत का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद इल्तुतमिश वैध सुल्तान एवं दिल्ली सल्तनत एक वैध स्वतंत्र राज्य बन गया। इल्तुतमिश ने इक्ता व्यवस्था का प्रचलन किया। राजधानी को लाहौर से दिल्ली स्थानांतरित किया। स्थापत्य कला के अन्तर्गत इल्तुतमिश ने कुतुबमीनार के निर्माण कार्य को पूरा करवाया। भारत में सम्भवतः पहला मकबरा निर्मित करवाने का श्रेय भी इल्तुतमिश को दिया जाता है।

100. अमीर कोही' (कृषि विभाग) नामक एक नया विभाग किस सुल्तान द्वारा शुरु किया गया था?

व्याख्या: दीवान-ए-अमीर कोही भारत के इतिहास में सल्तनत काल में यह एक महत्त्वपूर्ण विभाग हुआ करता था। मुहम्मद तुग़लक़ द्वारा स्थापित इस विभाग का मुख्य कार्य मालगुज़ारी व्यवस्था की देखभाल करना एवं भूमि को खेती योग्य बनाना होता था।

101. अमीर खुसरो ने किसके विकास में अग्रगामी की भूमिका निभाई?

व्याख्या: अमीर खुसरो का प्रारम्भिक नाम अबुल हसन था। ये फ़ारसी के श्रेष्ठतम कवी, भाषा शास्त्री, गायन विद्वान, इतिहासकार और खड़ी बोली हिंदी को प्रारम्भ करने वाले थे। इन्हें 'तूती-ए-हिन्द' की उपाधि दी गई थी। ये दिल्ली के शासकों बलबन, कैकुबाद, जलालुद्दीन खिलजी, अलाउद्दीन खिलजी, कुतुबुद्दीन मुबारक खिलजी नारिरुद्दीन खुसरवशाह और मुहम्मद बिन तुगलक के दरबार में रहा।

102. तैमूर लंग ने किसके शासनकाल में भारत पर आक्रमण किया?

व्याख्या: 1399 ई. में तैमूर का भारत पर भयानक आक्रमण हुआ। महमूद तुग़लक़ (1399-1413 ई॰) दिल्ली के तुग़लक़ वंश का अंतिम सुल्तान था। उसके राज्यकाल में अनवरत संघर्ष चलते रहे और दुरावस्था अपनी चरम सीमा पर पहुँच गयी।

103. सल्तनत काल की दो प्रमुख मुद्राओं का पता निम्नलिखित कूट से करें -
  1. दाम
  2. जीतल
  3. रुपिया
  4. टंका
104. भारत में पोलो खेल का प्रचलन किया

व्याख्या: भारत में पोलो खेल की शुरुआत तुर्कों के भारत आगमन से माना जाता है। 1210 ई. में गुलाम वंश का प्रथम शासक और भारत में मुहम्मद गोरी का उत्तराधिकारी कुतुबद्दीन ऐबक की पोलो खेलते समय ही घोड़े से गिरकर मृत्यु हो गई, जो भारत में पोलो खेल के आगमन का एतिहासिक प्रमाण है।

105. किसने एक तरफ संस्कृत मुद्रालेख के साथ चाँदी के सिक्के निर्गत किये

व्याख्या: मुहम्मद गजनवी ने अपने सिक्कों पर एक ओर कालिमा का संस्कृत अनुवाद 'अव्यक्तमेक अवतार' अंकित करवाया था।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.