मौर्य काल या मौर्य सम्राज्य से ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या | Maurya Empire GK Quiz (Set-3)

मौर्य काल या मौर्य सम्राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन व्याख्या सहित। -Maurya Empire Gk Quiz (set-3).

मौर्य सम्राज्य

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 3)

31. मेगास्थनीज ने भारतीय समाज को कितनी श्रेणियों में विभाजित किया?

व्याख्या: मेगास्थनीज ने भारतीय समाज को सात श्रेणियों में विभाजित किया था ये श्रेणिया निम्न है - दार्शनिक, किसान, अहीर, कारीगर या शिल्पी, सैनिक, निरीक्षक, सभासद तथा अन्य शासक वर्ग।

32. कौटिल्य के 'अर्थशास्त्र' में किस पहलू पर प्रकाश डाला गया है?

व्याख्या: अर्थशास्त्र, कौटिल्य या चाणक्य (चौथी शती ईसापूर्व) द्वारा रचित संस्कृत का एक ग्रन्थ है। इसमें राज्यव्यवस्था, कृषि, न्याय एवं राजनीति आदि के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया है। अपने तरह का (राज्य-प्रबन्धन विषयक) यह प्राचीनतम ग्रन्थ है। इसकी शैली उपदेशात्मक और सलाहात्मक (instructional) है।

33. निम्न में से कौन-सा क्षेत्र अशोक के साम्राज्य में सम्मिलित नहीं था?

व्याख्या: उपर्युक्त में से अफगानिस्तान, बिहार व कलिंग ही अशोक के प्रत्यक्ष अधिकार के अन्तर्गत थे। श्रीलंका में उसने केवल ‘धम्म’ के प्रचार हेतु प्रचारकों को भेजा था। यह उसके साम्राज्य में शामिल नहीं था।

34. पाटलिपुत्र को किस शासक ने सर्वप्रथम अपनी राजधानी बनाई?

व्याख्या: चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने गुरु विष्णुगुप्त या चाणक्य की सहायता से नंदवंश के अंतिम शासक घनानंद को हराकर मौर्य साम्राज्य की स्थापना की और पाटलीपुत्र को अपनी राजधानी बनाया। चन्द्रगुप्त मौर्य का ‘चन्द्रगुप्त’ संज्ञा का प्राचीनतम अभिलेखीय साक्ष्य रुद्रदामन के जूनागढ़ अभिलेख से मिलता है। बिन्दुसार की मृत्यु के उपरान्त अशोक विशाल मौर्य साम्राज्य की गद्दी पर बैठा कुषाण शासक कनिष्क बौद्ध धर्म की ‘महायान’ शाखा का अनुयायी था। इसने पुरुषपुर (पेशावर) को अपनी राजधानी बनाया। इसके राज्य की दूसरी राजधानी मथुरा थी। इसी के समय में बौद्ध धर्म की चौथी संगीतिर का आयोजन कश्मीर के कुण्डलवन में हुआ।

35. पाटलिपुत्र में स्थित चन्द्रगुप्त का महल मुख्यतः बना था

व्याख्या: मेगास्थनीज के विवरण से पता चला है कि चन्द्रगुप्त का महल लकड़ी का बना हुआ था, जिसके चारो ओर खाई थी। वर्तमान पटना के निकट कुम्रहार की खुदाई में लकड़ी के स्तम्भों तथा लकड़ी की चहारदिवारी के प्रमाण मिले हैं।

36. बराबर (गया जिला) की गुफाओं का उपयोग किसने आश्रय गृह के रूप में किया?

व्याख्या: बराबर की गुफाओं का निर्माण अशोक द्वारा तीसरी शताब्दी ई. पू. में बिहार प्रान्त के गया जिले में स्थित बराबर चट्टानों को काटकर करवाया गया था। बराबर पहाड़ी पर स्थित-चार में से तीन गुफओं में अशोक के शिलालेख होने से ज्ञात होता है कि दो गुफायें अशोक द्वारा अपने शासन के 12वें वर्ष और 19वें वर्ष आजीवकों दी गयीं। चौथी गुफा में 5वीं शताब्दी की मौखरि शासक अनन्त वर्मा का लेख अंकित है। बराबर की गुफाओं का उपयोग आजीवकों ने आश्रम गृह के रूप में किया।

37. किस अभिलेख से यह साबित होता है कि चन्द्रगुप्त का प्रभाव पश्चिम भारत तक फैला हुआ था?

व्याख्या: रुद्रदामन के जूनागढ़ अभिलेख से यह विदित होता है कि वहां पर चन्द्रगुप्त मौर्य का प्रभाव था। उसी के अभिलेख से पता चलता है कि चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने राज्यपाल पुष्यगुप्त वैश्य की सहायता से यहां पर सुदर्शन झील का निर्माण कराया था।

38. केवल वह स्तंभ जिसमें अशोक ने स्वयं को मगध का सम्राट बताया है

व्याख्या: अशोक ने भाव्रू वैराट अभिलेख में स्वयं को देवानम् पियदसिनो लाजिनों मागधो कहा है, जिसका अर्थ देवताओं के प्रियदर्शी राजा मगध हैं। इस अभिलेख के अनुसार अशोक ने बुद्ध द्वारा प्रतिपादित त्रिरत्न अर्थात् बुद्ध, धर्म तथा संघ के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की थी।

39. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:
सूची-I
  1. चन्द्रगुप्त
  2. बिन्दुसार
  3. अशोक
  4. चाणक्य
सूची-II
  1. पियदस्सी
  2. सैंड्रोकोट्टम
  3. अमित्रघात
  4. विष्णुगुप्त
40. प्रथम भारतीय साम्राज्य स्थापित किया गया?

व्याख्या: चन्द्रगुप्त मौर्य भारत के महानतम सम्राट थे। इन्होंने मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी। चन्द्रगुप्त पूरे भारत को एक साम्राज्य के अधीन लाने में सफल रहे।

41. उत्तरांचल (उत्तराखंड) में अशोक का एक शिलालेख स्थित है

व्याख्या: दुनिया भर में अपनी महानता के लिए प्रसिद्घ सम्राट अशोक की एक नायाब निशानी उत्तराखंड में देहरादून जिले के कालसी में स्थित है। उत्तर भारत में केवल कालसी में ही सम्राट अशोक का शिलालेख है। इस शिला का अपना ही महत्व है। इस शिला पर लिखे लेखों की भाषा प्राकृत और लिपी ब्राह्मी है।

42. सांची का स्तूप किसने बनवाया?

व्याख्या: साँची के मुख्य स्तूप के निर्माण का श्रेय सम्राट अशोक को दिया जाता है। माना जाता है उनके काल में ही स्तूप का निर्माण करवाया गया था।

43. अशोक के शिलालेखों को पढ़नेवाला प्रथम अंग्रेज कौन था?

व्याख्या: अशोक ऐसा प्रथम शासक था जिसने अभिलेखों के माध्यम से अपनी प्रजा को सम्बोधित किया जिसकी प्रेरणा उसे ईरानी शासक दारा प्रथम (डेरियस) से मिली थी। 1750 में टीफेन्थैलर ने सबसे पहले दिल्ली में अशोक के स्तम्भ का पता लगाया किन्तु अशोक के अभिलेखों को सर्वप्रथम जेम्स प्रिंसेप ने 1837 ई. में पढ़ा।

44. कलिंग युद्ध की विजय तथा क्षत्रियों का वर्णन अशोक के किस शिलालेख में है?

व्याख्या: शिलालेख - 13 में शासन के 8 वें वर्ष (261 ई. पू.) कलिंग विजय, कलिंग युद्ध, अशोक का हृदय परिवर्तन, पड़ोसी राजाओं का वर्णन मिलता है। इसमें मौर्य साम्राज्य के पश्चिम के पड़ोसी राजाओं का उल्लेख है, जिनके साथ अशोक के राजनैतिक संबंध थे। वे निम्नलिखित है -

  1. एण्टिओकस -ii (सीरीया)।
  2. टॉलेमी फिलाडेल्फस -ii (मिश्र)।
  3. मगस (सीरिन)
  4. एलेक्जेण्डर (एपिरास)
  5. एण्टीगोनस गोनाट्स (मकदूनिया)।
45. प्रसिद्ध यूनानी राजदूत मेगास्थनीज भारत में किसके दरबार में आए थे?

व्याख्या: मेगस्थनीज (304 ईसापूर्व - 299 ईसा पूर्व) यूनान का एक राजदूत था जो चन्द्रगुप्त के दरबार में आया था।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.