मौर्य काल या मौर्य सम्राज्य से ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या | Maurya Empire GK Quiz (Set-2)

मौर्य काल या मौर्य सम्राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन व्याख्या सहित। - Maurya Empire Gk Quiz (set-2).

मौर्य सम्राज्य

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 2)

16. निम्नांकित में से कौन मौर्य वंश का शासक नहीं है?

व्याख्या: अजातशत्रु (लगभग 493 ई. पू.) मगध का एक प्रतापी सम्राट और बिंबिसार का पुत्र जिसने पिता को मारकर राज्य प्राप्त किया। उसने अंग, लिच्छवि, वज्जी, कोसल तथा काशी जनपदों को अपने राज्य में मिलाकर एक विस्तृत साम्राज्य की स्थापना की।

17. निम्नलिखित में से अशोक का उत्तराधिकारी कौन था?

व्याख्या: अशोक की मृत्यु के बाद मौर्य राजवंश लगभग 50 वर्षों तक चला।
अशोक की मृत्यु 237-236 ई. पू. में (लगभग) हुई थी। अशोक के उपरान्त अगले पाँच दशक तक उनके निर्बल उत्तराधिकारी शासन संचालित करते रहे।

18. मुद्राराक्षस' का लेखक निम्न में से कौन है?

व्याख्या: मुद्राराक्षस संस्कृत का ऐतिहासिक नाटक है जिसके रचयिता विशाखदत्त हैं। इसकी रचना चौथी शताब्दी में हुई थी। इसमें चाणक्य और चन्द्रगुप्त मौर्य संबंधी ख्यात वृत्त के आधार पर चाणक्य की राजनीतिक सफलताओं का अपूर्व विश्लेषण मिलता है।

19. विशाखदत्त के प्राचीन भारतीय नाटक 'मुद्राराक्षस' की विषय वस्तु है?

व्याख्या: मुद्राराक्षस संस्कृत का ऐतिहासिक नाटक है जिसके रचयिता विशाखदत्त हैं। इसकी रचना चौथी शताब्दी में हुई थी। इसमें चाणक्य और चन्द्रगुप्त मौर्य संबंधी ख्यात वृत्त के आधार पर चाणक्य की राजनीतिक सफलताओं का अपूर्व विश्लेषण मिलता है।

20. मालवा, गुजरात एवं महाराष्ट्र किस शासक ने पहली बार जीते?

व्याख्या: मौर्यवंश के संस्थापक चन्द्रगुप्त मौर्य ने एक विशाल साम्राज्य की स्थापना की थी। यह साम्राज्य उत्तर-पश्चिम में ईरान से लेकर दक्षिण में उत्तरी कर्नाटक एवं पूर्व में मगध से लेकर पश्चिम में सोपारा तथा सौराष्ट्र तक फैला हुआ था। 305 ई.पू. में यूनानी शासक सेल्युकस एवं चन्द्रगुप्त के मध्य युद्ध हुआ था। जिसमें संभवतः सेल्युकस पराजित हुआ था।

21. किसने सहिष्णुता, उदारता और करुणा के त्रिविध आधार पर राजवंश की स्थापना की?

व्याख्या: अशोक के शासन का आदर्श कल्याणकारी राज्य की स्थापना था। उसने अपने प्रथम पृथक् शिलालेख में “सब्ब मनुहस्से मम पजा” अर्थात् सभी मनुष्य मेरी संतान है, का आदर्श स्थापित किया। उसका धम्म करुणा व सहिष्णुता का पर्याय है। अकबर ने 1582 में विभिन्न धर्मों के सार संग्रह के रूप में ‘दीन-ए-इलाही’ की घोषणा की थी जो एकेश्वरवाद पर आधारित था। शिवाजी मराठा शासकों से संबंधित हैं।

22. निम्नलिखित किस शहर में अशोक के शिलालेख नहीं हैं?

व्याख्या: उपरोक्त में से पाटलिपुत्र शहर में अशोक के शिलालेख नहीं है, अशोक के 14 दीर्घ शिलालेख (या बृहद शिलालेख) विभिन्‍न लेखों का समूह है जो आठ भिन्‍न-भिन्‍न स्थानों से प्राप्त किए गये हैं-

  1. धौली- यह उड़ीसा के पुरी जिला में है।
  2. शाहबाज गढ़ी- यह पाकिस्तान (पेशावर) में है।
  3. मान सेहरा- यह पाकिस्तान के हजारा जिले में स्थित है।
  4. कालसी- यह वर्तमान उत्तराखण्ड (देहरादून) में है।
  5. जौगढ़- यह उड़ीसा के जौगढ़ में स्थित है।
  6. सोपारा- यह महाराष्ट्र के पालघर जिले में है।
  7. एरागुडि- यह आन्ध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में स्थित है।
  8. गिरनार- यह काठियावाड़ में जूनागढ़ के पास है।
23. 'अर्थशास्त्र' का लेखक समकालीन था

व्याख्या: चाणक्य (अनुमानतः ईसापूर्व 375 - ईसापूर्व 283) चन्द्रगुप्त मौर्य के महामंत्री थे। वे 'कौटिल्य' नाम से भी विख्यात हैं। वे तक्षशिला विश्वविद्यालय के आचार्य थे। उन्होंने नंदवंश का नाश करके चन्द्रगुप्त मौर्य को राजा बनाया।

24. नंद वंश के पश्चात् मगध पर किस राजवंश ने शासन किया?

व्याख्या: नंद वंश के पश्चात् मगध पर मौर्य राजवंश ने शासन किया। मौर्य राजवंश (322-185 ईसा पूर्व) प्राचीन भारत का एक राजवंश था। 'मौर्य काल' प्राचीन भारत के इतिहास में महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। चंद्रगुप्त मौर्य, चाणक्य, बिन्दुसार तथा सम्राट अशोक आदि जैसे प्रसिद्ध व्यक्ति इसी काल में हुए।

25. मौर्य काल में शिक्षा का सर्वाधिक प्रसिद्ध केन्द्र था

व्याख्या: मौर्यकाल में तक्षशिला शिक्षा का सर्वाधिक प्रसिद्ध केंद्र था। इस बात की पुष्टि बौद्ध ग्रंथों तथा चीनी यास्त्रियों के वृतान्तों से हो जाती है। 7वीं शताब्दी ई.पू. से चौथी शताब्दी ई. तक तक्षशिला को ज्ञान और विद्या का केंद्र बने रहने का सौभाग्य मिला। कौसल नरेश प्रसेनजित, महान कूटनीतिज्ञ तथा अर्थशास्त्री कौटिल्य, मौर्य सम्राट चन्द्रगुप्त, ख्यातिलब्ध वैद्य जीवक, वैयाकरण पाणिनि तथा योग दर्शन के प्रणेता महर्षि पतंजलि यहाँ से शिक्षा प्राप्त करके अपने-अपने क्षेत्र में विख्यात हुए थे। बौद्ध साहित्य से ज्ञात होता है कि तक्षशिला विश्वविद्यालय धनुर्विद्या तथा वैद्यक की शिक्षा के लिए तत्कालीन सभ्य संसार में प्रसिद्ध था। नालन्दा शिक्षा केंद्र के रूप में गुप्तकाल में विकसित हुआ।

26. मेगास्थनीज की पुस्तक का नाम क्या हैं?

व्याख्या: इंडिका ग्रीक लेखक मेगस्थनीज द्वारा मौर्यकालीन भारत का एक लेख है। यह मूल रूप से प्राप्त नहीं हुई है परन्तु इसके कुछ भाग परवर्ती लेखकों के ग्रंथों से प्राप्त हुए है इनमें डियोडोरस, सुकीलस , स्ट्रैबो ( जियोग्राफिका ), प्लिनी और एरियन ( इंडिका ), प्लूटार्क, जस्टिन के नाम उल्लेखनीय है।

27. जिसके ग्रंथ में चन्द्रगुप्त मौर्य का विशिष्ट रूप से वर्णन हुआ है, वह है

व्याख्या: चौथी शती के उत्तरार्द्ध तथा पांचवी शती के पूर्वार्द्ध में विशाखदत्त द्वारा रचित ग्रन्थ मुद्राराक्षस में चन्द्रगुप्त मौर्य एवं उनके गुरु चाणक्य के विषय में विशिष्ट वर्णन है।महाकवि भास द्वारा रचित स्वप्नवासवदत्तम में वत्सराज उदयन एवं चंड-प्रद्योत के संबंधो का उल्लेख मिलता है। शूद्रक द्वारा रचित मृच्छकटिकम नाटक से गुप्तकालीन सांस्कृतिक इतिहास की जानकारी मिलती है। अश्वघोष के बुद्धचरितम तथा सौंदरानन्द में कनिष्क के विषय में जानकारी मिलती है।

28. वह स्रोत, जिसमें पाटलिपुत्र के प्रशासन का वर्णन उपलब्ध है, वह है

व्याख्या: पाटलिपुत्र के प्रशासन का वर्णन इण्डिका में है। मेगस्थनीज की इण्डिका के अनुसार मौर्यकाल में पाटलिपुत्र प्रशासन का दायित्व तीस नागरिकों की सभा पर था, जो पांच-पांच सदस्यों की छः समितियों में संगठित थी। मेगस्थनीज ने पाटलिपुत्र को पालिब्रोथा कहा है।

29. अशोक के शिलालेखों में प्रयुक्त भाषा है

व्याख्या: अशोक के शिलालेख प्राकृत भाषा में लिखे गए हैं तथा इनकी लिपि ब्राह्मी व खरोष्टि है। मध्यकालीन भाषाओं को सयुंक्त रूप से प्राकृत भाषा कहा जाता है। जिसमें से मगधी भाषा अधिक्तर शिलालेखों की मुख्य भाषा है तथा ब्राह्मी लिपि के प्रयोग से लिखी गई है।

30. निम्नलिखित में किस मौर्य राजा ने दक्कन की विजय प्राप्त की थी?

व्याख्या: प्रथम मौर्य शासक चन्द्रगुप्त मौर्य ने दक्कन की विजय की।साद यूनानी लेखक जस्टिन ने लिखा है कि चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपनी छह लाख सेना को लेकर समस्त भारत को रौंद दिया।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.