मौर्य काल या मौर्य सम्राज्य से ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या | Maurya Empire GK Quiz (Set-4)

मौर्य काल या मौर्य सम्राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन व्याख्या सहित। -Maurya Empire Gk Quiz (set-2).

मौर्य सम्राज्य

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 2)

46. चन्द्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकस को कब पराजित किया?

व्याख्या: यूनानी लेखक प्लूटार्क के अनुसार उसने (चंद्रगुप्त ने) छह लाख की सेना लेकर सम्पूर्ण भारत को रौंद डाला और उसको अपने अधिकार में कर लिया। 305 ईसापूर्व में चंद्रगुप्त मौर्य ने तत्कालीन यूनानी शासक सेल्यूकस निकेटर को पराजित किया। दोनों के बीच संधि हो गई। इस युद्ध का वर्णन एप्पियानस नामक यूनानी विद्वान ने अपने ग्रंथ में किया।

47. निम्नलिखित में से कौन-सा राजा प्रायः जनता के संपर्क में रहता था?
48. अशोक ने 261 ई०पू० में कलिंग को जीतने के बाद क्या किया?

व्याख्या: कलिंग युद्ध बहुत क्रूर था और यह कहा जाता है कि कलिंग के लगभग 150,000 योद्धा और 100,000 मौर्य योद्धा मारे गए। यह आरोप लगाया जा रहा है कि लड़ाई इतनी क्रूर थी कि लड़ाई के परिणामस्वरूप, दया नदी, युद्ध के मैदान के बगल में बहने के कारण रक्तपात हो गया। कलिंग के कई हजारों पुरुषों और महिलाओं को निर्वासित किया गया था। कलिंग के युद्ध के बाद, सम्राट अशोक ने अपने सैन्य आक्रमणों को समाप्त कर दिया और मौर्य साम्राज्य की क्षेत्रीय विकास नीति को पूरी तरह से रोक दिया। लड़ाई के बाद, अशोक ‘धम्मविजय’ या ‘धम्म’ के माध्यम से जीत की धारणा रखता है। अशोक ने 40 से अधिक वर्षों तक शांति, सद्भाव और संपन्नता के साथ अपने साम्राज्य पर शासन किया।

49. अशोक के अधिकांश अभिलेख किस भाषा व लिपि में हैं?

व्याख्या: अशोक के सभी शिलालेख प्राकृतिक भाषा में है। उस वक्त सभी भारतीयों की भाषा प्राकृतिक ही थी। परन्तु पश्चिम एशिया ( ईराक सीरिया आदि ) से आकर भारत में बसे आर्यो की भाषा संस्कृत थी

50. किस ग्रंथ में चन्द्रगुप्त मौर्य के लिए 'वृषल’ (निम्न कुल) शब्द का प्रयोग किया गया है?

व्याख्या: चन्द्रगुप्त मौर्य के लिए मुद्राराक्षस में 'वृषल' (निम्न कुल) उपनाम का प्रयोग किया गया है।

51. मौर्य नरेश के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही है? उन्होंने विकास किया था-
  1. संस्कृति, कला व साहित्य
  2. सोने के सिक्के
  3. प्रांतीय विभाजन
  4. हिन्दुकुश तक साम्राज्य
52. कथन (A) : अशोक ने कलिंग को मौर्य साम्राज्य में जोड़ लिया था।
कारण (R) : कलिंग दक्षिण भारत को आनेवाले स्थलीय एवं समुद्री मार्गों को नियंत्रित करता था

व्याख्या: कलिंग विजय मगध तथा भारतवर्ष के इतिहास में एक सीमा चिन्ह है। यह विजय तथा साम्राज्यवादी विस्तार की उस नीति का अंत करती है, जिसका आरम्भ बिम्बिसार ने अंग देश पर विजय प्राप्त करके किया था। अशोक ने अपने अभिषेक के आठवें वर्ष (261 ई. पू.) कलिंग पर चढ़ाई की थी। अशोक के 13 वें वृहद शिलालेख में कलिंग युद्ध और वहां के विनाश का वर्णन है। कलिंग उस समय एक प्रबल एवं शक्तिशाली राज्य था, जो अशोक के समय एक स्वतंत्र राज्य के रूप में स्थापित था। प्राचीन भारत के कलिंग का महत्व भौगोलिक एवं सामुद्रिक मार्ग की दृष्टि से अत्यधिक था। इसी कारण अशोक के कलिंग अभियान का उद्देश्य स्थलीय एवं समुद्री व्यापार मार्ग पर अधिकार करना था। उसने कलिंग को विजित कर अपने साम्राज्य में मिला लिया था।

53. अशोक के जो शिलालेख (Rock edicts) संगम राज्य के बारे में हमें बताते है

व्याख्या: अशोक के दुसरे एवं तेरहवें शिलालेख में हमें संगम राज्य चोल, चेर, पांड्य एवं सतियपुत्र की जानकारी मिलती है। पहले अभिलेख में पशुबलि की निंदा दसवें में ख्याति व गौरव की निंदा, ग्याहरवें में धम्म निति की व्याख्या तथा चौदहवें में जनता को धार्मिक जीवन जीने के लिए प्रेरित करने का उल्लेख है।

54. कथन (A): अशोक के राज्यादेशों के अनुसार धार्मिक निष्ठा की अपेक्षा जनता के मध्य सामाजिक समरसता अधिक महत्त्वपूर्ण थी।
कथन (R) : उसने धर्म संवर्धन के स्थान पर समता के विचारों का प्रसार किया।
55. निम्नलिखित में से किस राज्यादेश में अशोक के व्यक्तिगत नाम (अशोक) का उल्लेख मिलता है

व्याख्या: अशोक का इतिहास हमें मुख्यत: उनके अभिलेखों से ही ज्ञात होता है। उसके अभी तक 40 से भी अधिक अभिलेख प्राप्त हो चुके हैं। सर्वप्रथम मास्की अभिलेख में अशोक का नाम मिलता है। यह अभिलेख आंध्रप्रदेश राज्य के रायचूर जिले में स्थित है। गुर्जरा लेख में भी इसका नाम अशोक मिलता है। कालसी शिलालेख उतरांचल राज्य के देहरादून में स्थित है। यह शिलालेख ब्राह्मी लिपि में है। इसकी खोज 1837 में हुई थी।

56. निम्नलिखित वक्तव्यों में कौन-सा एक वक्तव्य अशोक के प्रस्तर स्तंभों के बारे में गलत है?

व्याख्या: ये स्थापत्य संरचना के भाग हैं

57. श्रीनगर की स्थापना किस मौर्य शासक ने की?

व्याख्या: कल्हण के अनुसार श्रीनगर की स्थापना 1182 ईसापूर्व में यानि कि आज से 3200 साल पहले अशोक नाम के राजा ने की थी। लेकिन कई इतिहासकार इस अशोक राजा को 2300 साल पहले वाला मौर्य साम्राज्य का महान सम्राट अशोक ही मानते हैं।

58. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:
सूची-I
  1. उत्तरापथ
  2. दक्षिणापथ
  3. अवन्तिराष्ट्र
  4. प्राची (पूर्वी प्रदेश)
सूची-II
  1. तक्षशिला
  2. सुवर्णगिरी
  3. उज्जयिनी
  4. पाटलीपुत्र

व्याख्या: चन्द्रगुप्त मौर्य ने शासन संचालन को सुचारु रूप से चलाने के लिए चार प्रान्तों में विभाजित कर दिया था जिन्हें चक्र कहा जाता था। इन प्रान्तों का शासन सम्राट के प्रतिनिधि द्वारा संचालित होता था। सम्राट अशोक के काल में प्रान्तों की संख्या पाँच हो गई थी। ये प्रान्त थे-
प्रान्त राजधानी
प्राची (मध्य देश)- पाटलिपुत्र
उत्तरापथ - तक्षशिला
दक्षिणापथ - सुवर्णगिरि
अवन्ति राष्ट्र - उज्जयिनी
कलिंग - तोलायी
प्रान्तों (चक्रों) का प्रशासन राजवंशीय कुमार (आर्य पुत्र) नामक पदाधिकारियों द्वारा होता था।

59. किस ग्रंथ में शूद्रों के लिए 'आर्य' शब्द का प्रयोग हुआ है?

व्याख्या: अर्थशास्त्र, कौटिल्य या चाणक्य (चौथी शती ईसापूर्व) द्वारा रचित संस्कृत का एक ग्रन्थ है। इसमें राज्यव्यवस्था, कृषि, न्याय एवं राजनीति आदि के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया है। अपने तरह का (राज्य-प्रबन्धन विषयक) यह प्राचीनतम ग्रन्थ है। इसकी शैली उपदेशात्मक और सलाहात्मक (instructional) है।

60. अशोक ने अपने राज्याभिषेक के चौथे वर्ष में निग्रोथ' के प्रभाव से प्रभावित होकर किससे बौद्ध धर्म की दीक्षा ली?

व्याख्या: उपगुप्त एक प्रसिद्ध बौद्ध भिक्षु थे। इन्हें 'अलक्षणक बुद्ध' भी कहा जाता है।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.