गुप्त काल या गुप्त सम्राज्य से ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या | Gupta Empire Gk Quiz (Set-2)

गुप्त काल या गुप्त सम्राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन व्याख्या सहित। -Gupta Dynasty or Gupta Empire Gk Quiz (set-2).

गुप्त सम्राज्य

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 2)

16. भारतीय संस्कृति का 'स्वर्ण युग' (Golden Age) था

व्याख्या: गुप्तकाल को भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग माना जाता है। इसे भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार, धार्मिक सहिष्णुता, आर्थिक समृद्धि तथा शासन व्यवस्था की स्थापना काल के रूप में जाना जाता है।

17. फाह्यान कहाँ का निवासी था?

व्याख्या: फाहियान एक चीनी यात्री था जो चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के शासनकाल में भारत आया था। वो 399 ईसवी से लेकर 412 ईसवी तक भारत मे रहा।

18. ‘सेतुबंध' का रचनाकार प्रवरसेन II किस वंश का शासक था?

व्याख्या: ‘सेतुबंध' का रचनाकार प्रवरसेन II वाकाटक वंश का शासक था। वाकाटक शब्द का प्रयोग प्राचीन भारत के एक राजवंश के लिए किया जाता है जिसने तीसरी सदी के मध्य से छठी सदी तक शासन किया था। उस वंश को इस नाम से क्यों संबंधित किया गया, इस प्रश्न का सही उत्तर देना कठिन है। शायद वकाट नाम का मध्यभारत में कोई स्थान रहा हो, जहाँ पर शासन करनेवाला वंश वाकाटक कहलाया। अतएव प्रथम राजा को अजंता लेख में 'वाकाटक वंशकेतुः' कहा गया है।

19. किस गुप्तकालीन शासक को 'कविराज' कहा गया?

व्याख्या: हरिषेण के शब्दों में समुद्रगुप्त का चरित्र इस प्रकार का था- 'उसका मन विद्वानों के सत्संग-सुख का व्यसनी था। उसके जीवन में सरस्वती और लक्ष्मी का अविरोध था। वह वैदिक मार्ग का अनुयायी था।

20. स्कन्दगुप्त को किस स्तंभ लेख में 'शक्रोपम' कहा गया?

व्याख्या: स्कन्दगुप्त को कहौम स्तंभ लेख में 'शक्रोपम' कहा गया। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित कहौम नामक स्थान से यह लेख प्राप्त हुआ है। इसमें गुप्त संवत् 141 = 460 ईस्वी की तिथि अंकित है। इस अभिलेख से पता चलता है, कि मद्र नामक एक व्यक्ति ने 5 जैन तीर्थंकरों की प्रतीमाओं का निर्माण करवाया था।

21. श्रीलंका के राजा मेघवर्मन ने किस स्थान पर भगवान बुद्ध का मंदिर बनवाने के लिए समुद्रगुप्त से अनुमति मांगी थी?

व्याख्या: श्रीलंका के राजा मेघवर्मन ने बोधगया नामक स्थान पर भगवान बुद्ध का मंदिर बनवाने के लिए समुद्रगुप्त से अनुमति मांगी थी।

22. मंदिर निर्माण कला का जन्म सर्वप्रथम कब हुआ?

व्याख्या: मंदिर निर्माण कला का जन्म सर्वप्रथम गुप्त काल में हुआ।

23. चन्द्रगुप्त II ने 'विक्रमादित्य' की उपाधि कब धारण की?

व्याख्या: चन्द्रगुप्त II ने 'विक्रमादित्य' की उपाधि शकों का उन्मूलन करने के बाद धारण की।

24. गुप्त काल के सर्वाधिक लोकप्रिय देवता कौन थे?

व्याख्या: गुप्त काल के सर्वाधिक लोकप्रिय देवता विष्णु माने जाते हैं।

25. चन्द्रगुप्त II ने अपनी किस विजय की खुशी में चाँदी के विशेष सिक्के जारी किए?

व्याख्या: चन्द्रगुप्त II ने शकों को पराजित करने के बाद विजय की खुशी में चाँदी के विशेष सिक्के जारी किए।

26. मेहरौली (दिल्ली) स्थित लौह-स्तम्भ का निर्माण किस सदी में हुआ?

व्याख्या: दिल्ली का लौह स्तम्भ, दिल्ली में क़ुतुब मीनार के निकट स्थित एक विशाल स्तम्भ है। यह अपनेआप में प्राचीन भारतीय धातुकर्म की पराकाष्ठा है। यह कथित रूप से राजा चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य (राज 375 - 413) से निर्माण कराया गया, किन्तु कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पहले निर्माण किया गया, सम्भवतः 912 ईपू में। इस स्तम्भ की उँचाई लगभग सात मीटर है और पहले हिन्दू व जैन मन्दिर का एक भाग था। तेरहवीं सदी में कुतुबुद्दीन ऐबक ने मन्दिर को नष्ट करके क़ुतुब मीनार की स्थापना की। लौह-स्तम्भ में लोहे की मात्रा करीब 98% है और अभी तक जंग नहीं लगा है।

27. फाह्यान और ह्वेनसांग ने ... के राज्यों को देखा

व्याख्या: ह्वेन त्सांग एक प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु था। वह हर्षवर्द्धन के शासन काल में भारत आया था। वह भारत में 15 वर्षों तक रहा। उसने अपनी पुस्तक सी-यू-की में अपनी यात्रा तथा तत्कालीन भारत का विवरण दिया है।

फाहियान एक चीनी यात्री था जो चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के शासनकाल में भारत आया था। वो 399 ईसवी से लेकर 412 ईसवी तक भारत मे रहा।

28. धन्वन्तरी थे

व्याख्या: धन्वन्तरी चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के राजदरवार के 'नवरत्न' में से एक जो कि प्रसिद्ध चिकित्सक थे। विक्रमादित्य के साथ उनके नवरत्नों को जानने की जिज्ञासा सहज स्वाभाविक है। सम्राट विक्रमादित्य के नवरत्नों के नाम धन्वंतरि, क्षपणक, अमरसिंह, शंकु, बेताल भट्ट, घटखर्पर, कालिदास, वराहमिहिर और वररुचि कहे जाते हैं। इन नवरत्नों में उच्च कोटि के विद्वान, श्रेष्ठ कवि, गणित के प्रकांड विद्वान और विज्ञान के विशेषज्ञ आदि सम्मिलित थे।

29. गुप्तकालीन शासन प्रणाली किस प्रकार की थी?

व्याख्या: गुप्त सम्राटों के समय में गणतंत्रीय राजव्यवस्था का ह्मस हुआ। गुप्त प्रशासन राजतंत्रात्मक व्यवस्था पर आधारित था। देवत्व का सिद्वान्त गुप्तकालीन शासकों में प्रचलित था। राजपद वंशानुगत सिद्धान्त पर आधारित था।

30. फाह्यान द्वारा रचित ग्रंथ 'फो-कुओ-की' में निम्न में से किसका विवरण नहीं मिलता है?

व्याख्या: फाह्यान द्वारा रचित ग्रंथ 'फो-कुओ-की' में बौद्ध धर्म के सिद्धांतों का विवरण नहीं मिलता है।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.