गुप्त काल या गुप्त सम्राज्य से ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या | Gupta Empire Gk Quiz (Set-3)

गुप्त काल या गुप्त सम्राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन व्याख्या सहित। -Gupta dynasty or Gupta Empire Gk Quiz (set-3).

गुप्त सम्राज्य

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 3)

31. गुप्त स्थापत्य कला का सर्वोत्कृष्ट मंदिर निम्न में से कौन है?

व्याख्या: दशावतार मन्दिर, उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के देवगढ़ में स्थित है। यह भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि यह गुप्त काल में बना था। यहाँ आप भगवान विष्णु के दस अवतार के दर्शन कर सकते हैं और यही नहीं मंदिर के द्वार पर गंगा और यमुना देवियों की नक्काशी की गयी है। पट्टी पर वैष्णव पौराणिक कथाओं की नक्काशी भी की गयी है।

32. अजंता की गुफाओं में किन गुफाओं का निर्माण गुप्त काल में हुआ?

व्याख्या: अजंता की गुफाओं को वर्ष 1983 में यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया था। ये गुफाएं अलग अलग अवधियों (लगभग दूसरी सदी से लेकर छठी सदी ई. तक) में खोदी गईं।

33. 'अमरकोश' के लेखक अमर सिंह किस शासक के दरबार से जुड़े थे?

व्याख्या: अमरकोश' के लेखक अमर सिंह चन्द्रगुप्त II शासक के दरबार से जुड़े थे।

34. गुप्त संवत् (319-320) को प्रारंभ करने का श्रेय किसे दिया जाता है?

व्याख्या: चंद्रगुप्त प्रथम ने अपने शासन काल में एक नया संवत चलाया ,जिसे गुप्त संवत कहा जाता है। यह संवत गुप्त सम्राटों के काल तक ही प्रचलित रहा बाद में उस का चलन नहीं रहा। चन्द्रगुप्त प्रथम ने एक संवत 'गुप्त संवत' (319-320 ई.) के नाम से चलाया। गुप्त संवत तथा शक संवत (78 ई.) के बीच 240 वर्षों का अन्तर है।

35. चन्द्रगुप्त 1 ने गुप्त संवत् का प्रारंभ किस उपलक्ष्य में किया?

व्याख्या: चन्द्रगुप्त 1 ने गुप्त संवत् का प्रारंभ अपने राज्यारोहण के स्मारक के रूप में उपलक्ष्य में किया।

36. प्रयाग प्रशस्ति अभिलेख का लेखक हरिषेण किस शासक का दरबारी कवि था?

व्याख्या: हरिषेण चौथी शताब्दी के संस्कृत कवि और मन्त्री थे। वे समुद्रगुप्त की राजसभा के एक महत्वपूर्ण सभासद थे। 345 ई में रचित उनकी सर्वाधिक प्रसिद्ध कृति प्रयाग प्रशस्ति है जिसमें समुद्रगुप्त की वीरता का वर्णन है। यह एक महान कवि थे।

37. गुप्त काल को प्राचीन भारत का 'क्लासिकल युग' क्यों कहा जाता है?

व्याख्या: कला व साहित्य के क्षेत्र के अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँचने के कारण गुप्त काल को प्राचीन भारत का 'क्लासिकल युग' कहा जाता है।

38. सारनाथ के 'धमेख स्तूप' का निर्माण किस काल में हुआ?

व्याख्या: धामेक स्तूप एक वृहत स्तूप है और उत्तर प्रदेश में वाराणसी के निकट सारनाथ में स्थित है। यह वाराणसी से 13 कि॰मी॰ दूर है। धामेक स्तूप का निर्माण 500 ईसवी में मौर्य साम्राज्य के सम्राट अशोक द्वारा 249 ई.पू. में बनवाये गए एक पूर्व स्तूप के स्थान पर किया गया था।

39. गुप्त काल की सोने की मुद्रा को कहा जाता था

व्याख्या: दीनार स्वर्ण का सिक्का, जो प्राचीन समय में एशिया तथा यूरोप में प्रमुखता से चलता था।

40. ‘कुमारसंभव' महाकाव्य किस कवि ने लिखा?

व्याख्या: कुमारसम्भव महाकाव्य चन्द्रगुप्त द्वितीय ‘विक्रमादित्य’ के दरबारी कवि कालिदास ने लिखी थी। कालिदास को भारत का शेक्सपीयर कहा जाता है। हर्ष चरित - बाणभट्ट, पृथ्वी राजरासो - चंद बरदाई ने लिखी।

41. नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना का युग है

व्याख्या: नालन्दा बिहार प्रान्त की राजधानी पटना के दक्षिण से लगभग 40 मील की दूरी पर स्थित है। सर्वप्रथम यहां एक बौद्ध विहार की स्थापना गुप्त काल में करवायी गयी। चीनी यात्री ह्वेनसांग लिखता है कि इसका संस्थापक शक्रादित्य था, जिसने बौद्ध धर्म के त्रिरत्नों के प्रति महती श्रद्धा के कारण इसकी स्थापना करवायी थी। शक्रादित्य की पहचान कुमार गुप्त प्रथम से की जाती है जिसकी सुप्रसिद्ध उपाधि महेन्द्रादित्य थी। पांचवीं शदी से छठीं शदी आते-आते यह विश्वविद्यालय न केवल भारत अपितु अन्तर्राष्ट्रीय जगत में भी प्रतिष्ठित हो गया। मौर्य और कुषाण काल गुप्त काल का पूर्ववर्ती काल है जबकि पालों के समय में नालन्दा अपने उत्कर्ष पर था।

42. गुप्त युग में भू-राजस्व की दर थी

व्याख्या: गुप्तयुगीन स्मृतियों के अनुसार राजा अपनी प्रजा के प्रति की गयी सेवाओं के बदले में उपज का छठां भाग पाने का अधिकारी होगा। इसे ‘भाग’ कहा जाता था जो तत्कालीन राजस्व का मुख्य स्रोत था। इसके अतिरिक्त भोग, उद्रंगु, उपरिकर आदि कर भी गुप्तकाल में लिया जाता था। प्रजा को यह सुविधा थी कि वह कर को नकद (हिरण्य) अथवा अनाज (मेय) में चुकाये।

43. नगरों का क्रमिक पतन किस काल की एक महत्त्वपूर्ण विशेषता थी?

व्याख्या: गुप्तकाल के अन्तिम चरण में व्यापार वाणिज्य का हृस होने लगा तथा आर्थिक गतिशीलता मन्द पड़ने लगी। इसी समय सामंतवाद भी जड़ पकड़ने लगा। फलतः आर्थिक गतिविधियों के केन्द्र रहे नगरों का पतन होने लगा। जैसा कि ह्वेनसांग एक सदी बाद प्रमुख गुप्तकालीन नगरों के उजाड़ होने की बात कही है।

44. किस वंश के शासकों ने मंदिरों एवं ब्राह्मणों को सबसे अधिक ग्राम अनुदान में दिया था?

व्याख्या: गुप्त वंशीय शासकों का समय ब्राह्मण धर्म व हिन्दू धर्म के पुनरुत्थान का समय माना जाता है, हिन्दू धर्म की विकास यात्रा के इस चरण में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन दृष्टिगोचर हुए जैसे-मूर्तिपूजा हिन्दू धर्म का सामान्य लक्षण बन गयी, यज्ञ का स्थान उपासन ने ले लिया एवं गुप्तकाल में ही वैष्णव एवं शैव धर्म के मध्य समन्वय स्थापित हुआ। ईश्वर भक्ति को महत्व दिया गया। तत्कालीन महत्वपूर्ण सम्प्रदाय के रूप मे वैष्णव एवं शैव सम्प्रदाय प्रचलन में थे। वैष्णव धर्म गुप्त शासकों का धर्म था। अनेक गुप्त राजाओं ने परमभागवत की उपाधि धारण की और इन राजाओं ने अपनी राजाज्ञाएं गरुड़ध्वज में अंकित करवायी। चन्द्रगुप्त द्वितीय एवं समुद्र गुप्त द्वारा जारी किये गये सिक्कों पर विष्णु के वाहन गरुड़ की आकृति खुदी मिली है।

45. दिल्ली के मेहरौली के कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद के प्रांगण में स्थित प्रसिद्ध लौह स्तंभ किसकी स्मृति में है?

व्याख्या: इस स्तंभ का निर्माण गुप्त वंश के महान राजा चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की याद में करवाया गया था।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.