सोलह महाजनपद से जुड़े महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन | Gk Quiz (Set-4)

सोलह महाजनपद से जुड़े महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन व्याख्या सहित। -Buddhism Gk Quiz (set-4).

सोलह महाजनपद

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 4)

46. पालि ग्रंथों में गांव के मुखिया को क्या कहा गया है?

व्याख्या: पाली ग्रंथो में गाँव के मुखिया को ग्राम भोजक कहा जाता था।

47. उज्जैन का प्राचीन नाम था

व्याख्या: उज्जैन का प्राचीन नाम उज्जैनी था. यह मध्य प्रदेश का एक प्रमुख शहर है. उज्जैन शिप्रा नदी के किनारे बसा हुआ है. उज्जैन विक्रमादित्य के राज्य राजधानी हुआ करती थी।

48. नंद वंश का संस्थापक कौन था?

व्याख्या: नंदवंश प्राचीन भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली एवं महान क्षत्रिय राजवंश था जिसने पाँचवीं-चौथी शताब्दी ईसा पूर्व उत्तरी भारत के विशाल भाग पर शासन किया। नंदवंश की स्थापना प्रथम चक्रवर्ती सम्राट क्षत्रिय महापद्मनंद ने की थी। भारतीय इतिहास में पहली बार एक ऐसे साम्राज्य की स्थापना हुई जिसकी सीमाएं गंगा के मैदानों को लांघ गई।

49. ग्रीक / यूनानी लेखकों द्वारा किसे 'अग्रमीज' / 'जैन्ड्रमीज' कहा गया?

व्याख्या: घनानंद नंद वंश का अंतिम शासक था। युनान के लेखकों ने इसे 'अग्रमीज' या ''जैन्ड्रमीज'' कहा है। यह सिंकन्दर का समकालीन था एवं इसी के शासनकाल में सिकन्दर का आक्रमण हुआ था।

50. प्राचीन भारत में पहला विदेशी आक्रमण किनके द्वारा किया गया?

व्याख्या: भारत पर पहला विदेशी आक्रमण करने वाला शासक इरान से थे। इनका सम्बन्ध ह्खामनी वंश से था।

51. ईरान के हखमनी वंश के किस शासक ने भारतीय भू-भाग को जीतने के बाद उसे फारस साम्राज्य का 20वां प्रांत (क्षत्रपी) बनाया?

व्याख्या: ईरान के हखमनी वंश के डेरियस / दारयबाहु-I शासक ने भारतीय भू-भाग को जीतने के बाद उसे फारस साम्राज्य का 20वां प्रांत (क्षत्रपी) बनाया।

52. हाइडेस्पस या वितस्ता (आधुनिक नाम-झेलम) का युद्ध (326 B.C) किन-किन शासकों के बीच हुआ?

व्याख्या: झेलम नदी के किनारे सिकंदर को पंजाब के राजा पोरस का सामना करना पड़ा। सिकंदर ने पोरस को पराजित कर दिया, मगर उसके साहस से प्रभावित होकर उस का राज्य वापस कर दिया तथा पोरस सिकंदर का सहयोगी बन गया।

53. सिकंदर ने भारत पर कब आक्रमण किया?

व्याख्या: सिकन्दर ने 326 ईसा पूर्व भारत पर आक्रमण किया था। 326 ईसापूर्व में बैक्टीरिया से होकर काबुल पर विजय प्राप्त किया और वहां सिकंदरिया नामक नगर बसाया। यह नगर गंधार नाम से भी जाना जाता है।

54. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
सूची-I (शासक)
  1. बिम्बिसार
  2. कालाशोक
  3. महापद्यनंद
  4. बिंदुसार
सूची-II (वंश)
  1. हर्यक वंश
  2. शिसुनाग वंश
  3. मौर्य
  4. नन्द

व्याख्या: बिम्बिसार (558 ईसापूर्व – 491 ईसापूर्व) मगध साम्राज्य का सम्राट था (542 ईपू से 492 ईपू तक)। वह हर्यक वंश का था।

कालाशोक (394 ई.पू. से 366 ई.पू.) 'शिशुनाग वंश' की स्थापना करने वाले शिशुनाग (लगभग 412 ई.पू.) का पुत्र था। इसे 'काकवर्ण' के नाम से भी जाना जाता था।

नंदवंश प्राचीन भारत का एक राजवंश था।पुराणों में इसे महापद्मनंद कहा गया है।

बिन्दुसार (राज 298-272 ईपू) मौर्य राजवंश के राजा थे जो चन्द्रगुप्त मौर्य के पुत्र थे। बिन्दुसार को अमित्रघात, सिंहसेन्, मद्रसार तथा अजातशत्रु वरिसार ' भी कहा गया है। बिन्दुसार महान मौर्य सम्राट अशोक के पिता थे।

55. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:
सूची-I (महाजनपद)
  1. मगध
  2. वत्स
  3. कोशल
  4. अवन्ति
सूची-II (आधुनिक क्षेत्र)
  1. पटना व गया के जिले
  2. इलाहाबाद
  3. अवध
  4. मालवा//li>
56. मगध की प्रथम राजधानी कौन-सी थी?

व्याख्या: षोडश महाजनपद काल में मगध सबसे शक्तिशाली था। मगध की स्थापना हर्यंक वंश के बिम्बिसार ने किया था और राजगृह को अपनी राजधानी बनाया था।

57. किस शासक द्वारा सर्वप्रथम पाटलिपुत्र का राजधानी के रूप में चयन किया गया।

व्याख्या: महावंश के अनुसार अजातशत्रु के उत्तराधिकारी उदायिन भद्र अथवा उदायिन ने (460 ई.पू. से 444 ई. तक शासक रहा) पाटलिपुत्र नगर की स्थापना की थी।


Correct Answers:

CLOSE
/12
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.