पूर्व मध्यकालीन भारत (दक्षिण भारत) से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Gk Quiz (set-3)

पूर्व मध्यकालीन भारत (दक्षिण भारत) से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Gk Quiz (set-3).

पूर्व मध्यकालीन भारत (उत्तर भारत)

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 3)

31. माम्मलपुरम किसका समानार्थी है?

व्याख्या: महाबलिपुरम कोरोमंडल तट जो बंगाल की खाड़ी में है, पर स्थित है। इन मंदिरों का निर्माण 700-728 के दौरान पल्लव राजवंश के महेन्द्रवर्मन् ने आरम्भ करवाया जिसे उसके पुत्र नरसिंहवर्मन ने आगे बढ़ाया।

32. निम्नलिखित में से किस शासक के पास एक शक्तिशाली नौसेना थी?

व्याख्या: चोलों की नौसेना काफी शक्तिशाली थी जिसकी बुनियाद पर चोलों ने एशिया के एक बड़े हिस्से पर अपना शासन स्थापित किया था। यह दुनिया का पहला साम्राज्य था जिसने अपनी नौसेना में महिलाओं को जगह दी। महिलाएं सिर्फ सेना में शामिल नहीं थी बल्कि युद्धों में भी भाग लेती थीं। इसके अलावा चोलों की नौसेना उस समय की तकनीक के मुताबिक काफी उन्नत थी जिसके बेड़े में एक से बढ़कर एक जहाज थे। संगम साहित्य चोलों के इतिहास का मुख्य स्रोत है। इसके मुताबिक चोलों की नौसेना काफी व्यवस्थित और शक्तिशाली थी।

33. भगवान् नटराज का प्रसिद्ध मंदिर जिसमें भरतनाट्यम शिल्प कला है ......स्थित हैं

व्याख्या: चिदंबरम मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक हिन्दू मंदिर है जो मंदिरों की नगरी चिदंबरम के मध्य में, पौंडीचेरी से दक्षिण की ओर 78 किलोमीटर की दूरी पर और कुड्डालोर जिले के उत्तर की ओर 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, कुड्डालोर जिला भारत के दक्षिणपूर्वीय राज्य तमिलनाडु का पूर्व-मध्य भाग है। यह मंदिर का भवन है जो शहर के मध्य में स्थित है और 40 एकड़ (160,000 मी^2) के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह भगवान शिव नटराज और भगवन गोविन्दराज पेरुमल को समर्पित एक प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर है, यह उन कुछ मंदिरों में से एक है जहां शैव व वैष्णव दोनों देवता एक ही स्थान पर प्रतिष्ठित हैं।

34. राष्ट्रकूटों को किसके द्वारा उखाड़ फेंका गया था?

व्याख्या: तैलप द्वितीय चालुक्य राजवंश का प्रतिष्ठापक था। उसकी राजधानी कल्याणी थी। 972 ई. के आसपास उसने अन्तिम राष्ट्रकूट राजा कर्क द्वितीय को परास्त किया था। तैल चालुक्य द्वारा प्रतिष्ठापित राजवंश ने 1119 ई. तक शासन किया।

35. प्रशासन के क्षेत्र में चोल राजवंश का मुख्य योगदान है-

व्याख्या: चोलो के अभिलेखों आदि से ज्ञात होता है कि उनका शासन सुसंगठित था। राज्य का सबसे बड़ा अधिकारी राजा मंत्रियों एवं राज्याधिकारियों की सलाह से शासन करता था। शासनसुविधा की दृष्टि से सारा राज्य अनेक मंडलों में विभक्त था। मंडल कोट्टम् या बलनाडुओं में बँटे होते थे। इनके बाद की शासकीय परंपरा में नाडु (जिला), कुर्रम् (ग्रामसमूह) एवं ग्रामम् थे। चोल राज्यकाल में इनका शासन जनसभाओं द्वारा होता था। चोल ग्रामसभाएँ 'उर' या 'सभा' कही जाती थीं।

36. एलोरा का 34 गुफाओं का मंदिर ......... एवं ......... के बीच बनाया गया-

व्याख्या: एलोरा की गुफ़ाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद ज़िले में वेरुल (एलोरा) नामक स्थान पर स्थित हैं। इन गुफ़ाओं के अंतर्गत 7वीं से 9वीं शताब्दी के बीच 34 शैलकृत गुफ़ाएं बनाई गयी थीं, जिसमें 01 से 12 तक बौद्धों तथा 13 से 29 तक हिन्दुओं और 30 से 34 तक जैनों की गुफ़ाएं हैं। एलोरा की गुफ़ा में 10 चैत्यगृह हैं, जो शिल्प देवता विश्वकर्मा को समर्पित हैं। एलोरा गुफा में स्थित 'कैलाश मंदिर' का निर्माण राष्ट्रकूट शासक कृष्ण प्रथम (754-772 ई.) शिव को समर्पित कैलाश मंदिर का निर्माण करवाया।

37. तीन मुखवाली ब्रह्मा, विष्णु व महेश की मूर्ति, जो त्रिमूर्ति के नाम से जानी

व्याख्या: एलीफेंटा महाराष्ट्र राज्य में है।ये अपनी कलात्मक गुफाओं के कारण प्रसिद्ध है। यहाँ कुल सात गुफाएँ हैं। मुख्य गुफा में 26 स्तंभ हैं, जिसमें शिव को कई रूपों में उकेरा गया हैं। यहाँ भगवान शंकर की नौ बड़ी-बड़ी मूर्तियाँ हैं जो शंकर जी के विभिन्न रूपों तथा क्रियाओं को दिखाती हैं। इनमें शिव की त्रिमूर्ति प्रतिमा सबसे आकर्षक है।

38. ह्वेनसांग के काची प्रवास के समय पल्लव शासक था
39. किसने 'ऋगार्थ दीपिका' (ऋग्वेद पर टीका) की रचना की?
40. आलवारों (वैष्णव संतों) एवं नायनारों/आडियारों (शैव संतों) द्वारा दक्षिण में भक्ति आंदोलन किस राजवंश के समय में आरंभ हुआ?

व्याख्या: भक्ति आन्दोलन मध्‍यकालीन भारत का सांस्‍कृतिक इतिहास में एक महत्‍वपूर्ण पड़ाव था। इस काल में सामाजिक-धार्मिक सुधारकों की धारा द्वारा समाज विभिन्न तरह से भगवान की भक्ति का प्रचार-प्रसार किया गया। यह एक मौन क्रान्ति थी।भक्ति आन्दोलन का आरम्भ दक्षिण भारत में आलवारों एवं नायनारों से हुआ जो कालान्तर में (800ई से 1700 ई के बीच) उत्तर भारत सहित सम्पूर्ण दक्षिण एशिया में फैल गया।

41. 'महाभारत' का 'भारत वेणवा' नाम से तमिल में किसने अनुवाद किया?

व्याख्या: तमिल कवि 'पेरुन्देवनार' ने 'भारत वेणवा' नामक काव्य की रचना की थी। उसे नंदि वर्मन तृतीय का संरक्षण प्राप्त था।

42. माम्मलपुरम के मंडप मंदिरों एवं रथ मंदिरों (सप्त पगोड़ा) का निर्माण किसने कराया?

व्याख्या: मंदिरों का शहर महाबलीपुरम तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से 55 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है। इसे महाबलीपुरम का रथ मंदिर भी कहते है।इसका निर्माण नरसिंह बर्मन प्रथम ने कराया था। प्रांरभ में इस शहर को मामल्लापुरम कहा जाता था।

43. किस मंदिर को 'राजसिंहेश्वर/राजसिद्धेश्वर मंदिर भी कहा जाता है?

व्याख्या: कैलाशनाथ मंदिर, कांचीपुरम में स्थित एक हिन्दू मंदिर है। इसे 'राजसिंहेश्वर/राजसिद्धेश्वर मंदिर भी कहा जाता है। यह शहर के पश्चिम दिशा में स्थित यह मंदिर कांचीपुरम का सबसे प्राचीन और दक्षिण भारत के सबसे शानदार मंदिरों में एक है। इस मंदिर को आठवीं शताब्दी में पल्लव वंश के राजा राजसिम्हा ने अपनी पत्नी की प्रार्थना पर बनवाया था।

44. राजेन्द्र चोल द्वारा किये गये बंगाल अभियान के समय बंगाल का शासक कौन था?

व्याख्या: राजेन्द्र चोल द्वारा किये गये बंगाल अभियान के समय बंगाल का शासक महिपाल - i था। महिपाल प्रथम को चोल वंश के राजेन्द्र प्रथम एवं कलचुरी वंश के गांगेयदेव से युद्ध में परास्त होना पड़ा।

45. तंजौर का वृहदीश्वर / राजराजेश्वर मंदिर किस देवता को समर्पित है?

व्याख्या: बृहदेश्वर अथवा बृहदीश्वर मन्दिर तमिलनाडु के तंजौर में स्थित एक हिंदू शिव मंदिर है जो 11वीं सदी के आरम्भ में बनाया गया था। इसे तमिल भाषा में बृहदीश्वर के नाम से जाना जाता है। इसका निर्माण 1003-1010 ई. के बीच चोल शासक प्रथम राजराज चोल ने करवाया था। उनके नाम पर इसे राजराजेश्वर मन्दिर का नाम भी दिया जाता है।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.