वैदिक संस्कृति से जुड़े ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं व्याख्या | Vedic Culture Gk Quiz (Set - 6)

वैदिक काल या संस्कृति से जुड़े महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन व्याख्या सहित। -Vedic Age or Vedic Culture Gk Quiz (set-6).

वैदिक संस्कृति (1500 ई.पू. - 600 ई.पू.)

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 6)

101. तीन क्रमों (पगों) में तीनों लोक को माप लेने के कारण किसे 'उपक्रम' कहा गया है?

व्याख्या: वैदिक समय से ही विष्णु सम्पूर्ण विश्व की सर्वोच्च शक्ति तथा नियन्ता के रूप में मान्य रहे हैं। ऋग्वेद एवं अन्य वेदों में भी अनेको सूक्त विष्णु को समर्पित है जिसको विष्णु सूक्त भी कहा गया है। ऋग्वेद में सर्वप्रथम स्वतंत्र रूप से विष्णु को मंडल 1 के सूक्त 22 में वर्णन आया है जिसमे विष्णु के वामन अवतार के तीन पग से तीन लोक मापने के वर्णन है, जिसके कारण इन्हें उपक्रम कहा गया है।

102. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:
सूची-I
  1. पूषण
  2. रूद्र
  3. दयौस/द्यौ
  4. अदिति
सूची-II
  1. पशुओं का देवता
  2. अनैतिक आचरण से संबंधित देवता
  3. आकाश के देवता
  4. देवताओं की माता

व्याख्या: ऋग्वैदिक कालीन देवी एवं देवताओं की सूची-

  • वायु- हवा के देवता
  • द्द्यौ- आकाश के देवता
  • मरूत- तूफान के देवता
  • गंधर्व- देवताओं के संगीतकार
  • अश्वनि- देवताओं के चिकित्सक और शल्य चिकित्सा के विशेषज्ञ
  • रिभ- बौने देवता
  • अप्सरा- देवताओं की प्रेमिकाएं
  • रूद्र- एक धनुष-वाण धारी देवता, जिनके क्रोध से रोग फैलता था।
  • उषा- भोर की देवी
  • अदिति- देवताओं की माता
  • पुषण - पशुओं के देवता
  • पृथ्वी- भूमि की देवी
  • अरण्यानी- वन देवी
  • सरस्वती- नदी की देवी
103. 'मनुस्मृति' मुख्यतया संबंधित है

व्याख्या: मनुस्मृति समाज व्यवस्था से संबंधित है। मनुस्मृति हिन्दू धर्म का एक प्राचीन धर्मशास्त्र (स्मृति) है। इसे मानव-धर्म-शास्त्र, मनुसंहिता आदि नामों से भी जाना जाता है। यह उपदेश के रूप में है जो मनु द्वारा ऋषियों को दिया गया। इसके बाद के धर्मग्रन्थकारों ने मनुस्मृति को एक सन्दर्भ के रूप में स्वीकारते हुए इसका अनुसरण किया है।

104. गायत्री मंत्र की रचना किसने की थी?

व्याख्या: यह मंत्र सर्वप्रथम ऋग्वेद में उद्धृत हुआ है। इसके ऋषि विश्वामित्र हैं और देवता सविता हैं। वैसे तो यह मंत्र विश्वामित्र के इस सूक्त के 18 मंत्रों में केवल एक है, किंतु अर्थ की दृष्टि से इसकी महिमा का अनुभव आरंभ में ही ऋषियों ने कर लिया था और संपूर्ण ऋग्वेद के 10 सहस्र मंत्रों में इस मंत्र के अर्थ की गंभीर व्यंजना सबसे अधिक की गई। इस मंत्र में 24 अक्षर हैं। उनमें आठ आठ अक्षरों के तीन चरण हैं।

105. 'अवेस्ता' और 'ऋग्वेद' में समानता है। 'अवेस्ता' किस क्षेत्र से संबंधित है?

व्याख्या: जिस भाषा के माध्यम का आश्रय लेकर जरथुस्त्र धर्म (पारस इरान) का मूल धर्म) का विशाल साहित्य निर्मित हुआ है उसे अवेस्ता कहते हैं। अवेस्ता या 'ज़ेंद अवेस्ता' नाम से भी धार्मिक भाषा और धर्म ग्रंथों का बोध होता है।

106. निम्नलिखित में से कौन-सी एक ऋग्वैदिक आर्यों की लाक्षणिक विशेषता नहीं है?

व्याख्या: ऋग्वैदिक आर्य गाय को पालते थे तथा वे पशुपालक थे। वे कृषि उपकरणों से परिचित नहीं थे।

107. ऋग्वेद में निम्नांकित किन नदियों का उल्लेख अफगानिस्तान के साथ आर्यों के संबंध का सूचक है?

व्याख्या: काबुल नदी एक 700 किमी लम्बी नदी है जो अफ़ग़ानिस्तान में हिन्दु कुश पर्वतों की संगलाख़ शृंखला से शुरू होकर पाकिस्तान के अटक शहर के पास सिन्धु नदी में विलय हो जाती है। काबुल नदी पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान की मुख्य नदी है और इसका जलसम्भर हेलमंद नदी के जलसम्भर क्षेत्र से उनई दर्रे द्वारा विभाजित है।

108. धर्म' तथा 'ऋतू' भारत की प्राचीन वैदिक संस्कृति के एक केन्द्रीय विचार को चित्रित करते हैं। इस सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
1. 'धर्म' व्यक्ति के दायित्वों एवं स्वयं दूसरों के प्रति व्यक्तिगत कर्तव्यों की संकल्पना था।
2. 'ऋत' मूलभूत नैतिक विधान था जो सृष्टि और उसमें अंतर्निहित सारे तत्वों में से कौन-सा / कौन-से कथन सही है /हैं?

व्याख्या: धर्म तथा ऋतु भारत की प्राचीन वैदिक सभ्यता के एक केन्द्रीय विचार को चित्रित करते हैं। जहाँ धर्म व्यक्ति के दायित्वों एवं स्वयं तथा दूसरों के प्रति व्यक्तिगत कर्तव्यों की संकल्पना था वहीँ ऋतू मूलभूत नैतिक विधान था जो सृष्टि और उसमें अंतर्निहित सारे तत्वों के क्रियाकलापों को संचालित करता था।

109. आर्यों के आर्कटिक होम सिद्धान्त का पक्ष किसने लिया था?

व्याख्या: बाल गंगाधर तिलक ने खगोलीय गणनाओं के आधार पर आर्यों का आगमन आर्कटिक क्षेत्र से होना बताया है।

110. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए-
सूची-I (वैदिक नदियाँ)
  1. कुभा
  2. पुरुष्नी
  3. सदानीरा
  4. श्तुद्री
सूची-II (आधुनिक नाम)
  1. गंडक
  2. काबुल
  3. रावी
  4. सतलज

व्याख्या: ऋग्वेद में 42 नदियों का उल्लेख है जिसमें से मुख्य नदियां निम्नलिखित हैं-

1. क्रुमुकुरुम2. गोमतीगोमल3. कुभाकाबुल
4. सुवास्तुस्वात5. वितास्ताझेलम6. आस्किनीचेनाब
7. परुष्णीरावी8. शतुद्रसतलज9. विपासाव्यास
111. ऋग्वेद में ________ सूक्त हैं

व्याख्या: ऋग्वेद सनातन धर्म अथवा हिन्दू धर्म का स्रोत है। इसमें 1028 सूक्त हैं, जिनमें देवताओं की स्तुति की गयी है। इस ग्रंथ में देवताओं का यज्ञ में आह्वान करने के लिये मन्त्र हैं। यही सर्वप्रथम वेद है। ऋग्वेद को दुनिया के सभी इतिहासकार हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की सबसे पहली रचना मानते हैं। ये दुनिया के सर्वप्रथम ग्रन्थों में से एक है। ऋक् संहिता में 10 मंडल, बालखिल्य सहित 1028 सूक्त हैं।

112. पूर्व वैदिक आर्यों का धर्म प्रमुखतः था

व्याख्या: पूर्व वैदिक आर्यों का का धर्म प्रमुखत: प्रकृति पूजा और यज्ञ था। आर्यो का धार्मिक जीवन अधिक विशद तथा जटिल था। यहां प्रारंभ में हमें बहुदेववाद के दर्शन मिलते हैं। आर्यों के प्रधान देवता प्राकृतिक शक्तियों के प्रतिनिधि हैं।

113. शतपथ ब्राह्मण से संबंधित राजा विदेध माधव से संबंधित ऋषि थे -

व्याख्या: आर्यों के पूर्व दिशा की ओर प्रसार के विषय में शतपथ ब्राह्मण में वर्णित विदेघ माधव की आख्यायिका उल्लेखनीय है। इसके अनुसार राजा विदेघ माधव से संबंधित ऋषि राहुगण थे।

114. निम्नलिखित में से किसे भारतीय परमाणुवाद का जनक कहा जाता है?

व्याख्या: कणाद एक ऋषि थे। स्वतंत्र भौतिक विज्ञानवादी दर्शन प्रकार के आत्मदर्शन के विचारों का सबसे पहले महर्षि कणाद ने सूत्र रूप में लिखा। किसी का कहना है कि कण अर्थात् परमाणु तत्व का सूक्ष्म विचार इन्होंने किया है, इसलिए इन्हें 'कणाद' कहते हैं। किसी का मत है कि दिन भर ये समाधि में रहते थे और रात्रि को कणों का संग्रह करते थे।

115. ऋग्वेद के 10वें मंडल में निम्नलिखित में से कौन-सा स्त्रोत विवाह समारोहों पर प्रकाश डालता है?

व्याख्या: ऋग्वेद के 10वें मंडल में सूर्य सूक्त विवाह समारोहों पर प्रकाश डालता है।

116. निम्नलिखित में से किस ग्रन्थ को 'शतसहस्त्री संहिता' के नाम से भी जाना जाता है?

व्याख्या: महाभारत में मूलतः 8800 श्लोक थे तथा इसका नाम 'जयसंहिता' (विजय संबंधी ग्रंथ) था। बाद में श्लोकों की संख्या 24000 होने के पश्चात् यह वैदिक जन भरत के वंशजों की कथा होने के कारण ‘भारत‘ कहलाया। कालान्तर में गुप्त काल में श्लोकों की संख्या बढ़कर एक लाख होने पर यह 'शतसाहस्त्री संहिता' या 'महाभारत' कहलाया। महाभारत का प्रारम्भिक उल्लेख 'आश्वलाय गृहसूत्र' में मिलता है।

117. प्राचीन समय में निम्नलिखित ब्राह्मण परिवारों में से किस परिवार ने समसामयिक शासकों को पराजित किया तथा अपना प्रभुत्व स्थापित किया?

व्याख्या: प्राचीन काल में भृगुवंशी ब्राह्मण परिवार ने समसामयिक शासकों को पराजित किया। पौराणिक मान्यता के अनुसार, महर्षि भृगु के पौत्र एवं ऋषि जमदग्नि के पुत्र महर्षि परशुराम ने क्षत्रिय शासक सहस्त्रार्जुन को पराजित किया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महर्षि परशुराम ने 21 बार पृथ्वी क्षत्रियविहीन कर समस्त भूमि ब्राह्मणों को दान दे दिया।

118. नचिकेता आख्यान किस उपनिषद में मिलता है?

व्याख्या: आचार्य यम और नचिकेता आख्यान कठोपनिषद में मिलता है। इसमें आचार्य यम ने नचिकेता को उपदेश दिया था।

119. निम्नलिखित में से कौन शुक्ल यजुर्वेद की संहिता है?

व्याख्या: यजुर्वेद एक कर्मकांडीय वेद है। इसमें विभिन्न यज्ञों से सम्बन्धित अनुष्ठान विधियों का उल्लेख है। यह वेद अंशत: गद्य एवं पद्य दोनों में रचित है। यह 40 अध्यायों में विभाजित है। इसमें कुल 1990 मंत्र संकलित है। यजुर्वेद के कर्मकांडों को सम्पन्न कराने वाले पुरोहित को अध्वर्यु कहा जाता है। यजुर्वेद की दो शाखाए हैं - शुक्ल यजुर्वेद और कृष्ण यजुर्वेद।
शुक्ल यजुर्वेद को वाजसनेयी संहिता भी कहते हैं। इसकी भी शाखाएं काणव और माध्यन्दिन है। कृष्ण यजुर्वेद की चार शाखाएं हैं - काठक संहिता, कपिष्ठल संहिता, मैत्रायणी संहिता और तैत्तिरीय संहिता।

120. ऋग्वेद की मूल लिपि थी-

व्याख्या: ऋग्वेद मूल रूप से ब्राह्मी लिपि में लिखा गया। यह प्रथम तथा सबसे प्राचीन वेद है। इसमें कुल 10 मण्डल तथा 1028 सूक्त हैं। इसमें प्राचीन 2 से 7 मंडल है जिन्हें वंश मण्डल कहा जाता है। मण्डल 1 और 10 सबसे बाद में जोड़ा गया जिसे नवीनमण्डल कहते हैं।


Correct Answers:

CLOSE
/20
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.